क्रांतिकारी ट्रैक्टर : मात्र 15 रुपए में यह ट्रैक्टर करता है एक घंटा काम - Meri Kheti

क्रांतिकारी ट्रैक्टर : मात्र 15 रुपए में यह ट्रैक्टर करता है एक घंटा काम

0

नई दिल्ली।
इंसान का तेज दिमाग और कड़ी मेहनत कठिन से कठिन काम को भी आसान कर सकती है। अन्नदाता दिनरात मेहनत मजदूरी करते हैं। और हर रोज नए नए प्रयोग करते हैं। आज हम आपको एक ऐसे किसान की दास्तां से रूबरू कराएंगे जिसने एक ऐसा क्रांतिकारी ट्रैक्टर बना डाला, जो महज 15 रुपए में एक घंटा काम करता है।

गुजरात के जामनगर निवासी महेश भूत ने ऐसा कमाल का ट्रैक्टर बनाकर लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है। 34 वर्षीय महेश बचपन से ही अपने पिता के साथ खेती-किसानी में हाथ बटाते रहे हैं। साल 2014 में अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद महेश ने खेती-किसानी को ही पहली वरीयता दी। महेश ने पेस्टीसाईट्स और फर्टिलाइजर के उपयोग से होने वाले खर्च को कम करने के लिए अपनी पूरी क्षमता के साथ ऑर्गेनिक खेती का फैसला लिया। इसी सोच के तहत काम करते हुए महेश ने एक दिन कृषि यंत्रों का खर्चा कम करने के उद्देश्य से ई-ट्रैक्टर बनाने का निर्णय लिया।

ये भी देखें: भूमि विकास, जुताई और बीज बोने की तैयारी के लिए उपकरण

महेश ने सबसे पहले ई-रिक्शा बनाने का प्रयोग किया और कुछ ही दिनों में महेश ने ई-ट्रैक्टर भी बना लिया। इस ट्रैक्टर में 22 एचपी का इंजन और 72 वाट लीथियम की अच्छी क्वालिटी की बैटरी लगी है, जो जल्दी खराब नहीं होती है। महेश ने अपने ई-ट्रैक्टर का नाम व्योम रखा। व्योम ट्रैक्टर से एक घंटा खेत में काम करने पर महज 15 रुपए का खर्चा आता है। आज इस ई-ट्रैक्टर व्योम (Vyom Electric Tractor) ने दुनियां के कई देशों में खास जगह बना ली है।

21 नए ट्रैक्टर बनाने का मिल चुका है ऑर्डर

– किसाम द्वारा बनाया गया ट्रैक्टर व्योम लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार व्योम नाम के ई-ट्रैक्टर को बनाने के लिए 21 लोगों ने ऑर्डर किया है, जो जनवरी 2023 तक तैयार होने की संभावना है।

क्या है व्योम ई-ट्रैक्टर की कीमत?

– गुजरात के महेश भूत द्वारा बनाए जा रहे ई-ट्रैक्टर की कीमत सामान्य ट्रैक्टर के मुकाबले थोड़ी ज्यादा है। ई-ट्रैक्टर की कीमत करीब 5 से 6 लाख रुपए तय की गई है, जो सामान्य ट्रैक्टर के मुकाबले थोड़ी अधिक है।

ये भी पढ़े: ट्रैक्टर Tractor खरीदने पर मिलेगी 50 फीसदी सब्सिडी(subsidy), ऐसे उठा सकते हैं इस योजना का लाभ

व्योम ई-ट्रैक्टर की विशेषताएं :

1- यह ई-ट्रैक्टर एक बार चार्ज होने के बाद करीब 9 से 10 घंटे काम कर सकता है।
2- इसमें अच्छी क्वालिटी की 22 HP व 72 वाट की बैटरी लगी है, जो बार-बार बदलनी नहीं पड़ती है।
3-इस ई-ट्रैक्टर को मोबाइल एप से जोड़ा गया है। इससे ई-ट्रैक्टर के सभी पार्ट एवं अन्य सभी जानकारियां मिल सकती हैं।
4- इस ई-ट्रैक्टर को आधुनिक तकनीकी से तैयार किया गया है, जिससे किसानों को कोई परेशानी न हो। इसकी रिपेयरिंग करना भी बेहद आसान है।
5- इस ई-ट्रैक्टर में चार गियर के साथ एक रिवर्स गियर भी होता है।

——
लोकेन्द्र नरवार

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More