मेरीखेती किसान मेला 2022 (Merikheti Kisan Mela 2022) - Meri Kheti

मेरीखेती किसान मेला 2022 (Merikheti Kisan Mela 2022)

0

डिजिटल इंडिया की राह पर चलते हुए साल 2018 में कृषि क्षेत्र में रुचि रखने वाले कुछ किसानों और कृषि जगत की नई तकनीकों की जानकारी रखने वाले युवा लोगों के साथ, डिजिटल माध्यमों की मदद से किसान भाइयों तक, उनके खेत में तैयार होने वाले उत्पाद तथा उर्वरक और सरकारी नीतियों के बारे में जानकारी उपलब्ध करवाने के लिए शुरू किया गया हमारा प्रयास, merikheti.com आज भारतीय किसानों की बढ़ती और बदलती तस्वीर में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

कृषि क्षेत्र के जानकारों और किसान भाइयों के विश्वास की बदौलत अब आप हमारे प्रयासों का सीधा फायदा उठाने के लिए भी तैयार हो जाइए, क्योंकि 6 और 7 अक्टूबर 2022 को merikheti.com आप सभी किसान भाइयों के लिए एक किसान मेला आयोजन करवाने जा रहे हैं।

भारत में पिछले कुछ सालों से कृषि क्षेत्र में हुए अनुसंधान और नई तकनीकों के बारे में डिजिटल माध्यमों से दूर किसानों तक जानकारी पहुंचाने के लिए ‘कृषि मेला’ सर्वश्रेष्ठ माध्यम माना जाता है।

हमारे द्वारा आयोजित किए जाने वाले किसान मेले में कृषि क्षेत्र से जुड़े नए उत्पाद, जिनमें मशीनरी और खेती में इस्तेमाल आने वाले उपकरणों की जानकारी के अलावा उच्च गुणवत्ता प्रदान करने वाले बीज तथा बीज उपचार की नई खोज और बाजार में सबसे ज्यादा मांग में रहने वाले फल, सब्जियां और फलों के बारे में जानकारी के साथ ही बायोफ्यूल (Biofuel) और पशुपालन से जुड़ी सभी जानकारियां किसान भाइयों को उपलब्ध करवाई जाएगी।

यदि कोई किसान लघु गृह उद्योग करने के बारे में सोच रहा है, तो इस कृषि मेले से उद्योग को शुरू करने की संपूर्ण विधि की जानकारी प्राप्त कर पाएगा।

कौन ले सकता है किसान मेला-2022 में भागीदारी ?

बिजनेसमैन-ब्रांड-बैंक-किसान की आपसी भागीदारी के मॉडल पर चलने वाला ‘मेरीखेती किसान मेला‘ कई लोगों के लिए बेहतर साबित हो सकता है।

बीज उत्पादन क्षेत्र से जुड़ी हुई कंपनियां और कृषि क्षेत्र के उपकरण बनाने वाली कम्पनियां अपने उत्पादों को किसान भाइयों के सामने प्रदर्शित कर सकते हैं, यदि आपके उत्पाद किसान भाइयों को पसंद आते हैं तो आपको ग्राहक मिल जाएगा और किसानों को उनके जरूरतमंद उपकरणों और बीज।

कीटनाशी की बढ़ती मांग के मध्यनजर कीटनाशी बनाने वाली कंपनियां तथा कृषि क्षेत्र से जुड़े बड़े संस्थान भी कृषि मेले में अपना स्टॉल लगा सकते हैं।

कृषि मेले का फायदा कृषि क्षेत्र में इस्तेमाल होने वाले दो पहिए और चार पहिए वाहन निर्माता कम्पनियाँ भी ले सकती हैं और मेले के दौरान दूर दराज से आये किसान भाइयों को ट्रैक्टर और ट्रॉली तथा मशीनों से जुड़ी नई तकनीक और मॉडल के बारे में सीधे ही जानकारी उपलब्ध करवा सकती हैं।

इसके अलावा इन सभी प्रकार की कंपनियों के लिए किसान भाइयों से सीधे संपर्क में आने पर कस्टमर लॉयल्टी तथा कंपनी की लोकप्रियता तो बढ़ेगी ही, साथ ही किसानों को कंपनी के ब्रांड और भविष्य में तैयार होने वाले दूसरे कई उत्पादों के बारे में भी जानकारी मिलेगी।

किसानों से मिले फीडबैक से उत्पादक कम्पनियाँ अपनी भविष्यकारी नीतियों का निर्धारण भी कर सकती है।

Merikheti.com के द्वारा आयोजित करवाए जा रहे इस मेले में कई बैंकिंग और वित्तीय संस्थान भी शामिल हो सकती है, जो किसानों को कृषि क्षेत्र से जुड़े व्यवसाय की शुरुआत करने और उपकरण खरीदने के लिए लोन की व्यवस्था भी कर सकते हैं।

किसान भाइयों के लिए कौन सी सुविधाऐं और उत्पाद होंगे उपलब्ध ?

पशुपालन से जुड़े किसानों को ब्रीडिंग और पशुओं से प्राप्त होने वाले उत्पादों में वृद्धि के लिए नई वैज्ञानिक विधियों के बारे में जानकारी दी जाएगी, साथ ही किसान भाइयों के किसी नए इनोवेटिव आईडिया को बिजनेस से जुड़े लोगों के साथ शेयर भी किया जाएगा, जिस पर भविष्य में कोई नया उत्पाद तैयार हो सकता है।

इसके अलावा किसान भाइयों के लिए गिफ्ट और अलग-अलग इंसेंटिव भी रखे गए है। नए उत्पादों और बीजों के बारे में जानकारी तो मिलेगी ही साथ ही कृषि जगत से जुड़ी कई बड़ी हस्तियों और सरकारी संस्थाओं में काम कर रहे वैज्ञानिकों से सवाल जवाब करने का मौका भी मिलेगा।

क्या है कृषि मेला 2022 की मुख्य थीम ?

इस साल अक्टूबर में होने वाले कृषि मेले में ‘फसल अवशेष प्रबंधन’ (Crop Residue Management) पर खास ध्यान दिया जाएगा, जिसके तहत किसान भाइयों को फसल काटने के बाद बची हुई पराली को जलाने के स्थान पर उसी से बायो-चार (Biochar) और मृदा की जैविक शक्ति बढ़ाने की तकनीक के अलावा जीरो टिलेज (Zero Tillage) जैसी नई वैज्ञानिक विधियों के बारे में भी जानकारी दी जाएगी।

कृषि मेला 2022 में किसानों से जुड़ने वाले सम्मानित अतिथि :

 

Shri Manoj Kumar Joint Director

ICAR-Central Potato Research Institute
Regional Station-Modipuram-250110,

Meerut (UP), India

Dr. Raj Singh Head (Division of Agronomy)
Indian Agricultural Research Institute,New Delhi -12
Dr. Arvind Kumar Ex-Vice Chancellor,

Rani Lakshmi Bai central Agriculture University, Jhansi

Shri Bhure Lal (IAS) Member Monitoring Committee Constituted by Honorable Supreme Court of India, Ex – EPCA
Dr. Uday Bhan Singh Professor of Horticulture

Dean Agriculture College, Dholpur &

Officer-in-charge Krishi Vigyan Kendra Kumher, Bharatpur

Dr. J.P.S. Dabas Principal scientist ICATAT, ICAR- IARI

 

किसान मेला 2022 का आयोजन स्थल :

लवकुश नगर, ब्रजधाम फार्म के सामने, नौझील (मथुरा), उत्तर प्रदेश – २८१ २०३

Lavkush Nagar, Opp. Brajdham Farms, Nauhjheel (Mathura), Uttar Pradesh – 281 203.

 

सामान्यतः पूछे जाने वाले सवाल (FAQs) :

सवाल :- कृषि मेला में शामिल होने के लिए क्या है पूरी प्रक्रिया ?

जवाब :- कृषि मेला 2022 में शामिल होने के लिए आपको Merikheti.com की वेबसाइट पर जाकर मेले में भागीदारी करने के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करवाना होगा, इस मेले में आप एक विजिटर के अलावा एक स्पीकर या फिर प्रदर्शक के रूप में भी भाग ले सकते हैं। अंग्रेजी भाषा में जानकारी के लिए, यहाँ क्लिक करें

किसान मेले में अपना पंजीकरण करने के लिए इस लिंक पर दिए फॉर्म को भरें

सवाल :- क्या मेले के सफल आयोजन के लिए  Merikheti.com प्रतिबद्ध है ?

जवाब :- कृषि मेला 2022 किसानों के लिए पिछले कई सालों से किए जा रहे हमारे प्रयासों की एक अभिलाषी योजना का हिस्सा है।

इसीलिए इस मेले में सभी प्रकार के सुविधाएं उपलब्ध करवाने के अलावा कृषि वैज्ञानिक और किसानों से जुड़े कांट्रेक्टर तथा सरकारी संस्थाओं एवं निर्यात और आयात से जुड़ी संस्थाओं के साथ ही पशुपालन से जुड़ी समस्या के समाधान के लिए कटिबद्ध है।

सवाल  :- क्या ‘कृषि मेला 2022’ में कृषि व्यवसाय में सफल प्रगतिशील किसानों के बारे में जानकारियां उपलब्ध करवाई जाएगी ?

जवाब :- खेती में नई तकनीकों के इस्तेमाल और इनोवेशन से सफलता हासिल करने वाले प्रगतिशील किसान भाइयों की सफलतम कहानियों को आपके साथ साझा किया जाएगा।

 

आशा करते है कि Merikheti.com के अथक प्रयासों से आयोजित होने वाले कृषि मेला-2022 में शामिल होकर सभी किसान भाई और प्रदर्शक कम्पनियाँ, तकनीक के इस सागर से कुछ सीख और प्राप्त कर ही जाएं।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More