RAS में जाने का सपना टूटने पर भगवत सिंह आज खेती से कमा रहा लाखों

By: MeriKheti
Published on: 30-May-2023

आज हम इस लेख में आपको एक ऐसे किसान की कहानी बताने जा रहे हैं। जिसने खेती किसानी के क्षेत्र में अपना अलग परचम स्थापित किया है। हम बात कर रहे हैं, किसान भगवत सिंह की इनका सपना आरएएस ऑफिसर बनना था। उन्होंने कई बार पेपर भी दिया, परंतु सफलता हाथ नहीं लग पाई। इसके उपरांत उन्होंने एलएलबी की पढ़ाई की और वकालत करने हेतु अभ्यास आरंभ कर दिया। विज्ञान के क्षेत्र में नवीन शोध एवं खोजों ने जन जीवन को आसान बना दिया है। फिलहाल, लोगों के स्थान के स्थान पर मशीनें कार्य कर रही हैं। इसका प्रत्यक्ष रूप से प्रभाव खेती के ऊपर भी पड़ा है। खेती आहिस्ते-आहिस्ते व्यासाय में तब्दील हो रही है। इस दौरान वर्तमान में पढ़े- लिखे युवा भी खेती में दिलचस्पी दिखा रहे हैं। यह युवा वैज्ञानिक विधि के साथ- साथ बागवानी फसलों का भी उत्पादन कर रहे हैं। इससे उनको काफी मोटी आमदनी हो रही है। इसी तरह के एक पढ़े- लिखे युवा का नाम भगवत सिंह हैं। वह राजस्थान राज्य के अंतर्गत कोटा जनपद मौजूद पीपल्दा गांव के निवासी हैं। उन्होंने एलएलबी की पढ़ाई कर रखी है। इसके बावजूद भी प्रोफेशनल ढ़ंग से कृषि कार्य कर रहे हैं। 

भगवत सिंह ने खेती में रुचि कैसे दिखाई है

मीडिया खबरों के मुताबिक, भगवत सिंह का कहना है, कि उनका सपना आरएएस ऑफिसर बनना था। जिसके लिए उन्होंने कई बार एग्जाम भी दिया, परंतु सफलता हाथ नहीं लग पाई। इसके उपरांत उन्होंने एलएलबी की पढ़ाई की और वकालत के लिए प्रैक्टिस शुरू कर दी। साथ ही, वह गांव में खेती- बाड़ी में भी रूचि लेने लगे। भगवत सिंह का कहना है, कि पहले वह पारंपरिक विधि से खेती किया करते थे। परंतु, इससे उन्हें काफी कम आमदनी हो रही थी। अब ऐसी स्थिति में मैंने पारंपरिक खेती के साथ- साथ बागवानी करने का निर्णय लिया। विशेष बात यह है, कि बागवानी चालू करने से पूर्व उन्होंने प्रशिक्षण भी लिया। फिलहाल, वह अपनी भूमि पर ब्लैक गेहूं, इजराइली गेहूं और ऑर्गेनिक गेहूं का उत्पादन कर रहे हैं। इससे उनको काफी अच्छा मुनाफा प्राप्त हो रहा है। 

ये भी देखें: बागवानी के साथ-साथ फूड प्रोसेसिंग यूनिट लगाकर हर किसान कर सकता है अपनी कमाई दोगुनी

भगवत सिंह सीजन के अनुरूप सब्जियों का उत्पादन करते हैं

साथ ही, वह बागवानी पर भी ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। सीजन के मुताबिक वह भिन्न-भिन्न सब्जियों का उत्पादन करते हैं। वह खीरा, ककड़ी, बैगन, गोभी, टमाटर, शिमला मिर्च और लोकी के साथ- साथ विभिन्न प्रकार की मौसमी सब्जियों का भी उत्पादन किया करते हैं। इससे उन्हें काफी अच्छा लाभ प्राप्त हो जाता है। उनके खेत में प्रतिदिन बहुत सारे मजदूर कार्य करते हैं। इससे यह सिद्ध होता है, कि भगवत सिंह बेहतरीन अच्छी कमाई अर्जित करने के साथ- साथ रोजगार भी अवसर भी प्रदान कर रहे हैं। 

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी कर चुकी हैं सम्मानित

भगव​त सिंह अपनी 25 एकड़ जमीन में पारंपरिक एवं आधुनिक विधि से खेती कर रहे हैं। इससे उनको प्रतिवर्ष 20 से 22 लाख रुपये की आमदनी हो रही है। वह फसलों की सिंचाई टपक प्रणाली से किया करते हैं। इससे जल का अतिदोहन नहीं होता है। विशेष बात यह है, कि रासायनिक खाद के स्थान पर वह उर्वरक के तौर पर हमेशा गोबर का ही उपयोग किया करते हैं। भगवंत सिंह ने खेती-किसानी से संबंधित कई पुरस्कार अर्जित किए हैं। उनको पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे द्वारा भी आधुनिक विधि से खेती करने के लिए सम्मानित किया जा चुका है।

श्रेणी