बिहार के कृषि मंत्री भी “किसानों की बात कृषि मंत्री के साथ" कार्यक्रम के जरिए किसानों से करेंगे मन की बात

बिहार के कृषि मंत्री भी “किसानों की बात कृषि मंत्री के साथ” कार्यक्रम के जरिए किसानों से करेंगे मन की बात

0

बिहार राज्य के कृषि मंत्री भी मन की बात का एक प्रोग्राम चलाने की योजना तैयार कर रहे हैं। “किसानों की बात कृषि मंत्री के साथ” कार्यक्रम में बिहार के कृषि मंत्री वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से किसानों की समस्याओं पर चर्चा करेंगे।

भारत के लोगों से मन की बात के माध्यम लोगों तक पहुंचने वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बाद अब बिहार राज्य के कृषि मंत्री भी मन की बात का एक प्रोग्राम चलाने की योजना बना रहे हैं। दरअसल, इस योजना के अंतर्गत कृषि मंत्री किसानों की परेशानियों को सुना करेंगे। आपको जानकारी के लिए बता दें, कि हाल ही में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु बिहार के चौथे कृषि रोड मैप का उद्घाटन करने के लिए पटना आ रही हैं। “किसानों की बात कृषि मंत्री के साथ” कार्यक्रम में बिहार के कृषि मंत्री वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए किसानों की समस्याओं पर चर्चा करेंगे।

ये भी पढ़ें: द्रौपदी मुर्मू के द्वारा स्वीकृत किए गए इस विधेयक से 11 हजार काश्तकारों को मिलेगा लाभ

नवीन नियम तैयार करने के लिए चर्चा होगी

बिहार में वर्तमान समय में बाजार समिति पूरी तरह भंग हो चुकी है। राज्य सरकार इसके लिए फिलहाल नवीन नियमों को बना कर इसे एक बार पुनः शुरू करने का प्रस्ताव लाना चाहती है। कृषि मंत्री के मुताबिक, अगर इसके लिए कुछ नए कानून भी बनाने पड़ें, तो वह बना कर एक बार फिर भंग हो चुकी बाजार समिति को चालू करेंगे। इस बार बाजार समिति के लिए राज्य सरकार सख्त कानून के साथ एक नई प्रणाली का निर्माण करेगी, जो कि अन्य दूसरे राज्यों में भी उदाहरण बन सकेगी। इस कानून के पश्चात राज्य के किसानों एवं व्यापारियों दोनों को ही लाभ मिलेगा।

ये भी पढ़ें: 1 अप्रैल को बिहार सरकार लांच करने जा रही है कृषि रोड मैप ; जाने किस तरह से होगा बदलाव

“किसानों की बात कृषि मंत्री के साथ” कार्यक्रम की शुरुआत

आपकी जानकारी के लिए बतादें, कि राज्य सरकार मन की बात के इस कार्यक्रम “किसानों की बात कृषि मंत्री के साथ” की शुरुआत कर चुकी है, जिसको वह अब प्रत्येक महीने आगे बढ़ाएगी। राज्य में हुए इस प्रोग्राम के अंतर्गत बहुत सारे किसानों ने अपनी समस्याओं को कृषि मंत्री के समक्ष रखा, जिसमें किसानों ने कृषि बैंकों के द्वारा क्रेडिट कार्ड न देने की समस्या का भी जिक्र किया। वहीं, इसके जवाब में कृषि सचिव ने बताया है, कि राज्य सरकार फिलहाल किसान क्रेडिट कार्ड के लिए एक विशेष अभियान को चलाएगी। इस अभियान के तहत वह किसानों को क्रडिट कार्ड मुहैय्या कराएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More