Top 10 Powerful Tractors: भारत एक कृषि प्रधान देश है, जहाँ आधे से अधिक लोग खेती-बाड़ी पर निर्भर हैं। खेती की बात आते ही ट्रैक्टर का महत्व अपने आप सामने आ जाता है। आधुनिक समय में खेती करना ट्रैक्टर के बिना बेहद कठिन हो गया है। आज लगभग हर कृषि और बागवानी कार्य में ट्रैक्टर का प्रयोग किया जाता है। ट्रैक्टर के साथ कई तरह के उपकरण जैसे रोटावेटर, हैरो, कल्टीवेटर, ट्रेलर, मल्चर आदि जोड़कर खेत की तैयारी से लेकर फसल की कटाई तक सभी काम आसानी से किए जाते हैं।
इसी वजह से हर किसान के लिए ट्रैक्टर एक आवश्यक मशीन बन चुका है। यदि आप भी किसान हैं और अपने लिए सही ट्रैक्टर की खोज कर रहे हैं, तो यह लेख आपके लिए बेहद उपयोगी है। यहाँ हम मेरीखेति के माध्यम से 2025 में भारत के टॉप 10 ट्रैक्टर की जानकारी साझा कर रहे हैं, जिससे आप अपनी जरूरत के अनुसार सही ट्रैक्टर चुन सकें।

महिंद्रा 275 डीआई टी यू महिंद्रा कंपनी का शक्तिशाली ट्रैक्टर मॉडल है जो की 39 HP की पावर के साथ में आता है। इस ट्रैक्टर के इंजन की क्यूबिक कैपेसिटी 2048 CC दी गयी है और 3 सिलेंडर इस ट्रैक्टर में आपको मिल जाते हैं। इसमें 8 Forward +2 Reverse गियर हैं। खेती के हर काम जैसे इस जुताई, बुवाई या ट्रॉली चलाने के लिए यह एक भरोसेमंद ट्रैक्टर है। महिंद्रा 275 डीआई टी यू की पीटीओ पावर 33.4 की आती है। इस ट्रैक्टर में कूलिंग सिस्टम लिक्विड कूल्ड कंपनी ने दिया है। ट्रैक्टर को नियंत्रित करने के लिए इसमें तेल में डूबे ब्रेक दिए गए है। पावर स्टीयरिंग इस ट्रैक्टर में आता है। लंबे समय तक कार्य करने के लिए इस ट्रैक्टर में कंपनी ने 47 लीटर का ईंधन तक इसमें दिया है। महिंद्रा 275 डीआई टी यू की वजन उठाने की क्षमता 1200 किलोग्राम की दी गयी है। इस ट्रैक्टर के फ्रंट टायर 6.00 x 16 और रियर टायर 13.6 x 28 के दिए गए है। महिंद्रा 275 डीआई टी यू ट्रैक्टर की कीमत ₹ 6.38 लाख रूपए तक है।

स्वराज 855 एफई एक दमदार और भरोसेमंद ट्रैक्टर है, जो खासतौर पर भारतीय किसानों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है। स्वराज 855 एफई एक 48 एचपी वाला ट्रैक्टर है। इस ट्रैक्टर के इंजन की क्यूबिक कैपेसिटी 3478 CC दी गयी है और 3 सिलेंडर इस ट्रैक्टर में आपको मिल जाते हैं। इसमें 8 फॉरवर्ड +3 रिवर्स गियर हैं। खेती के हर काम जैसे इस जुताई, बुवाई या ट्रॉली चलाने के लिए यह एक भरोसेमंद ट्रैक्टर है। स्वराज 855 एफई की पीटीओ पावर 42.9 की आती है। इस ट्रैक्टर में कूलिंग सिस्टम लिक्विड कूल्ड कंपनी ने दिया है। ट्रैक्टर को नियंत्रित करने के लिए इसमें ड्राई डिस्क ब्रेक /आयल इम्मरसेड ब्रेक (ऑप्शनल) दिए गए है। पावर स्टीयरिंग इस ट्रैक्टर में आता है। लंबे समय तक कार्य करने के लिए इस ट्रैक्टर में कंपनी ने 62 लीटर का ईंधन तक इसमें दिया है। स्वराज 855 एफई की वजन उठाने की क्षमता 2000 किलोग्राम की दी गयी है। इस ट्रैक्टर के फ्रंट टायर 6.00 X 16 / 7.50 X 16 और रियर टायर 16.9 X 28 / 14.9 X 28 के दिए गए है। स्वराज 855 एफई ट्रैक्टर की कीमत ₹ 8.46 - 8.81 लाख रूपए तक है।

महिंद्रा 265 में 30 एचपी की इंजन पावर, 3 सिलेंडर और 2048 सीसी क्यूबिक कैपेसिटी वाला इंजन है, जो 1900 आरपीएम जनरेट करता है और खेती से जुड़े किसी भी भारी भरकम काम को आसानी से अंजाम दे सकता है। इस ट्रैक्टर में कूलिंग सिस्टम लिक्विड कूल्ड कंपनी ने दिया है। इस 2डब्ल्यूडी ट्रैक्टर का इंजन खेतों में लंबे समय तक कड़ी मेहनत करने के लिए पर्याप्त पावरफुल है। इसमें 8 फॉरवर्ड +3 रिवर्स गियर हैं। ट्रैक्टर को नियंत्रित करने के लिए इसमें ऑयल इमरसेड ब्रेक्स दिए गए है। लंबे समय तक कार्य करने के लिए इस ट्रैक्टर में कंपनी ने 45 लीटर का ईंधन तक इसमें दिया है। महिंद्रा 265 डीआई की वजन उठाने की क्षमता 1200 किलोग्राम की दी गयी है। इस ट्रैक्टर के फ्रंट टायर 6.00 X 16 और रियर टायर 12.4 X 28 के दिए गए है। महिंद्रा 265 डीआई ट्रैक्टर की कीमत ₹ 5.46 - 5.69 लाख रूपए तक है।

स्वराज 744 एक्स टी स्वराज कंपनी का शक्तिशाली ट्रैक्टर मॉडल है इस ट्रैक्टर की इंजन पावर 50 एचपी है। ट्रैक्टर में 3-सिलेंडर 3478 सीसी इंजन के साथ 2000 आरपीएम उत्पन्न करता है। ट्रैक्टर में शक्तिशाली गियरबॉक्स के साथ, इसमें 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स गियर शामिल हैं, जो नियंत्रित गति प्रदान करते हैं। स्वराज 744 एक्स टी ट्रैक्टर में आपको ऑयल इमर्स्ड ब्रेक मिल जाते है। स्वराज 744 एक्स टी ट्रैक्टर में आपको मैकेनिकल/ पावर स्टीयरिंग (ऑप्शनल) में मिल जाता है। इस ट्रैक्टर में 6.0 x 16 / 7.50 x 16 साइज में फ्रंट टायर और 14.9 x 28 साइज में रियर टायर टायर उपलब्ध हैं। स्वराज 744 एक्स टी में 56 लीटर का फ्यूल टैंक आपको मिल जाता है। स्वराज 744 एक्स टी ट्रैक्टर की कीमत 7.52-7.82 लाख रूपए तक है।

आयशर 380 ट्रैक्टर भी दमदार इंजन के साथ में आता है, आयशर 380 ट्रैक्टर 3 सिलेंडरों के साथ 40 एचपी की शक्ति प्रदान करता है। इस ट्रैक्टर को खेतों में बेहतर कार्य करने और बेहतर परिणाम प्रदान करने के लिए बनाया गया है। इंजन की क्षमता 2500 सीसी है और अत्यधिक शक्तिशाली है। इस ट्रैक्टर में 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स गियर्स आपको मिल जाते है। आयशर 380 ट्रैक्टर में आपको ड्राई डिस्क ब्रेक /आयल इम्मरसेड ब्रेक (ऑप्शनल) में मिल जाते है। स्टीयरिंग में भी मैकेनिकल/ पावर स्टीयरिंग ऑप्शनल है। ट्रैक्टर में 45 लीटर का ईंधन टैंक आपको देखने को मिलता है। आयशर 380 ट्रैक्टर में 6.00 X 16 के फ्रंट टायर और 12.4 X 28 / 13.6 X 28 के रियर टायर आपको मिल जाते है। आयशर 380 ट्रैक्टर की कीमत 6.50-6.76 लाख रूपए तक है।

जॉन डियर 5050 डी ट्रैक्टर 50 एचपी के शक्तिशाली इंजन के साथ आता है। ट्रैक्टर के इंजन की क्यूबिक कैपेसिटी 2900 cc है, इंजन 2100 ERPM जनरेट करता है। इसका इंजन 3 सिलेंडर के साथ पेश किया गया है। ट्रैक्टर में ड्यूल एलिमेंट के साथ ड्राई टाइप एयर फ़िल्टर दिया गया है। ट्रैक्टर में 8 फॉरवर्ड और 4 रिवर्स गियर का गियरबॉक्स है जो कलशाफ्ट के साथ दिया गया है। तेल में डूबे डिस्क ब्रेक्स और पावर स्टीयरिंग इस ट्रैक्टर में दिया गया है। इस ट्रैक्टर की पीटीओ पावर 42.5 hp की दी गयी है। ट्रैक्टर में आगे के टायर 6.00 x 16 के और पीछे के टायर 14.9x28 के दिए गए है। जॉन डियर 5050 डी ट्रैक्टर पर कंपनी की ओर से 5000 hrs या 5 साल की वारंटी प्रदान की गई है। जॉन डियर 5050 डी ट्रैक्टर की कीमत ₹ 8.66 - 9.02 लाख रूपए तक है।

फार्मट्रैक 60 पावरमैक्स नया मॉडल एचपी 55 एचपी ट्रैक्टर है। फार्मट्रैक 60 पावरमैक्स इंजन की क्षमता 3514 सीसी है और इसमें 3 सिलेंडर हैं जो 2000 इंजन वाले आरपीएम रेटेड हैं और यह संयोजन खरीदारों के लिए बहुत अच्छा है। फार्मट्रैक 60 पावरमैक्स ट्रैक्टर में आपको 16 फॉरवर्ड + 4 रिवर्स गियर्स मिल जाते है साथ ही इस ट्रैक्टर में आपको आयल इम्मरसेड ब्रेक मिल जाते है। फार्मट्रैक 60 पावरमैक्स ट्रैक्टर में पावर स्टीयरिंग आपको मिल जाता है। इस ट्रैक्टर में आपको 60 लीटर का ईंधन टैंक मिल जाता है। फार्मट्रैक 60 पावरमैक्स 2500 किलोग्राम की लैफ्टिंग कैपेसिटी आपको मिल जाती है। भारत में फार्मट्रैक 60 पावरमैक्स की ऑनरोड कीमत 7.92-8.24 लाख (एक्स-शोरूम कीमत) रूपए है।

सोनालीका डीआई 750III ट्रैक्टर एक शक्तिशाली ट्रैक्टर है जो की खेती के साथ सभी कार्य आसानी से कर सकता है, इस ट्रैक्टर के इंजन की पावर क्षमता 3707 सीसी है और इसमें 4 सिलेंडर हैं, 55 एचपी जनरेट करने वाला इंजन 2200 आरपीएम उत्पन्न करता है। यह संयोजन खरीदारों के लिए बहुत अच्छा है। इसकी 2000 किलोग्राम वजन उठाने की हाइड्रोलिक क्षमता है और सोनालिका 750 का माइलेज हर क्षेत्र में किफायती है। सोनालीका डीआई 750 III की कीमत 7.74-8.05 लाख रूपए तक है। ट्रैक्टर में आपको 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स गियर्स मिल जाते है। ट्रैक्टर में आयल इम्मरसेड ब्रेक / ड्राई डिस्क ब्रेक ऑप्शनल आते है। ट्रैक्टर में आपको मैकेनिकल/ पावर स्टीयरिंग ऑप्शनल मिल जाता है। सोनालीका डीआई 750 III ट्रैक्टर में आपको हर प्रर की सुविधा मिलती है।

मैसी फर्ग्यूसन 241 डीआई महा शक्ति के इंजन की बात करे तो इस ट्रैक्टर में आपको 42 HP का पीटीओ मिल जाता है। साथ ही इस ट्रैक्टर में 2500 सीसी का इंजन और 3 सिलेंडर हैं। इसमें तेल में डूबे हुए ब्रेक, 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स गियर और 1700 किलोग्राम की लिफ्टिंग कैपेसिटी है। मैसी फर्ग्यूसन 241 डीआई एक शक्तिशाली 42 एचपी ट्रैक्टर है और 35.7 पीटीओ एचपी के साथ आता है। इस ट्रैक्टर में वाटर-कूल्ड इंजन आता है जो इंजन को ठंडा रखता है। इस ट्रैक्टर की कीमत 6.86 लाख से ₹ 7.14 लाख तक है।

न्यू हॉलैंड 3630 टीएक्स स्पेशल एडिशन ट्रैक्टर के इंजन की बात करे तो इस ट्रैक्टर का इंजन 50 HP की पावर प्रदान करता है जो की ट्रैक्टर को अच्छी क्षमता देता है। ट्रैक्टर का इंजन 2100 RPM पर कार्य करता है साथ ही इस ट्रैक्टर की क्यूबिक कैपेसिटी 2931 CC की दी गयी है। ट्रैक्टर में आपको 12 फॉरवर्ड + 3 रिवर्स गियरबॉक्स मिल जाते हैं। ट्रैक्टर में आपको 46 एचपी का पीटीओ मिल जाता है। न्यू हॉलैंड 3630 टीएक्स स्पेशल एडिशन में फुल कांसटेंट मेश / पार्शियल सिंक्रोमेश ट्रांसमिशन आता है। न्यू हॉलैंड 3630 टीएक्स स्पेशल एडिशन ट्रैक्टर में आयल इम्मरसेड ब्रेक आपको मिल जाते है। न्यू हॉलैंड 3630 टीएक्स स्पेशल एडिशन में पावर स्टीयरिंग आता है। न्यू हॉलैंड 3630 टीएक्स स्पेशल एडिशन की कीमत 10.15 लाख रूपए तक है।
मेरीखेति प्लैटफॉर्म आपको खेती-बाड़ी से जुड़ी सभी ताज़ा जानकारियां उपलब्ध कराता रहता है। इसके माध्यम से ट्रैक्टरों के नए मॉडल, उनकी विशेषताएँ और खेतों में उनके उपयोग से संबंधित अपडेट नियमित रूप से साझा किए जाते हैं। साथ ही स्वराज, महिंद्रा, न्यू हॉलैंड, वीएसटी, कुबोटा और मैसी फर्ग्यूसन जैसी प्रमुख कंपनियों के ट्रैक्टरों की पूरी जानकारी भी यहां प्राप्त होती है।