प्लास्टिक कचरे के संकलन का​ अभियान [ plastic kachre ka samaadhaan ] | Merikheti

प्लास्टि कचरे के संकलन का महा​अभियान

0

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जब पहली बार लोगों ने झाडू हाथ में लेकर सफाई करते हुए देखा पूरे देश में इसे अभियान का संबल मिल गया लेकिन बीते दिनों में इसमें कुछ सुस्ती आई। इस सुस्ती को सरकार ने आजादी के अमृत महोत्सव की श्रंखला से जोड़कर फिर शुरू किया है। इस बार अभियान की शुरूआत युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से इसकी शुरूआत करेंगे। अभियान को देश के छह लाख गांवों तक पहुंचाया जाएगा।

ये भी पढ़े: उत्तर प्रदेश में प्राकृतिक खेती के लिए राष्ट्रीय गठबंधन की शुरुआत

अभियान मुख्य रूप से सिंगल यूज प्लास्टिक वाले कचरे की सफाई को लेकर चलाया जाएगा। इसमें जन सहभागिता बनाने के लिए इसे अभियान का रूप दिया गया है। यह राष्ट्रव्यापी स्वच्छता अभियान एक से 31 अक्टूबर तक पूरे देश में आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम नेहरू युवा केंद्र संगठन (एनवाईकेएस) से संबद्ध युवा मंडलों (यूथ क्लब) और राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) से संबद्ध संस्थानों के नेटवर्क के माध्यम से देश भर के 744 जिलों के छह लाख गांवों में आयोजित किया जा रहा है।

नई दिल्ली में पत्रकारों को जानकारी देते हुए युवा कार्यक्रम विभाग की सचिव श्रीमती उषा शर्मा  ने बताया कि पूरे देश में कचरे की सफाई को लेकर जागरूकता पैदा करना, लोगों को संगठित करना और उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना है। उन्होंने बताया कि ​अभियान के तहत 75 लाख किलो सिंगल यूज प्लास्टिक कचरे को इकट्ठा करके उसका निपटारा करना है। नगर निगम एवं जिला प्रशासन भी इस काम में लगेगा। कचरे के वजन की रसीद की पावती से ही उसकी पुष्टि होगी। स्वच्छता अभियान ऐतिहासिक,प्रसिद्ध और पर्यटन स्थलों, बस स्टैंड/रेलवे स्टेशनों, राष्ट्रीय राजमार्ग एवं शैक्षिक संस्थानों जैसी भीड़भाड़ वाली जगहों पर भी चलाया जाएंगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More