18 लाख किसानों से सरकार ने खरीदा धान [ 19 lakh kisano se sarkar ne kharida dhaan ]

18 लाख किसानों से सरकार ने खरीदा धान

0

धान खरीद में कई तरह की व्यावाहारिक दिक्कतों के बाद भी चालू खरीफ सीजन में धान की खरीद की गई है। चंडीगढ़, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल, जम्बू एवं कश्मीर, पंजाब, उत्तर प्रदेश, केरल, ओडिशा, महाराष्ट्र, बिहार सहित कई राज्यों में अभी भी खरीद जारी है।

Read Also: यूपी में बंपर धान की खरीद, कहां होगा भण्डारण

30 नवंबर, 2021 तक खरीफ विपणन मौसम 2021-22 में 290.98 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद हो चुकी है। यह खरीद चंडीगढ़, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू एवं कश्मीर, पंजाब, उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, तेलंगाना, राजस्थान, केरल, तमिलनाडु, बिहार, ओडिशा, महाराष्ट्र और आंध्रप्रदेश जैसे राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में हुई है। सरकारी विज्ञाप्ति के अनुसार अब तक लगभग 18.17 लाख किसानों को 57,032.03 करोड़ रुपये के न्यूनतम समर्थन मूल्य का लाभ मिला है।

Read Also: धान खरीद के सरकारी आंकड़े और जमीनी हकीकत

मौजूदा खरीफ विपणन मौसम में अधिकतम खरीद पंजाब (18685532 मीट्रिक टन) से हुई है। उसके बाद हरियाणा (5530596 मीट्रिक टन) और उत्तरप्रदेश (1242593 मीट्रक टन) से खरीद हुई है। अन्य राज्यों में भी खरीद जोर पकड़ रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More