मनोहरलाल ई पोर्टल फसल खरीदी पे अडिग, हुड्डा ने कराई हड़ताल बंद - Meri Kheti

मनोहरलाल ई पोर्टल फसल खरीदी पे अडिग, हुड्डा ने कराई हड़ताल बंद

0

हरियाणा राज्य में फसल खरीदी को लेकर काफी बवाल मचा हुआ है, जिसमें आढ़तियों द्वारा सरकार से अपनी मांग पूरी करने के लिए आमरण अनशन लगभग ८ दिन से चल रहा है। इसके चलते किसानों को मंडी में काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

इस सन्दर्भ में मुख्यमंत्री जी का कहना है कि केंद्र व राज्य सरकार की ई पोर्टल द्वारा फसल खरीदी में कोई बदलाव नहीं होगा, जिसकी वजह से आढ़तियों में रोष है तथा अनशन चालू है। हालाँकि किसानो को हड़ताल की वजह से किसी समस्या का सामना न करना पड़े, इस बात को ध्यान में रखते हुए पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने आढ़तियों से निवेदन कर हड़ताल को बंद करा दिया है।

ये भी पढ़ें: व्यापारियों ने बताया अनाज के ई ट्रेडिंग को गलत, सरकार के फैसले पर जताया विरोध

हुड्डा जी करनाल की नयी अनाज मंडी में अनशन में सम्मिलित लोगों से मिले, उनको रस पिलाया एवं उनकी मांग को विधान सभा में रखने का आश्वासन दिया। लेकिन मनोहरलाल ई पोर्टल फसल खरीदी को लेकर अडिग हैं। दिल्ली में हुई प्रेस वार्ता में हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहरलाल जी ने बताया कि आढ़तियों का कमीशन भारतीय खाद्य निगम तय करता है, इस संदर्भ में राज्य सरकार ने केंद्र सरकार से बात की है। साथ ही उन्होंने प्राकृतिक आपदा भारी बारिश से ग्रसित किसानों को सरकार द्वारा उचित मुआवजा देने की भी बात कही।

सरकार पर निशाना साधते हुए हरियाणा राज्य के अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन के प्रमुख रजनीश चौधरी ने बताया कि राज्य सरकार ने आढ़तियों की फसल खरीदी से सम्बंधित कई मांगे पूरी नहीं की हैं, जिसकी वजह से आढ़ती सरकार से बेहद रुष्ट हैं। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा जी ने कहा कि किसान की फसल मंडी और खेत दोनों बर्बाद हो रही है, खेत में प्राकृतिक आपदाओं से परेशान एवं फसल मंडी में सरकार की मार से किसान बेहद प्रभावित हो रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More