Ad

एस्कॉर्ट्स

भारत में इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर बेचने के लिए नियामक नोड मिलने वाली पहली कंपनी बनी एस्कॉर्ट्स

भारत में इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर बेचने के लिए नियामक नोड मिलने वाली पहली कंपनी बनी एस्कॉर्ट्स

आने वाला कल बस इलेक्ट्रिक वाहनों का होगा, जिससे कि हम सभी को प्रदूषण की समस्या से आजादी मिल सके. इसके लिए कार निर्माताओं ने इलेक्ट्रिक कार बाजार में उतार दी हैं. इसी कड़ी में स्वदेशी और अग्रणी ट्रेक्टर निर्माता भी अब बैटरी से चलने वाले ट्रेक्टर मार्किट में लाने लगे हैं. हमारे देश की ट्रेक्टर निर्माण कम्पनीज भी इस पर काम करने लगी हैं और उसमे क्वालिटी भी विश्वस्तर की देने में लगी हुई हैं.

ये भी पढ़ें:
एस्कॉर्ट्स ट्रैक्टर की फरवरी 2021 बिक्री में 30 फीसदी की वृद्धि

भारत की अग्रणी ट्रेक्टर निर्माता कंपनी एस्कॉर्ट ने सोमबार को बैटरी से चलने वाले ट्रैक्टरों के लिए केंद्रीय मोटर वाहन नियमों के अनुपालन के लिए प्रमाणन प्राप्त किया. एस्कॉर्ट ऐसा करने वाली भारत की पहली कंपनी बन गई है, जिसने अपने बैटरी से चलने वाले ट्रैक्टरों के लिए केंद्रीय मोटर वाहन के अनुपालन के लिए प्रमाण पत्र प्राप्त किया. 

यह प्रमाण पत्र सेंट्रल फार्म मशीनरी ट्रेनिंग एंड टेस्टिंग इंस्टीट्यूट, बुदनी द्वारा 21-30 एचपी श्रेणी में एस्कॉर्ट्स के इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर के लिए दिया गया है. इन ट्रैक्टरों पर मोटर का निर्माण किर्लोस्कर एलेक्टिकल कंपनी लिमिटेड द्वारा किया जाएगा. 

सोमबार को जारी किये गए प्रेस नोट के मुताबिक कंपनी 2019 से बैटरी चलित ट्रैक्टर्स का सफल निर्यात कर रही है तथा जल्दी ही भारत में भी इसे लॉन्च करने की योजना बना रही है. कंपनी ने 2017 में इस अवधारणा को प्रदर्शित किया था जो की पिछले साल से धरातल पर उतारा है. एस्कॉर्ट ग्रुप कृषि मशीनरी के साथ साथ रेलवे और हैवी मशीनरी में भी डील करता है.

एस्कॉर्ट्स कुबोटा ट्रैक्टर बिक्री रिपोर्ट नवंबर 2023

एस्कॉर्ट्स कुबोटा ट्रैक्टर बिक्री रिपोर्ट नवंबर 2023

आपकी जानकारी के लिए बतादें, कि एस्कॉर्ट्स कुबोटा ट्रैक्टर ने अपना बिक्री डेटा जारी किया एवं 3.7% प्रतिशत तक की उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई है। कंपनी ने नवंबर 2023 में 8,258 ट्रैक्टरों की कुल बिक्री दर्ज की, वहीं नवंबर 2022 में 7,960 ट्रैक्टर की बिक्री की थी। 

 

नवंबर 2023 में एस्कॉर्ट्स कुबोटा घरेलू ट्रैक्टर की बिक्री नवंबर 2022 में 7,359 ट्रैक्टर के मुकाबले में 7,855 ट्रैक्टर दर्ज की गई। इससे घरेलू ट्रैक्टर बिक्री में 6.7% प्रतिशत की वृद्धि दर्ज हुई। नवंबर 2023 में एस्कॉर्ट्स कुबोटा निर्यात ट्रैक्टर की बिक्री में नवंबर 2022 में 601 ट्रैक्टरों के मुकाबले में 403 ट्रैक्टर बेचे गए। कंपनी ने निर्यात बाजार में 32.9% प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई।


एस्कॉर्ट्स कुबोटा ट्रैक्टर बिक्री रिपोर्ट नवंबर 2023 - निर्यात और घरेलू डेटा

विवरण नवंबर 2023 नवंबर 2022% वृद्धि

घरेलू               7,855   -   7,359   -   6.7%
निर्यात              403     -   601      -  32.9%
कुल                8,258    - 7,960    -   3.7%
 

ये भी पढ़ें:
घरेलू ट्रैक्टर की बिक्री में 4 प्रतिशत कमी के साथ-साथ निर्यात में भी रिकॉर्ड गिरावट
 


एस्कॉर्ट्स कुबोटा की साल-दर-साल ट्रैक्टर बिक्री में 4.0% फीसद की गिरावट दर्ज की गई। 2022 में 72,952 ट्रैक्टरों की मुकाबले 2023 में 70,069 ट्रैक्टर बेचे गए। एस्कॉर्ट्स कुबोटा की घरेलू ट्रैक्टर बिक्री 2023 में 66,196 इकाई थी, जो कि 2022 में 67,206 इकाई थी। इसके परिणामस्वरूप 1.5% फीसद की गिरावट आई। एस्कॉर्ट्स कुबोटा ट्रैक्टर के साल-दर-साल निर्यात में 2023 के दौरान 3,873 ट्रैक्टर बेचे गए, जबकि 5,746 ट्रैक्टरों की तुलना में 32.6% की गिरावट दर्ज की गई।


एस्कॉर्ट्स कुबोटा ट्रैक्टर बिक्री रिपोर्ट नवंबर 2023 - साल-दर-साल% बदलाव

विवरण अप्रैल-नवंबर (8M)

            2023     -       2022  -          % वृद्धि
घरेलू    66,196   -      67,206 -          1.5%
निर्यात   3,873    -        5,746 -           32.6%
कुल     70,069   -       72,952 -            4.0%