Ad

कोरोना

कितने गुणकारी हैं इम्यूनिटी बूस्टर काढ़े में मौजूद तत्व

कितने गुणकारी हैं इम्यूनिटी बूस्टर काढ़े में मौजूद तत्व

आधुनिक चिकित्सा पद्धति में जिन रोगों को लाइलाज माना जाता है, उनमें से कई रोग सामान्य सी जड़ी बूटियों से ठीक हो जाते हैं। गांव के बड़े बुजुर्ग आज भी बताते हैं कि अनेक तरह की छोटी मोटी सर्जरी गांव के पुराने हज्जाम ही किया करते थे। 

भारतीय चिकित्सा पद्धति विश्व के अन्य देशों की सभ्यता के अपूर्ण विकसित होने के समय से ही चमत्कारिक औषधियां के प्रयोग से भरपूर रही है। इसी तरह की 9 वनस्पतियों के मिश्रण से तैयार योग यानी काढ़ा कोविड-19 से लड़ने के लिए प्रयोग में लाया जा रहा है। 

इस क्लॉथ का उपयोग करने वाले लोगों की मानें तो उन्हें वजन कम करने के अलावा और कई तरह के लाभ हो रहे है ंं। स्वामी रामदेव द्वारा तैयार कोरोनिल पर लोग सवाल उठा रहे हैं, वहीं भारतीय चिकित्सा पद्धति की समृद्धि संस्कृति यह बताती है कि आयुर्वेद हर लाइलाज समस्या का नाश कर सकता है। 

जरूरत इस बात की है कि नवीन लाइलाज रोगों पर इनके गुण धर्मों के अनुसार इनका उपयोग और अनुसंधान किया जाए। किस धातु को हानि रहित करने के लिए दर्जनों वनस्पतियों का काढ़ा किस आधार पर चुना जाए।उसी प्रकार किसी धातु का भस्म किस प्रकार प्राप्त किया जाए यह जानना भी सरल नहीं है।

यह जानना भी दुर्गम है कि कौन से पौधे का कौन सा भाग शरीर के किस अंग पर क्या प्रभाव डालेगा। हर्बल औषधियों की यह खूबी होती है कि वह अपना हानिकारक दुष्प्रभाव नहीं छोड़तीं। 

बात कोविड-19 से लड़ने यानी शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए प्रयोग में आने वाले काढ़े को नौ तत्वों से बनाया गया है। इसे पतंजलि के अलावा अनेक फार्मेशियां बना रहे हैं। 

लाखों-करोड़ों लोग इसका दैनिक रूप से उपयोग भी कर रहे हैं। इन लोगों को घर की रसोई में मौजूद रहने वाली चीजों से बनने वाले काढ़े के आश्चर्यजनक परिणाम भी देखने को मिल रहे हैं।   काढ़े

काढ़े में मौजूद 9 तत्व

कोविड-19 जैसी समस्या के दौर में रोगों से लड़ने की क्षमता बनाए रखना बेहद जरूरी है। उसके लिए आयुर्वेद में अनेक तरह की जड़ी बूटियां मौजूद हैं। 

बाजार में मौजूद अनेक काढ़ों मैं 9 तत्वों का मिश्रण किया गया है। इनमें तुलसी, त्वक यानी दालचीनी, शुंठी सौंठ, मारिच काली मिर्च, मुलेठी, अश्वगंधा, गिलोय, तालीसपत्र, पिप्पली शामिल हैं। इनकी सुरक्षा की पहचान प्रभाव और गुण धर्म के विषय में जानते हैं।

तुलसी

तुलसी 

बरबरी तुलसी तीन प्रकार की होती है। यह तीक्ष्ण, गर्म, कड़वी, रुचिकर, अग्नि वर्धक, क्रमि एवं ज्वर नाशक होती है। यह है एवं खून से जुड़े रोगों में उपयोगी है। पित्त, कफ, वात रोग, धवल रोग , खुजली जलन, वमन,कुष्ठ और विष के विकारों को यह नष्ट करती है, इसके बीज तृषा, दाह और सूजन को दूर करते हैं। 

इसकी जड़ें बच्चों की आंतों की खराबी को दूर करती हैं। श्री रस को शहद के साथ मिलाने से खांसी ठीक होती है। इसके पत्तों का रस दाद पर लगाने से बिच्छू के काटे हुए स्थान पर लगाने से लाभ होता है। इसके पत्तों और शाखाओं का काढ़ा जरवल स्नायुशूल  और जुकाम में लाभदायक माना जाता है।  

इस की पौध जून माह में तैयार करके खेती की जाती है। कोविड-19 के प्रभाव के चलते और गाड़ी में उपयोग के कारण वर्तमान में तुलसी के पत्ते भी ₹200 किलो तक बिक रहे हैं। इसकी खेती में रासायनिक उर्वरकों का प्रयोग नहीं किया जाता। इसके पत्ते लकड़ी और बीच सभी औषधि कंठी माला आदि मैं प्रयुक्त होते हैं।

सौंठ

सौंठ 

यह चरपरी , कफ,वात  तथा मलबन्ध को तोड़ने वाली, वीर्य वर्धक स्वर्ग को उत्तम करने वाली है।वमन,श्वास,शूल, हृदय रोग, उदय तथा वात रोग नाशक है। सौंठ अदरक को सुखाकर बनाई जाती है। 

यह रेतीली भूमि में उगाई जाती है। अदरक का रस शहद और नमक थोड़ा गुनगुना करके कान में डालने से दर्द बंद हो जाता है। सोंठ और गेरू को पानी में मिलाकर पीसकर आंखों पर इसका लेप लगाने से नेत्र रोग दूर होते हैं। 

सौंठ का प्रयोग दाढ़ का दर्द, बवासीर की दवा, जुकाम की दवा, क्षय रोग की दवा, कफ जम जाने पर, दमा की दवा एवं गर्भ स्त्राव रोकने की दवा बनाने में होता है। 

अदरक की खेती देश के अनेक राज्यों में बहुतायत में होती है। अदरक की बिजाई दक्षिण भारत में अप्रैल से मई के महीने के बीच की जाती है वही मध्य एवं उत्तर भारत में 15 से 30 मई तक किस की बुवाई का उचित समय माना जाता है

दालचीनी

दालचीनी 

यह वनस्पति हिमालय, सीलोन और मलाया प्रायद्वीप में पैदा होती है। दालचीनी के नाम से बाजार में चार विभिन्न प्रकार के वृक्षों की छाल बिकती है। यह कामोद्दीपक, क्रमिनाशक,पौष्टिक और वात ,पित्त, प्यास, गले का सूखना, वायु नलियों का प्रदाह, खुजली, हृदय तथा गुदा से जुड़ी बीमारियों में लाभदायक है। 

इसका तेल रक्त स्राव रोधक, पेट के अफरा को दूर करने वाला और अरुचि, बमन और दस्तों को रोकने मैं कारगर है।

काली मिर्च

काली मिर्च 

लता जाति की इस वनस्पति की खेती त्रावणकोर और मलावर की उपजाऊ भूमि में बहुतायत में होती है।यहां के लोग इस लता के छोटे-छोटे टुकड़े करके पेड़ों की जड़ के पास रोप देते हैं । 

यह लताएं पौधों पर चढ़ जाती हैं और 3 साल बाद फल लगने लगते हैं। काली मिर्च अग्नि को दीपन करने वाली, कफ वात नाशक, गर्म पिक जनक, रुखी तथा दमा, फूल और कर्मियों का नाश करने वाली होती है। 

इसका क्वार्ट्ज सांप बिच्छू एवं अफीम के जहर पर भी प्रभाव कारी है।काली मिर्च को घी में मिलाकर खाने से अनेक तरह के नेत्र रोग दूर होते हैं। 

एक काली मिर्च को सुई की नोक में चोकर मोमबत्ती की लौ में गर्म करें और उसके धुए को नाक के रास्ते मस्तिष्क की ओर खींचने से छींक और मस्तिष्क का दर्द बंद होता है।

काली मिर्च को दही के साथ घिसकर आंखों में आंजने से रतौंधी रात में न दिखने की समस्या दूर होती है। इसके अलावा भी काली मिर्च का अनेक चीजों के साथ अनेक प्रयोग और रोगों के निदान में किया जाता है।

मुलेठी

मुलेठी 

यह शीतल ,स्वादिष्ट नेत्रों के लिए हितकारी है । बाल तथा वर्ण को उत्तम करने वाली केश तथा स्वर के लिए भी हितकर है। रक्त विकार वमन तथा क्षय नाशक है। 

मुलेठी का चूर्ण शहद के साथ सेवन करने से शुक्र वृद्धि एवं वाजीकरण होता है। गला खराब होने पर पान के साथ मुलेठी का सेवन श्रेयस्कर रहता है।

इसकी लकड़ी लगातार चूसने से शारीरिक कमजोरी दूर होती है। यह अच्छा माउथ फ्रेशनर ही नहीं संगीतज्ञ हूं के गले की मिठास को बनाए रखने में भी काम आती है।

अश्वगंधा

अश्वगंधा 

यह भारतवर्ष में सर्वोपरि पाया जाता है। इसकी जड़ का विभिन्न औषधियों में तरह-तरह से प्रयोग होता है। यह वनस्पति वात, कफ, सूजन , श्वेत कुष्ठ, बल कारक एवं वीर्य वर्धक होती है। 

सफेद मूसली, विधारा आदि धातु वर्धक औषधियों के साथ अश्वगंधा का सेवन दूध के साथ करने से बाल बढ़ता है। इसके चूर्ण का सेवन 3 से 6 मासे तक रजोधर्म के प्रारंभ में देने से महिलाओं को गर्भधारण में आसानी रहती है।

गिलोय

गिलोय 

यह पौधों पर पनपने वाली लता है। पौधौं पर विकसित होने के बाद जमीन से उसका संपर्क कट जाए तब भी वह पनपती रहती है। नीम के पौधे पर चढ़ी गिलोय को ज्यादा लाभकारी माना जाता है। 

इसी तरह आंवला पर चढ़ी गिलोय का असम अलग होता है। आयुर्वेद के अनुसार यह है मलरोधक,फलकारक, अग्नि दीपक, हृदय को हितकारी, आयु वर्धक, प्रमेह,जरवल,दाह, रक्तशोधक, वमन,वात, कामला,पाण्डुरोग,आंव,कोढ़,कफ,पित्त आदि में लाभकारी है। 

जो गिलोय नमी वाले  पौधों पर चढ़ती है वह पुराने बुखार में बेहद लाभकारी है। हर किस्म के ताप को नष्ट करती है। दिल जिगर और मेदें की जलन को मिटाती है। 

यह भूख बढ़ाती है और काम इंद्रियों को ताकत देती है। मिश्री के साथ लेने से पित्त को जलाती है। इसका काढ़ा सैकड़ों रोगों का नाश करता है। कोरोना के चलते बाजार में बढ़ी मांग में इसकी कीमतों को भी आसमान में पहुंचा दिया है।

तालीसपत्र

यह भारत के विभिन्न वनों में पाया जाता है और इसे लगाया भी जाता है। इसके वृक्ष बहुत ऊंचे होते हैं। इसकी डाली है जमीन की तरफ ज्यादा झुकी होती है। यह स्वर को सुधारने वाला, हृदय को हितकारी, अग्नि दीपक, श्वास , खांसी , का वार है गुरुजी रोड विकास भवन अग्निमांद्य, मुखरोग, पित्त नाशक आदि अनेक रोगों में उपयोगी है। 

के पौधे की जड़ का काढ़ा पागल कुत्ते द्वारा काटे गए व्यक्तियों को दिया  जाता है। इसके पत्ते मिर्गी रोग में भी काम आते हैं। खांसी, दमा श्वसन रोग में भी इसके पत्तों का उपयोग होता है।

पिप्पली

कहावत सोंठ,रोंग, पीपल इन्हें खाय के जी पर, पीपल यानी पिप्पली के औषधीय गुण को दर्शाती है। पीपल का प्रयोग अधिकांश घरों में होता है। काले रंग के एक से डेढ़ इंची लंबे पीपल को विशेषकर ठंड के दिनों में अधिकांश घरों में प्रयोग किया जाता है। यह ठंड से होने वाली अनेक समस्याओं का अकेला समाधान करता है।

कैसे बनाएं काढ़ा

उपरोक्त सभी तत्वों की दस दस प्रतिशत मात्रा को समान भाग में कूट पीसकर काढ़ा बनाया जा सकता है। ध्यान रहे उक्त औषधियां किसी विश्वसनीय पंसारी के यहां से ही खरीदी जाएं। काढ़े के एक दूसरे योग में 10% कच्ची हल्दी को पीसकर भी मिलाया गया है।

कितना कारगर है काढ़ा

 काढ़ा 

इस काढ़े का प्रयोग कोविड-19 के कोहराम के बीच हजारों लोगों ने किया है। इनमें से कुछ के अनुभव हम आपके साथ साझा कर रहे हैं। वेटरनरी विश्वविद्यालय मथुरा के डेयरी विभाग के डॉ प्रवीण कुमार खुद इस काढ़े का सेवन कर रहे हैं।

कानपुर में रहने वाले अपने माता-पिता के लिए भी उन्होंने एक दर्जन पैकेट भिजवाए हैं। उन्हें इस काढ़े से कई तरह की समस्याओं से मुक्ति 20 दिन में ही मिलने लगी है। 

कई अन्य लोगों ने इस काढ़े के लगातार प्रयोग से 20 दिन में 2 किलो वजन कम होने की पुष्टि की है। कई लोगों ने यहां तक दावा किया कि जब से उन्होंने काढ़े का प्रयोग शुरू किया है वह कई तरह की गोलियां लेना छोड़ चुके हैं। 

मथुरा के पार्षद राजेश सिंह पिंटू गुणकारी काढ़े का अपने समूचे परिवार में तो प्रयोग कर रहे हैं कई दर्जन लोगों को उन्होंने काढ़े गिफ्ट किए हैं। 

समाज में काढ़े का प्रचलन बढ़ाने के लिए अनेक लोगों ने सैकड़ों सैकड़ों की तादात में काढ़े के पैकेट का वितरण किया है। उत्तर प्रदेश के मथुरा में यह काढ़ा पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्मस्थली स्थित परिसर में बनाया जा रहा है। कामधेनु गौशाला फार्मेसी के 200 ग्राम के पैकेट का मूल्य ₹40 रखा है।

कोरोना की तीसरी लहर से पूर्व बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की दरकार

कोरोना की तीसरी लहर से पूर्व बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की दरकार

स्वास्थ्य सेवाओं का हाल बेहाल है। साल 2017 के नेशनल हेल्थ प्रोफाइल के अनुसार 10,189 लोगों पर एक एलोपैथिक चिकित्सक एवं 90,189 ध्लोगों पर एक सरकारी अस्पताल है। देश में एक हजार की आबादी पर पांच बैड हैं जिनकी संख्या बंग्लादेश में 87 है। कई अन्य अविकसित देशों के सापेक्ष हमारे यहां संसाधन कम हैं।आक्सफेम इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक देश के अस्पतालों की बैड की उपलब्धता के हिसाब से भारत 167 देशों में 155 वें स्थान पर है। दस हजार लोगों के लिए पांच बैड एवं 8.6 डाक्टर हैं। गांव में जहां 70 फीसदी आबादी रहती हैं वहां कुल उपलब्ध बैड़ों का 40 प्रतिशत ही हैं। यानी ग्रामीण अंचल में दस हजार लोगों के लिए अधिकतम दो बैड ही हिस्से में आ रहे हैं। अब तीसरी लहर को लेकर सरकारें तैयारी करने में लगी हैं लेेकिन सोचने वाली बात यह है कि नातो चंद रोज में डाक्टर तैयार किए जा सकते हैं ना और ज्यादा संसाधनों का बहुत ज्यादा विकास किया जा सकता है। ऐसे में फिर जन स्वास्थ्य की चिंता की जाए तो उसका बेहतर समाधान क्या हो। स्वास्थ्य सेवाओं के मामले में भी शहरी और ग्रामीण, गरीब और अमीर वाली धारणा के अनुरूप ही उपचार मिला। गांवों से शहर अच्छे रहे और गरीबों से अमीरों को ज्यादा सहूलियतें मिल पाईं। इसी तरह मुसलमानों से ज्यादा हिन्दू इलाज करा जाए। ऑक्सफैम इंडिया की स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में असमानता से जुड़ी 2021 की रिपोर्ट में ये बातें सामने आईं हैं। स्वास्थ्य बीमा के अभाव में लोग बड़े पैमाने पर प्रभावित हुए।



ये भी पढ़ें:
कोरोना मरीजों पर कितना कारगर होगा बकरी का दूध

रिपोर्ट के खास तथ्य

—सामान्य वर्ग के 65.7 प्रतिशत परिवारों के पास शौचालय सुविधा सुधरी हैं। —अनुसूचित जाति के 25.9 प्रतिशत लोगों के पास यह सुविधा है। —सामान्य श्रेणी की तुलना में 12.6 प्रतिशत बच्चों का शारीरिक विकास नहीं हुआ है। —सामान्य वर्ग के लोगों के सापेक्ष निचले स्तर वाले 20 फीसदी लोगों के पांच वर्ष से कम आयु के बच्चों की मृत्युदर तीन गुना अधिक है। —एकीकृत बाल विकास सेवा के अन्तर्गत अस्पतालों में जन्म एवं खाद्य सामग्री की उपलब्धता हिन्दू परिवारों की तुलना में मुस्लिम परिवारों में 10 प्रतिशत कम है। —टीकाकारण भी हिन्दुओं के सापेक्ष मुस्लिमों में तकरीबन आठ फीसदी कम कराया जाता है।

पैसा जीने का आधार

—गरीबों के मुुकाबले अमीर लोग तकरीबन साढे सात साल ज्यादा जीते हैं। —गरीब तबके की महिलाओं के मुकाबले सामान्य वर्ग की महिला करीब 15 साल ज्यादा जीती है। —शिशु मृत्युदर में सुधार के बावजूद सामान्य वर्ग के सापेक्ष गरीब, दलित, ओबीसी एवं आदिवासियों में शिशु मृत्युदर ज्यादा है। —सरकारी आंकड़ों के अनुसार बीमारियों पर खर्चे के कारण सालाना 6 करोड़ लोग और गरीब हो जाते हैं। —आक्सफोम की रिपोर्ट के मुताबिक स्वास्थ्य खर्च के लिहाज से भारत का स्थान 154 वां है। —करीब पौने दौसौ देशों की श्रंखला में नीचे से यह स्थान पांचवां है।

पंचायत के मुखियाओं के तैयार होने की दरकार

पंच, सरपंच, प्रमुख और अध्यक्ष बनने की होड़ में निर्वाचन आयोग की तमाम बंदिशों के बाद भी करोड़ों करोड़ खर्च कर दिया जाता है लेकिन कोरोना जैसी महामारी के दौर में चंद उदाहरण ही सामने आए कि किसी ग्राम प्रधान ने अपने यहां विद्यालय या पंचायत घर में कोविड़ सेंटर स्थापित किए। यदि स्थानीय चिकित्सकों की मदद से इस तरह की व्यवस्था जन और सरकारी सहयोग से शुरू हो जाए तो काम बेहद आसान हो जाए। बड़ी पंचायतों में चंद आक्सीजन सिलेंडर, सघन वैक्सीनेशन जैसे उपक्रमों पर अभी से काम शुरू होतो आने वाली दिक्कतों का मुकाबला आसनी से किया जा सकता है। लोगों को तड़प तड़प कर मरने से बचाया जा सकता है।
कोरोना महामारी में विश्व के काम आई किसानों की मेहनत

कोरोना महामारी में विश्व के काम आई किसानों की मेहनत

सैकड़ों तरह के व्यंजन, हजारों तरह के मसाले, मेवा और कोस्टल क्राप भारत की समृद्ध जैव विविधता की निशानी हैं। विदेशी आक्रांता भी यहां के व्यंजनों का आनंद लेने और अनेक तरह की फसलों को लूटने आते रहे। उनके आक्रमण भी उसी समय होते जबकि फसलों की कटाई हो चुकी होती और किसान के अन्न भंडार भरे होेते। कोरोना टाइम में कृषि निर्यात की रफ्तार ने खेती की उपयोगिता को एकबार फिर सिद्ध ​कर दिया है। कृषि निर्यात में भारत उत्तरोत्तर प्रगति कर रहा है। 

कोविड टाइम में भी कृषि क्षेत्र ने भारतीय अर्थव्यवस्था की बागडोर संभाले रखी। विश्व ट्रेड आर्गनाइजेशन की वैश्विक कृषि रुझान रिपोर्ट 2021 के मुताबिक दुनियां में भारत नौवें स्थान पर खड़ा है। देश के कुल निर्यात में 11 प्रतिशत हिस्सेदारी अकेल कृषि की है। खेती ने कोरोना जैसी महामारी के दौर में भी देश को जो संबल प्रदान किया वह हर तरह से संतोशजनक है। हमारी समृद्ध कृषि परंपरा ने कोरोना जैसी महामारी के काल में भी समूचे विश्व को अनेक तरह के अनाज, चावल, बाजरा, मक्का, फल एवं सब्जियों की आपूर्ति की। 

यूरोपीय महाद्वीप में मौसम की प्रतिकूलता कई तरह की चीजों के मामले में दूसरे देशों पर निर्भर करती है। इस निर्भरता को हमारे किसानों की फसलों ने पूरा किया। अमेरिका, चीन, नेपाल, मलेशिया, ईरान जैसे अनेक देशों की खाद्य जरूरतों को हमारे किसानों की फसलों ने पूरा किया। भारत का चावल कभी 1121 तो कभी 1509 गल्फ देशों के अलावा कई देशों में पसंद किया जाता है। यहां के मसालों की सुगंध भी समूचे विश्व में अपनी अलग पहचान बना चुकी है। 

वित्तीय वर्ष 2020—21 में करीब साढे 29 हजार करोड़ रुपए की विदेशी मु्द्रा अकेल मसालों से प्राप्त हो चुकी है। सरकार भी विदेशी मांग के अनुुरूप फसलों के उत्पादन की दिशा में किसानों को ट्रेन्ड करने को अनेक प्रोग्राम चला चुकी हैं।

ये भी पढ़े: कोरोना काल और एस्कॉर्ट ट्रेक्टर की बिक्री में उछाल

इसका प्रयोजन यह है कि किसान सुरक्षित कीटनाशी का उपयोग करें ताकि विदेशों को निर्यात आसान हो सके। जैविक खेती, प्राकृतिक खेती, एफपीओ आदि के माध्यम से सांगठनिक खेती का विचार खेती को नई दिशामें ले जाने का काम कर रहा है। निर्यात की दिशा में इजाफे का ग्राफ काफी बढ़ा है। साल 2020—21 में कृषि उत्पाद करीब सवा 41 अरब डालर के निर्यात हुुए। यानी हमारे उत्पादों का बाजार बढ़ रहा है। 

अब हमारे किसानों, कृषि इनपुट विक्रेताओं की जिम्मेदारी भी बनती है कि वह किसानों को सेफ दवाएं दें। फसलों में जिनका प्रभाव तो हो लेकिन दानों तक उनका अंश न रहे। कीटनाशी कंपनियां व वैज्ञानिक इस तरह की तकनीकों को आसान बनाएं ताकि किसानों को फसलों से कीट एवं बीमारियों के नियंत्रण के लिए दूरगामी प्रभाव वाले जहरों के छिड़काव से बचना पड़े। हेल्दी फूड हेल्दी सोसायटी के विचार को आगे बढ़ाते हुए विश्व की जरूरतों को पूरा करने की संकल्पना को किसान, वैज्ञानिक, कंपनियां और सरकार सभी को मिलकर पूरा करना होगा।

लॉकाडाउन के असर का आकलन करेगा आईसीएआर

लॉकाडाउन के असर का आकलन करेगा आईसीएआर

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) कोरोना वायरस महामारी और उसकी रोकथाम के लिये जारी ‘लॉकडाउन’ (बंद) का कृषि एवं संबद्ध सेवाओं पर प्रभाव का आकलन कर रही है। साथ ही देश की खाद्य सुरक्षा पर उसके प्रभाव को कम करने के लिये कदम उठा रही है। आईसीएआर के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘परिषद कोरोना वायरस और उसकी रोकथाम के लिये जारी देशव्यापी बंद के कृषि और संबद्ध क्षेत्रों पर संभावित प्रभाव और उसके दुष्प्रभाव को कम करने को लेकर दस्तावेज तैयार कर रही है। इसका उद्देश्य देश की खाद्य प्रणाली को दुरुस्त बनाये रखना है।’’ 

अधिकारी ने कहा, ‘‘हालांकि सरकार ने फसलों की कटाई से लेकर उसे मंडियों में भेजने जैसे कई कृषि कार्यों को बंद से अलग रखा है पर आईसीएआर के अध्ययन से सरकार को आगे कदम उठाने में मदद मिलेगी।अधिकारी ने कहा कि आईसीएआर ने किसानों को फसल केंद्रित परामर्श जारी किया है और उनसे कटाई और उसके बाद के कार्यों,भंडारण तथ विपणन के लिये एहतियाती और सुरक्षात्मक उपाय करने को कहा है। 

 सरकार ने कोरोना वायरस महामारी पर अंकुश लगाने के लिये 25 मार्च से 21 दिन के लिये देशव्यापी बंद की घोषणा की है।अधिकारी ने यह भी कहा कि आईसीएआर ने विभिन्न राज्यों में स्थित अपने सभी अतिथि गृहों को कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों के लिये अलग वार्ड बनाने में उपयोग करने की पेशकश की है।

ये भी पढ़ें:
कोरोना से प्रभावित ग्रामीण कारोबार
 

आईसीएआर के अनुसार उसके चार संस्थानों-राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशुरोग संस्थान (भोपाल), राष्ट्रीय पशुरोग जानपदिक एवं सूचना विज्ञान संस्थान (बेंगलुरु), भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (इज्जतनगर) और नेशनल रिसर्च सेंटर ऑन ईक्वाइन (हिसार) में कोरोना वायरस परीक्षण के लिये जरूरी सुविधाएं हैं। परिषद ने कहा कि उसके संस्थान आसपास के श्रमिकों के परिसरों में खाना और साफ-सफाई से जुड़े उत्पाद उपलब्ध करा रहे हैं।साथ ही सभी कर्मचारी अपना एक दिन का वेतन प्रधानमंत्री नागरिक सहायता एवं आपात स्थिति राहत कोष (पीएम-केयर्स) में दे रहे हैं। यह राशि करीब 6.06 करोड़ रुपये है।

इन व्यवसायों से आप शहरों के दूषित पर्यावरण से दूर गांव में भी कर सकते हैं अच्छी कमाई

इन व्यवसायों से आप शहरों के दूषित पर्यावरण से दूर गांव में भी कर सकते हैं अच्छी कमाई

शहर की भागमभाग के साथ नौकरी और पूरे दिन इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर कार्य करना अब ऐसे में जिंदगी में चैन व शांति नहीं मिल पाती है। इस वजह से लोगों का रुझान गांव वापसी की तरफ बढ़ता जा रहा है क्योंकि गाँव की शुद्ध वायु में अजीब सा चैन, सुकून और आमदनी भी होती है। प्रत्येक व्यक्ति के जीवन जीवन में कृषि एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। यह केवल कृषकों का ही कार्य नहीं होता है यदि कोई भी व्यक्ति चाहे तो स्वयं के घर पर भी बागवानी कर सकता है। इस प्रकार वह भी अर्बन कृषि की श्रेणी में आता है, हालाँकि देश की बहुत बड़ी जनसंख्या कृषि पर ही आश्रित रहती है। परंतु यदि हम बात करें कृषि उत्पादों की तो इनपर पूर्ण विश्व आश्रित रहता है। भारत में उत्पादित कृषि उत्पाद वर्तमान में विदेशों में निर्यात हो रहे हैं, याद कीजिए कोरोना महामारी का वो दौर जब प्रत्येक व्यवसाय-नौकरी बिल्कुल बंद हो गई थी। उस भयानक घड़ी में सिर्फ खेती व किसानों ने ही देश की अर्थव्यवस्था को संभाला था। उस बात को देशवाशियों ने समझा एवं कृषि के महत्त्व को भी जान पाए हैं। इसलिए शहरों की थकानयुक्त जीवन को पीछे छोड़ खेती-किसानी संबंधित किसी ना किसी गतिविधि में शामिल हो गए हैं। यह सब मामला आज तक सुचारु है, बहुत सारे लोग गांव में आकर कृषि एवं कृषि व्यवसाय से जुड़ना चाहते हैं। परंतु यह नहीं समझ पा रहे हैं कि किस व्यवसाय में सर्वाधिक सफलता एवं बेहतरीन आमदनी हो सके। इसलिए आज हम उन कृषि व्यवसायों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपको ना केवल वर्तमान में बल्कि भविष्य में भी बेहतरीन आमदनी कराएगा।

ऑर्गेनिक फल-सब्जियों का उत्पादन कर कमाएं मुनाफा

भारत की मृदा में उत्पादित फल-सब्जियों की माँग देश ही नहीं विदेशों में भी हो रही है। रसायनों से उत्पादित किए गए फल-सब्जिओं से स्वास्थ्य को काफी हानि पहुंच रही है। इसलिए भारत एवं विश्व की एक बड़ी जनसँख्या जैविक फल व सब्जियों का सेवन करती है। बतादें, कि भविष्य में जैविक फल-सब्जियों की मांग और ज्यादा होगी, इसलिए आप जैविक फल-सब्जियों के उत्पादन के साथ-साथ शहरों में इसका विपणन व्यवसाय कर सकते हैं। इस काम के लिए आपको सरकार से ऑर्गेनिक सर्टिफिकेशन एवं FSSAI से भी एक प्रमाणपत्र लेना होगा। उसके उपरांत यदि आप अपने ऑर्गेनिक फल एवं सब्जियों को विदेश में भी निर्यात कर पाएंगे। खुशी की बात यह है, कि ऑर्गेनिक कृषि हेतु सरकार द्वारा बहुत सारी योजनाओं के माध्यम से परीक्षण, तकनीकी सहायता एवं आर्थिक मदद प्रदान करते हैं।

पशुपालन और डेयरी व्यवसाय से होगा खूब फायदा

स्वास्थ्य के प्रति लोग सजग एवं जागरूक होते जा रहे हैं। बेहतर स्वास्थ्य हेतु प्रोटीन को आहार में शम्मिलित करना अत्यंत आवश्यक है। दूध इसका सबसे बेहतरीन एवं प्राकृतिक स्त्रोत है। देश में दूध-डेयरी का व्यवसाय अच्छा खासा चलता है, साथ ही शहरों में गाय-भैंस के दुग्ध से निर्मित सेहतमंद उत्पादों की बेहद मांग होती है। गांव में सामान्यतः पर्यावरण स्वच्छ एवं शुद्ध रहता है, इसलिए ग्रामीण क्षेत्रों में पशु व डेयरी का कार्य बेहद ही आसान होता है। पशुपालन के लिए काफी जगह होना बहुत ही जरूरी है, इसलिए आप इच्छानुसार भैंस, बकरी एवं गाय पालन एवं दूध उत्पादन कर सकते हैं। साथ ही, स्वयं की दूध प्रोसेसिंग व डेयरी फार्म भी आरंभ कर सकते हैं, लोग स्वयं आकर आपसे दूध खरीदेंगे। यदि आप अपना ब्रांड बनाकर दूध एवं इससे निर्मित उत्पादों की आपूर्ति कर सकते हैं।

जड़ी बूटियों की खेती से होगा लाभ

कोरोना महामारी के उपरांत लोगों ने आयुर्वेद की तरफ अपना रुझान किया है। लोगों का आयुर्वेदिक दवाइयों के प्रति विश्वास और बढ़ गया है। वर्तमान में लोग बीमारियों में सुबह-शाम दवाईयां लेने की जगह औषधियों एवं जड़ी-बूटियों का उपयोग करने लगे हैं। बहुत सारी बड़ी-बड़ी कंपनियां औषधियों एवं जड़ी-बूटियों से देसी दवाओं के साथ सेहतमंद खाद्य उत्पाद निर्मित कर विक्रय कर रही हैं। भारत की उच्च स्तरीय दवा कपंनियां हिमालया हर्ब्स एवं पतंजली जैसी अन्य भी आयुर्वेद की दिशा में कार्य करती हैं।


ये भी पढ़ें:
मिल गई किसानों की समृद्धि की संजीवनी बूटी, दवाई के साथ कमाई, भारी सब्सिडी दे रही है सरकार
इन कंपनियां द्वारा किसानों के साथ कांट्रेक्ट किया जाता है। खेती पर किये गए व्यय को आपस में विभाजित कर कृषकों से समस्त जड़ी-बूटी अथवा औषधी क्रय करली जाती है। औषधीय कृषि की सबसे महत्वपूर्ण बात यह है, कि इसमें खर्च नाममात्र के बराबर होता है। किसान चाहें तो ऊसर या बंजर भूमि पर भी औषधियां उत्पादित कर सकते हैं। बीमारियों के सीजन में औषधीय कृषि एवं इसकी प्रोसेसिंग का व्यवसाय भी किसानों को कम लागात में अत्यधिक मुनाफा दिला सकता है।
मकर संक्रान्ति का त्यौहार कब और क्यों मनाया जाता है

मकर संक्रान्ति का त्यौहार कब और क्यों मनाया जाता है

सूर्य का मकर राशि में प्रवेश होने की वजह से मकर संक्रान्ति मनायी जाती है। साथ ही, इसी दौरान शुभ कार्य भी शुरू हो जाएंगे। मकर संक्रान्ति वाले दिन गंगा में स्नान व दान पुण्य जैसे कार्य करना बहुत अच्छे माने जाते हैं। मकर संक्रान्ति में इस बार रोहणी नक्षत्र, ब्रह्म योग एवं आनंदादि योग बन रहे हैं। इस वजह से यह मकर संक्रान्ति विशेष रहेगी। हिंदू धर्म में मकर संक्रान्ति पर्व अपना एक अहम महत्व रखता है। इस पर्व पर लोग घी, कंबल, गुड़ के दान गंगा स्नान, खिचड़ी, गर्म वस्त्र, तिल, चावल और भगवान के दर्शन से सुख-समृद्धि संपदा अर्जित करते हैं। इस बार मकर संक्रान्ति का पर्व 14 जनवरी को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। आचार्य डा. सुशांत राज के अनुसार मकर राशि में सूर्य के दाखिल होने के समय सूर्यदेव की पूजा काफी फलदायक साबित होती है। मकर संक्रान्ति पर सूर्य मकर राशि में प्रवेश करता है। इसलिए हम इस पर्व को मकर संक्रान्ति के नाम से मनाते हैं। इस दिन को बहुत ज्यादा पावन माना जाता है। क्योंकि इस दिन से खरमास का समापन होता है, इसके बाद मांगलिक कार्यों का शुभारंभ हो जाता है। 14 जनवरी के दिन ही प्रातः करीब आठ बजकर दस मिनट से पुण्य काल शुरू हो जाएगा। मकर संक्रान्ति पर रोहणी नक्षत्र, ब्रह्म योग और आनंदादि योग बन रहे हैं, जिसको बेहद शुभ माना जाता है। माना जाता है, कि रोहणी नक्षत्र में दान-पुण्य करने से यश प्राप्ति की जा सकती है और कष्ट एवं दुखों का समापन होता है।

कोरोना संक्रमण के समय किस तरह करें स्नान

मकर संक्रान्ति के पुण्यकाल में पवित्र नदियों में सर्वप्रथम स्नान करने का बेहद महत्‍व है। परंतु, कोराना संक्रमण की आज की हालत को मद्देनजर रखते हुए घर पर स्‍नान किया जा सकता है। ऐसी स्थिति में अपने घर में एक टब एवं बाल्‍टी में पानी में गंगाजल की बूंदे डालकर स्नान कर सकते हैं। उसके बाद सूर्यदेव को अर्ध्य दें एवं उनकी पूजा अर्चना करें। ब्राह्मणों को भोजन कराने के साथ दान भी देदें। काले तिल का दान भी करें। मकर संक्रान्ति के दिन को लेकर धार्मिक मान्यता है, कि मकर संक्रान्ति के दिन देवता भी पृथ्वी पर अवतार लेते हैं।

खरमास का होगा अंत

मकर संक्रान्ति के प्रवेश के करते ही सूर्य देव उत्तरायण हो जाएंगे। आचार्य डा. सुशांत राज के मुताबिक, एक माह से चलते आ रहे खरमास मकर संक्रान्ति के दिन समाप्त हो जाएंगे। इसके उपरांत मांगलिक कार्य जैसे कि गृह प्रवेश, विवाह, मुंडन आदि शुभ कार्य होने शुरू हो जाएंगे। 14 जनवरी से 20 फरवरी तक विवाह हेतु काफी अच्छे और शुभ मुहूर्त हैं।