नितिन गडकरी के इस आधुनिक तकनीकी मॉडल से अन्नदाता बनेगा ऊर्जादाता

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि उन्होंने एक आधुनिक तकनीक का प्रारूप तैयार किया है, जिसे कुछ महीनों में उसको जारी भी करने की बात कही। इस तकनीक के अंतर्गत आधुनिक उपकरणों के माध्यम से खेतों पर जाकर पराली से बायो-बिटुमन (Bio-Bitumen) निर्मित किया जाएगा। नितिन गडकरी ने सोमवार को साझा किया है कि आने वाले दो-तीन माह में एक नई तकनीक विकसित की जाएगी, जिसमें ट्रैक्टर में मशीन लगाकर खेतों की पराली का प्रयोग बायो-बिटुमन तैयार करने में होगा। गडकरी ने कहा कि किसान अन्नदाता होने के साथ, बायो-बिटुमेन बनाकर ऊर्जादाता भी बन पाएँगे, जिसका उपयोग सड़क बनाने में किया जा सकता है। इसके लिए नितिन गडकरी ने कहा कि आधुनिक तकनीक का प्रारूप तैयार किया गया है जो कि २ से ३ माह के अंतराल में लागू होगा। नितिन गडकरी ने मध्य प्रदेश के आदिवासी जनपद मंडला में १.२६१ करोड़ रुपये खर्च कर सड़क परियोजनाओं की आधारशिला स्थापित की। उन्होंने किसानों की परिवर्तित हो रही अहम भूमिका का जिक्र कर बताया, दीर्घकाल से वह कहते आये हैं कि देश के किसान ऊर्जा भी पैदा कर सकते हैं। हमारे किसान केवल अन्नदाता ही नहीं बल्कि ऊर्जादाता बनने का भी सामर्थ्य रखते हैं एवं अब किसान सड़क निर्माण हेतु बायो-बिटुमन एवं ईंधन बनाने के लिए इथेनॉल का उत्पादन कर ऊर्जादाता बन सकते हैं। नितिन गडकरी जी के अनुसार, केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में पेट्रोलियम मंत्री ने जानकारी दी थी कि भारत ने गन्ने एवं अतिरिक्त कृषि उत्पादों से लिए गए ईंधन ग्रेड एथेनॉल (इथेनॉल; Ethanol) को पेट्रोल के साथ मिश्रित कर ४० हजार करोड़ रुपये मूल्य की विदेशी मुद्रा बचाई है।

ये भी पढ़ें: मक्के की फसल से बिहार में बढ़ेगा एथेनॉल का उत्पादन

मध्य प्रदेश में सोयाबीन की पैदावार में कितनी वृद्धि हुई

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भूमि, जंगल एवं जल का बेहतरीन ढंग से इस्तेमाल कर विकास का नया प्रारूप तैयार करने के लिए नितिन गडकरी जी ने इसकी प्रशंसा व सराहना भी की। साथ ही, कहा कि प्रदेश में प्रति एकड़ सोयाबीन की पैदावार में बढ़ोत्तरी हुई है, एवं किसानों को उनके उत्पादन का सही भाव भी प्राप्त हुआ है। मध्य प्रदेश के ही जबलपुर में नवनिर्मित सड़क के लोकार्पण एवं ४,०५४ करोड़ रुपये की सात सड़क परियोजनाओं की आधारशिला स्थापना हेतु आयोजित एक अन्य कार्यक्रम में संबोधन के दौरान गडकरी ने कहा, भारत को आर्थिक रूप से मजबूत होने के साथ साथ उन्नति व विकास मार्ग पर बढ़ने की अत्यंत आवश्यकता है।

मध्य प्रदेश में भारत सेतु योजना के अंतर्गत २१ पुल बनाये जायेंगे

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी जी ने लोगों से सरकारी बॉन्ड में निवेश करने का आग्रह करते हुए बताया कि निवेशकों को इस बॉन्ड में आठ प्रतिशत वापिस मिलेगा। उन्होंने कहा कि इससे प्राप्त राशि का उपयोग देश की उन्नति प्रगति हेतु किया जायेगा। केंद्रीय मंत्री ने भारत सेतु योजना के अनुरूप राज्य हेतु २१ पुल बनाये जायेंगे। मध्य प्रदेश में नितिन गडकरी जी ६ लाख करोड़ तक खर्च कर सड़क बनाएँगे।