Ad

fruits

जायद सीजन में इन फसलों की बुवाई कर किसान अच्छा लाभ उठा सकते हैं

जायद सीजन में इन फसलों की बुवाई कर किसान अच्छा लाभ उठा सकते हैं

रबी की फसलों की कटाई का समय लगभग आ ही गया है। अब इसके बाद किसान भाई अपनी जायद सीजन की फल एवं सब्जियों की बुवाई शुरू करेंगे। 

बतादें, कि गर्मियों में खाए जाने वाले प्रमुख फल और सब्जियां जायद सीजन में ही उगाए जाते हैं। इन फल-सब्जियों की खेती में पानी की खपत बहुत ही कम होती है। परंतु, गर्मियां आते ही बाजार में इनकी मांग काफी बढ़ जाती है। 

उदाहरण के लिए सूरजमुखी, तरबूज, खरबूज, खीरा, ककड़ी सहित कई फसलों की उपज लेने के लिए जायद सीजन में बुवाई करना लाभदायक माना जाता है। यह मध्य फरवरी से चालू होता है। 

उसके बाद मार्च के समापन तक फसलों की बुवाई कर दी जाती है। फिर गर्मियों में भरपूर उत्पादन हांसिल होता है। मई, जून, जुलाई, जब भारत गर्मी के प्रभाव से त्रस्त हो जाता है। उस समय शायद सीजन की यह फसलें ही पानी की उपलब्धता को सुनिश्चित करती हैं। 

ये भी पढ़ें: जायद सीजन में इन सब्जियों की खेती करना होगा लाभकारी

खीरा मानव शरीर को स्वस्थ भी रखता है। इस वजह से बाजार में इनकी मांग अचानक से बढ़ जाती है, जिससे किसानों को भी अच्छा-खासा मुनाफा प्राप्त होता है। शीघ्र ही जायद सीजन दस्तक देने वाला है। 

ऐसे में किसान खेतों की तैयारी करके प्रमुख चार फसलों की बिजाई कर सकते हैं। ताकि आने वाले समय में उनको बंपर उत्पादन प्राप्त हो सके।

सूरजमुखी 

सामान्य तौर पर सूरजमुखी की खेती रबी, खरीफ और जायद तीनों ही सीजन में आसानी से की जा सकती है। लेकिन जायद सीजन में बुवाई करने के बाद फसल में तेल की मात्रा कुछ ज्यादा बढ़ जाती है। किसान चाहें तो रबी की कटाई के पश्चात सूरजमुखी की बुवाई का कार्य कर सकते हैं।

वर्तमान में देश में खाद्य तेलों के उत्पादन को बढ़ाने की कवायद की जा रही है। ऐसे में सूरजमुखी की खेती करना अत्यंत फायदे का सौदा साबित हो सकता है। बाजार में इसकी काफी शानदार कीमत मिलने की संभावना रहती है।

तरबूज 

विभिन्न पोषक तत्वों से युक्त तरबूज तब ही लोगों की थाली तक पहुंचता है, जब फरवरी से मार्च के मध्य इसकी बुवाई की जाती है। यह मैदानी इलाकों का सर्वाधिक मांग में रहने वाला फल है। 

खास बात यह है, की पानी की कमी को पूरा करने वाला यह फल काफी कम सिंचाई एवं बेहद कम खाद-उर्वरक में ही तैयार हो जाता है। 

ये भी पढ़ें: तरबूज और खरबूज की अगेती खेती के फायदे

तरबूज की मिठास और इसकी उत्पादकता को बढ़ाने के लिए वैज्ञानिक तरीके से तरबूज की खेती करने की सलाह दी जाती है। यह एक बागवानी फसल है, जिसकी खेती करने के लिए सरकार अनुदान भी उपलब्ध कराती है। इस प्रकार कम खर्चे में भी तरबूज उगाकर शानदार धनराशि कमाई जा सकती है। 

खरबूज

तरबूज की तरह खरबूज भी एक कद्दूवर्गीय फल है। खरबूज आकार में तरबूज से थोड़ा छोटा होता है। परंतु, मिठास के संबंध में अधिकांश फल खरबूज के समक्ष फेल हैं। पानी की कमी एवं डिहाइड्रेशन को दूर करने वाले इस फल की मांग गर्मी आते ही बढ़ जाती है।

खरबूज की खेती से बेहतरीन उत्पादकता प्राप्त करने के लिए मृदा का उपयोग होना अत्यंत आवश्यक है। हल्की रेतीली बलुई मृदा खरबूज की खेती के लिए उपयुक्त मानी गई है। किसान भाई चाहें तो खरबूज की नर्सरी तैयार करके इसके पौधों की रोपाई खेत में कर सकते हैं।

खेतों में खरबूज के बीज लगाना बेहद ही आसान होता है। अच्छी बात यह है, कि इस फसल की खेती के लिए भी ज्यादा सिंचाई की आवश्यकता नहीं होती। असिंचित इलाकों में भी खरबूज की खेती से अच्छी पैदावार प्राप्त की जा सकती है। 

खीरा 

गर्मियों में खीरा का बाकी फलों से अधिक उपयोग होता है। खीरा की तासीर काफी ठंडी होने की वजह से सलाद से लेकर जूस के तौर पर इसका सेवन किया जाता है। शरीर में पानी की कमी को पूरा करने वाला यह फल भी अप्रैल-मई से ही मांग में रहता है। 

मचान विधि के द्वारा खीरा की खेती करके शानदार उत्पादकता प्राप्त की जा सकती है। इस प्रकार कीट-रोगों के प्रकोप का संकट बना ही रहता है। फसल भूमि को नहीं छूती, इस वजह से सड़न-गलन की संभावना कम रहती है। नतीजतन फसल भी बर्बाद नहीं होती है। 

खीरा की खेती के लिए नर्सरी तैयार करने की राय दी जाती है। किसान भाई खीरा को भी रेतीली दोमट मृदा में उगाकर शानदार उपज प्राप्त कर सकते हैं। 

खीरा की बीज रहित किस्मों का चलन काफी तेजी से बढ़ता जा रहा है। किसान भाई यदि चाहें तो खीरा की उन्नत किस्मों की खेती करके मोटा मुनाफा अर्जित कर सकते हैं।

ककड़ी 

खीरा की भांति ककड़ी की भी अत्यंत मांग रहती है। इसका भी सलाद के रूप में सेवन किया जाता है। उत्तर भारत में ककड़ी का बेहद चलन है। खीरा और ककड़ी की खेती तकरीबन एक ही ढ़ंग से की जाती है। किसान चाहें तो खेत के आधे भाग में खीरा और आधे भाग में ककड़ी उगाकर भी अतिरिक्त आमदनी उठा सकते हैं।

अगर मचान विधि से खेती कर रहे हैं, तो भूमि पर खरबूज और तरबूज उगा सकते हैं। शायद सीजन का मेन फोकस गर्मियों में फल-सब्जियों की मांग को पूर्ण करना है। 

साथ ही, इन चारों फल-सब्जियों की मांग बाजार में बनी रहती है। इसलिए इनकी खेती भी किसानों के लाभ का सौदा सिद्ध होगी। 

सिंघाड़े की खेती की जिज्ञासा रखने वाले लोगों के लिए सिंघाड़े सम्बंधित जानकारी

सिंघाड़े की खेती की जिज्ञासा रखने वाले लोगों के लिए सिंघाड़े सम्बंधित जानकारी

सिंघाड़ा (Singhada; Water chestnut; सिंघारा, वॉटर चेस्टनट, वाटर कैलट्रॉप, सिंगडा) एक सुप्रसिद्ध फल है, जिसको ज्यादातर लोग बेहद पसंद करते हैं। इस मौसम में, उत्तर भारत में सिंघाड़ा प्रायः हर जगह बाजार में उपलब्ध रहता है। यह मौसमी फल होने के साथ साथ बहुत ही स्वास्थ्यवर्धक होता है। सिंघाड़े का उपयोग सामान्य रूप से खाने के साथ ही फलहार एवं व्रत में उपयोग होने वाले आटे के रूप में भी होता है। सिंघाड़ा थोड़ा मीठा एवं स्वादिष्ट फल है, इसी वजह से लोग सिघाड़े को बेहद पसंद करते हैं, साथ ही बाजार में भी इसकी खूब मांग होती है। सिंघाड़ा नवंबर दिसम्बर के सीजन में आना शुरू हो जाता है, क्योंकि इसकी बुवाई जून जुलाई के समय होती है। इसकी पैदावार किसी तालाब पोखर जैसे अड़िग जलीय स्थानों पर ही होती है, मगर इसका उत्पादन जलभराव के लिए गड्डा खोदकर भी किया जा सकता है। सिंघाड़े की खेती करने वाले किसान इस विधि से भी सिंघाड़ा उत्पादन करते हैं। सिंघाड़े की फसल को पूर्ण रूप से तैयार होने में ५ से ६ माह का समय लगता है, जून जुलाई में सिंघाड़े की रोपाई के उपरांत नवंबर दिसम्बर में इसकी फसल तैयार होकर बाजार में आ जाती है।

ये भी पढ़ें: कीचड़ में ही नहीं खेत में भी खिलता है कमल, कम समय व लागत में मुनाफा डबल !
सिंघाड़ा काफी मशहूर एवं प्रचलित फसल है, इसकी अपने बाजार में अच्छी खासी मांग और उपयोगिता है। सिंघाड़ा उत्पादक किसान इसकी उत्तम पैदावार करके बेहतर मुनाफा अर्जित करते हैं, जिसकी एक वजह यह भी है कि सिंघाड़े का उपयोग भिन्न भिन्न रूप में किया जाता है। सिंघाड़े को कुछ दिनों धूप में सुखाने के उपरांत इसके अंदर के फल को पीसकर आटा निर्मित होता है, जिसको लोग उपवास के दौरान प्रयोग करते हैं। शीतकाल के दौरान सिंघाड़े की मांग आसमान छूने लगती है, इससे न केवल किसान को लाभ होता है, बल्कि अन्य ठेली व रेहड़ी वाले भी इसको विक्रय कर मुनाफा कमाते हैं। [caption id="attachment_11773" align="alignnone" width="750"]ताजा सिंघाड़ा व सूखा सिंघाड़ा ताजा सिंघाड़ा व सूखा सिंघाड़ा[/caption]

सिंघाड़े की उम्दा किस्मों के प्रकार एवं खेती का प्रबंधन

सिंघाड़े की मुख्यतया दो किस्म पायी जाती हैं, जिसमे पहली किस्म को लाल छिलके व दूसरी को हरे छिलके के नाम से जाना जाता है। लाल छिलके में सबसे प्रसिद्ध किस्म VRWC1 एवं VRWC 2 हैं, लेकिन हरे छिलके वाली किस्म VRWC 3 की अपेक्षा में लाल छिलके की किस्म को किसान कम पसंद करते हैं। जिसकी मुख्य वजह यह है कि लाल किस्म के सिंघाड़े की किस्में शीघ्रता से खराब हो जाती हैं और इसी कारण से बाजार में इसकी मांग काफी कम होती है। जबकि हरे छिलके वाली सिंघाड़े की बाजार में अत्यधिक मांग होती है, साथ ही यह काफी समय तक खराब भी नहीं होती।

ये भी पढ़ें: मखाने की खेती करने पर मिल रही 75 प्रतिशत तक की सब्सिडी : नए बीजों से हो रहा दोगुना उत्पादन
सिंघाड़े की फसल की तैयारी के लिए किसानों को सर्वप्रथम उम्दा एवं अच्छे बीजों को जनवरी एवं फरवरी माह में जल के अंदर डाल कर उनकी बेल अंकुरित होने तक संजोकर रखना होगा। साथ ही किसान सिंघाड़े की रोपाई मई जून के महीने में करें, क्योंकि इसकी फसल का वातानुकूलित समय वही होता है। सिंगाड़े की खेती एक स्थिर जलीय स्थान पर ही संभव होती है, फसल लगभग १ से २ फीट जल के अंदर निरंतर रहनी आवश्यक है।

सिंघाड़े के कुछ महत्वपूर्ण लाभ इस प्रकार हैं।

  • सिंघाड़े से व्रत में उपभोग करने हेतु आटा निर्मित होता है।
  • सिंघाड़ा खाने में भी अत्यंत स्वादिष्ट लगता है।
  • सिंघाड़े के प्रयोग से शरीर में विघमान खुश्की भी दूर हो जाती है, साथ ही पीड़ाजनक शारीरिक स्थानों पर यह एक सफल औषधी का कार्य करता है।
  • सिंघाड़ा महिलाओं को पीरियड्स के समय होने वाली दिक्कतों से निजात दिलाने में अहम भूमिका निभाता ही है, साथ ही गर्भवती होने के समय गर्भपात जैसे भय को खत्म करने की भी क्षमता रखता है।
  • सिंघाड़ा के इस्तेमाल से कई सारे रोगों से निजात मिल सकती है, जैसे की अस्थमा, बवासीर इत्यादि।
  • सिंघाड़े में केल्सियम प्रचूर मात्रा में होता है, जो कि हड्डियों की मजबूती एवं आँखों के लिए फायदेमंद होने के साथ साथ ही शारीरिक ऊर्जा भी प्रदान करता है।
  • सिंघाड़े की खेती करके किसान कम लागत में अधिक मुनाफा कमा सकते हैं। सिंघाड़े की प्रसिद्धि से बाजार में इसकी खूब मांग है, जिसके चलते इसका अच्छा भाव बाजार में मिल जाता है।
इस राज्य के किसान ने एक साथ विभिन्न फलों का उत्पादन कर रचा इतिहास

इस राज्य के किसान ने एक साथ विभिन्न फलों का उत्पादन कर रचा इतिहास

आज हम आपको गुरसिमरन सिंह नामक एक किसान की सफलता की कहानी बताने जा रहे हैं। बतादें, कि किसान गुरसिमरन ने अपने चार एकड़ के खेत में 20 से अधिक फलों का उत्पादन कर लोगों के समक्ष एक नजीर पेश की है। आज उनके फल विदेशों तक बेचे जा रहे हैं। पंजाब राज्य के मालेरकोटला जनपद के हटोआ गांव के युवा बागवान किसान गुरसिमरन सिंह अपनी समृद्ध सोच की वजह से जनपद के अन्य कृषकों के लिए भी प्रेरणा के स्रोत बन चुके हैं। यह युवा किसान गुरसिमरन सिंह अपनी दूरदर्शी सोच के चलते पंजाब के महान गुरुओं-पीरों की पवित्र व पावन भूमि का विस्तार कर रहे हैं। वह प्राकृतिक संसाधनों एवं पर्यावरण के संरक्षण हेतु अथक व निरंतर कोशिशें कर रहे हैं। साथ ही, समस्त किसानों एवं आम लोगों को प्रकृति की नैतिक एवं सामाजिक जिम्मेदारियों के तौर पर प्राकृतिक संसाधनों को बचाने हेतु संयुक्त कोशिशें भी कर रहे हैं।

किसान गुरसिमरन ने टिश्यू कल्चर में डिप्लोमा किया हुआ है

बतादें, कि किसान गुरसिमरन सिंह ने पंजाब कृषि विश्वविद्यालय, लुधियाना से टिश्यू कल्चर में डिप्लोमा करने के पश्चात अपनी चार एकड़ की भूमि पर जैविक खेती के साथ-साथ विदेशी
फलों की खेती शुरु की थी। गुरसिमरन अपनी निजी नौकरी के साथ-साथ एक ही जगह पर एक ही मिट्टी से 20 प्रकार के विदेशी फल पैदा करने के लिए विभिन्न प्रकार के फलों के पेड़ लगाए थे। इससे उनको काफी ज्यादा आमदनी होने लगी थी। किसान गुरसिमरन सिंह के अनुसार, यदि इंसान के मन में कुछ हटकर करने की चाहत हो तो सब कुछ संभव होता है।

विदेशों तक के किसान संगठनों ने उनके अद्भुत कार्य का दौरा किया है

किसान गुरसिमरन की सफलता का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है, कि पीएयू लुधियाना से सेवानिवृत्त डाॅ. मालविंदर सिंह मल्ली के नेतृत्व में ग्लोबल फोकस प्रोग्राम के अंतर्गत आठ देशों (यूएसए, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, जापान, जर्मनी, न्यूजीलैंड, स्विटजरलैंड आदि) के बोरलॉग फार्मर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने किसान गुरसिमरन सिंह के अनूठे कार्यों का दौरा किया। यह भी पढ़ें: किसान इस विदेशी फल की खेती करके मोटा मुनाफा कमा सकते हैं

किसान गुरसिमरन 20 तरह के फलों का उत्पादन करते हैं

वह पारंपरिक फल चक्र से बाहर निकलकर जैतून, चीनी फल लोगान, नींबू, अमरूद, काले और नीले आम, जामुन, अमेरिकी एवोकैडो और अंजीर के साथ-साथ एल्फांजो, ब्लैक स्टोन, चोसा, रामकेला और बारामासी जैसे 20 तरह के फलों का उत्पादन करते हैं। किसान गुरसिमरन ने पंजाब में प्रथम बार सौ फल के पौधे लगाकर एक नई पहल शुरु की है। इसके अतिरिक्त युवा किसान ने जैविक मूंगफली, माह, चना, हल्दी, गन्ना, ज्वार,बासमती, रागी, सौंफ, बाजरा, देसी और पीली सरसों आदि की खेती कर स्वयं और अपने परिवार को पारंपरिक फसलों के चक्र से बाहर निकाला है। गुरसिमरन की इस नई सोच की वजह से जिले के किसानों ने भी अपने आर्थिक स्तर को ऊंचा उठाया है। साथ ही, लोगों को पारंपरिक को छोड़ नई कार्यविधि से खेती करने पर आमंत्रित किया है।
आईपीएफटी ने सब्जियों और फलों को सूक्ष्म कीटाणुओं से मुक्त करने के लिए नया “कीटाणुनाशक स्प्रे” विकसित किया

आईपीएफटी ने सब्जियों और फलों को सूक्ष्म कीटाणुओं से मुक्त करने के लिए नया “कीटाणुनाशक स्प्रे” विकसित किया

पूरी दुनिया को प्रभावित करने वाली कोविड-19 महामारी के समय में भारत सरकार के रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय के रसायन व पेट्रोरसायन विभाग के अंतर्गत आने वाले स्वायत्त संस्थान कीटनाशक सूत्रीकरण प्रौद्योगिकी संस्थान (आईपीएफटी) ने सतह और फल एवं सब्जियों को कीटाणु मुक्त करने के लिए दो नए कीटाणुनाशक स्प्रे सफलतापूर्वक विकसित किए हैं। आईपीएफटी द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि दरवाजों के हैंडल, कुर्सियों पर हाथ रखने वाले स्थान, कंप्यूटर के साथ इस्तेमाल होने वाले की-बोर्ड और माउस इत्यादि से सूक्ष्म विषाणु और जीवाणु के संक्रमण अप्रत्यक्ष संपर्क के जरिए भी फैल सकता है। इसे ध्यान में रखते हुए आईपीएफटी ने अल्कोहल आधारित कीटाणु नाशक स्प्रे विकसित किया है जो वनस्पतिक आधारित विषाणु और जीवाणु रोधी है और यह सूक्ष्म जीवाणुओं-विषाणुओं द्वारा विभिन्न संक्रामक रोगों के नियंत्रण में प्रभावी उपाय हो सकता है। यह स्प्रे तेजी से हवा में उड़ जाता है और किसी सतह, दरवाजे इत्यादि पर स्प्रे करने के बाद इसके धब्बे, महक या नमी नहीं छूटती।

ये भी पढ़ें: गर्मियों के मौसम में हरी सब्जियों के पौधों की देखभाल कैसे करें (Plant Care in Summer)
  आईपीएफटी ने सब्जियों तथा फलों पर छूट जाने वाले कीटनाशकों के बचे हुए दुष्प्रभाव को खत्म करने के लिए भी कीटाणुनाशक स्प्रे विकसित किया है। फल एवं सब्जियां दैनिक पोषण के लिए व्यापक पैमाने पर इस्तेमाल की जाती हैं। कई फलों और सब्जियों पर इस्तेमाल होने वाले कीटाणुनाशक या रोग नाशी दवाओं का असर लंबे समय तक बना रहता है जिसके इस्तेमाल से स्वास्थ्य संबंधी जोखिम हो सकता है। फल और सब्जियों को मानव उपयोग के लिए शत प्रतिशत सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से ही आईपीएफटी ने जल आधारित सूत्रीकरण विकसित किया है। इसका उपयोग बेहद आसान है। इस स्प्रे को पानी में मिलाकर उसमें 15 से 20 मिनट के लिए फल अथवा सब्जी को छोड़ देने के उपरांत उसे स्वच्छ पानी से साफ कर देना होता है। इस सामान्य प्रक्रिया को अपनाने के बाद फल एवं सब्जियां पूरी तरह से रसायन मुक्त हो जाती हैं।

ये भी पढ़ें: स्प्रे में असावधानी, जान को खतरा
  हरियाणा के गुरुग्राम स्थित आईपीएफटी की स्थापना मई 1991 में भारत सरकार के रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय के रसायन तथा पेट्रोरसायन विभाग के अंतर्गत एक स्वायत्त संस्थान के रूप में की गई थी। तब से यह संस्थान सुरक्षित, प्रभावी और पर्यावरण अनुकूल कीटनाशकों का विकास करता रहा है। आईपीएफटी के चार प्रशासनिक संभाग हैं, जिसमें शुद्धीकरण तकनीकी विभाग, जैव विज्ञान विभाग, विश्लेषण विज्ञान विभाग और प्रक्रिया विकास विभाग शामिल हैं।
जायद सीजन में इन सब्जियों की खेती करना होगा लाभकारी

जायद सीजन में इन सब्जियों की खेती करना होगा लाभकारी

अब जायद यानी की रबी और खरीफ के मध्य में बोई जाने वाली सब्जियों की बुवाई का बिल्कुल सही समय चल रहा है। इन फसलों की बुवाई फरवरी से लेकर मार्च माह तक की जाती है। 

इन फसलों में विशेष रूप से खीरा, ककड़ी, लौकी, तुरई, भिंडी, अरबी, टिंडा, तरबूज और खरबूजा शामिल हैं। ऐसे किसान भाई जिन्होंने अपने खेतों में पत्ता गोभी, गाजर, फूल गोभी, आलू और ईख बोई हुई थी और अब इन फसलों के खेत खाली हो गए हैं। 

किसान इन खाली खेतों में जायद सब्जियों की बुवाई कर सकते हैं। किसान इन फसलों का फायदा मार्च, अप्रैल, मई में मंडियों मे बेच कर उठा सकते हैं। कृषकों को इससे काफी शानदार आर्थिक लाभ होगा।

सब्जियों की बुवाई की विधि 

सब्जियों की बुवाई सदैव पंक्तियों में करें। बेल वाली किसी भी फसल जैसे लौकी, तुरई, टिंडा एक फसल के पौधे अलग-अलग जगह न लगाकर एक ही क्यारी में बुवाई करें। 

लौकी की बेल लगा रहे हैं तो इनके बीच में अन्य कोई बेल जैसे: करेला, तुरई आदि न लगाऐं। क्योंकि मधु मक्खियां नर व मादा फूलों के बीच परागकण का कार्य करती हैं, तो किसी दूसरी फसल की बेल का परागकण लौकी के मादा फूल पर न छिड़क सकें।

वह केवल लौकी की बेलों का ही परागकण परस्पर अधिक से अधिक छिड़क सकें, जिससे ज्यादा से ज्यादा फल प्राप्त हो सकें।

ये भी पढ़ें: परती खेत में करें इन सब्जियों की बुवाई, होगी अच्छी कमाई

बेल वाली सब्जियों में किन बातों का ध्यान रखें 

बेल वाली सब्जियां जैसे कि लौकी, तुरई, टिंडा इत्यादि अधिकतर फल छोटी अवस्था में ही गल कर झड़ने लग जाते हैं। ऐसा इन फलों में पूर्ण परागण और निषेचन नहीं हो पाने के चलते होता है। मधु मक्खियों के भ्रमण को प्रोत्साहन देकर इस समस्या से बचा जा सकता है। 

बेल वाली सब्जियों की बिजाई के लिए 40-45 सेंटीमीटर चौड़ी और 30 सेंटीमीटर गहरी लंबी नाली का निर्माण करें। पौधे से पौधे की दूरी लगभग 60 सेंटीमीटर रखते हुए नाली के दोनों किनारों पर सब्जियों के बीज का रोपण करें। 

बेल के फैलने के लिए नाली के किनारों से करीब 2 मीटर चौड़ी क्यारियां बनाएं। यदि स्थान की कमी हो तो नाली के सामानांतर लंबाई में ही लोहे के तारों की फैंसिग लगाकर बेल का फैलाव कर सकते हैं। 

रस्सी के सहारे बेल का छत या किसी बहुवर्षीय पेड़ पर भी फैलाव कर सकते हैं।

जायद में इन फसलों की खेती से किसानों को अच्छा लाभ मिलेगा

जायद में इन फसलों की खेती से किसानों को अच्छा लाभ मिलेगा

जायद की फसल हम रबी की फसल काटने के उपरांत शुरू कर देते हैं। गेहूं की कटाई अप्रैल माह तक हो जाती है। इसके बाद ही हम अपने खेतों को फिर से तैयार करके उनमें जायद की फसलों को उगने के लिए तैयारियां शुरू कर देते हैं। 

जायद की फसल काफी मोटी कमाई देने वाली होती है। किसान भाई जायद की फसल को बाजार में सीधे-तौर पर बेच सकते हैं। साथ ही, इनको उत्पादित करने में अधिक शारीरिक श्रम की आवश्यकता भी नहीं पड़ती है। 

इनमें बहुत सी फसलें तो बेलदार होती हैं, जिनके फल या सब्जियां हमें मोटा मुनाफा देती हैं। किसानों को रबी, खरीब और जायद की समस्त फसलों के लिए अपने खेतों को समय से तैयार करना होता है। इसमें जो सबसे कम समयावधि में तैयार होने वाली फसल है, वह जायद की फसल होती है। 

जायद में कौन- कौन सी फसलें अच्छा मुनाफा देंगी      

भारत में हम तीन मौसम की फसलों को विशेष महत्त्व देते हैं और इन्हीं फसलों के आधार पर हम वर्षभर होने वाली फसलों को विभाजित करतें हैं। बहुत सारी फसलें तो ऐसी होती हैं, जो वर्षभर में दो बार भी की जाती हैं। 

ये भी पढ़ें: अप्रैल माह में किसान भाई इन फसलों की बुवाई करके कमाएं मोटा मुनाफा

जायद की फसलें विशेष रूप से गर्मियों में पसंद की जाने वाली सब्जियां, दाल और फल होते हैं। यह फसलें तैयार होने में तकरीबन 60 से 65 दिन ले लेती हैं। इनकों हम नगदी फसलों के तौर पर भी जानते हैं। 

मूंग की खेती

रबी की फसल की कटाई के बाद हम मूंग की तैयारी करते हैं। मूंग की बुवाई के बाद फसल को तैयार होने में लगभग 60 से 65 दिन लगते हैं। 

बाजार में इसे बेहद आसानी से बेच कर काफी मोटा मुनाफा कमाया जा सकता है। लागत के मुताबिक, प्रति बीघा में हम डेढ़ से दो क्विंटल तक मूंग पैदा कर सकते हैं।

उड़द की फसल

यह दलहनी फसल गेहूं की कटाई के बाद उगाई जाती है। जायद सीजन की 60 से 65 दिन की इस फसल में किसानों को कम लागत के साथ मोटा मुनाफा मिलता है। नगदी की यह फसल आप घर के लिए या बाजार में बड़ी आसानी से बेच सकते हैं। 

तरबूज की खेती

जायद की यह फसल गर्मियों के दिनों सर्वाधिक पसंद की जाने वाली फसल होती है। फलों में हमारे शरीर की बहुत सारी आवश्यकताओं को पूरा करने वाली यह फसल थोक और फुटकर बाज़ार दोनों ही जगह किसानों को शानदार कमाई करवाती है। बतादें, कि फुटकर बाजार में इसकी कीमत 25 रुपये से लेकर 100 रुपये प्रति पीस तक होती है।

ये भी पढ़ें: ताइवानी तरबूज व खरबूज के फलों से किसान कमा रहे लाखों में मुनाफा

खरबूजे की खेती

तरबूज की ही भांति खरबूजे की खेती भी गर्मियों में ही की जाती है। बाजार में हमें इसकी शानदार कीमत मिलती है। यह एक ऐसी फसल होती है, जिसके फल की कीमत तो मिलती ही है। 

परंतु, यदि हम इनके बीजों को व्यवसायिक रूप में उपयोग करते हैं तो और भी अच्छी आय अर्जित कर सकते हैं।

टमाटर की खेती

टमाटर एक ऐसी फसल है जो लगभग हर एक सब्जी के साथ प्रयोग होती है. लोग इसे सलाद के रूप में खाना भी बहुत पसंद करते हैं। वैसे तो टमाटर को हम साल भर खाते हैं। परंतु, इसकी प्रमुख फसल जायद में ही की जाती है। थोक और फुटकर बाजार में इससे अच्छी कमाई की जा सकती है।

जायद की इन फसलों से किसान भाई कम लागत में ही अच्छी आमदनी कर सकते हैं। यह बेहद ही सरलता से उगाई जाने वाली फसलें होती हैं। यह ऐसी फसलें होती हैं, जो अन्य फसलों की अपेक्षा शीघ्र उत्पादित हो जाती हैं। परिणामस्वरूप समय से अगली फसल की तैयारी के लिए मुनाफा प्राप्त कर लेते हैं।

अखरोट की खेती कर किसानों को होगा बेहद मुनाफा

अखरोट की खेती कर किसानों को होगा बेहद मुनाफा

दोस्तों आज हम बात करेंगे अखरोट (अंग्रेजी: Walnut (वालनट), वैज्ञानिक नाम : Juglans Regia) की खेती की, अखरोट की खेती कर किसान बहुत ही ज्यादा मुनाफा कमा सकते हैं। क्योंकि अखरोट में बहुत सारे आवश्यक तत्व मौजूद होते हैं, जिसे लोग खाना पसंद करते हैं। अखरोट की फसल की अच्छी देखरेख कर किसान अपने आय के साधन को मजबूत कर सकते हैं। अखरोट की खेती से जुड़ी सभी प्रकार की जानकारियों को हासिल करने के लिए हमारे इस पोस्ट के अंत तक जरूर बने रहें:

अखरोट की खेती

किसानों के लिए बागवानी फसलों में से ड्राई फ्रूट की फसलें ज्यादा मुनाफा देती है। ड्राई फ्रूट की खेतियो में अखरोट की खेती सबसे मुख्य मानी जाती है। साथ ही साथ यह फसल किसानों के लिए फायदेमंद होती है। मार्केट तथा बाजारों में अखरोट की मांग दिन प्रतिदिन और बढ़ती जा रही है। क्योंकि लोग अखरोट से तरह-तरह की स्वीट डिशेस बनाते हैं, तथा अखरोट का सेवन भी करते हैं, यहां तक कि लोगों ने अखरोट के तेल का भी इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है। ऐसे में अखरोट की फसल एक बहुत महत्वपूर्ण फसल बनकर विकसित हो गई है। अखरोट की मांग न सिर्फ भारत देश अपितु अंतरराष्ट्रीय में भी तेजी से बढ़ती जा रही है। भारत देश में अखरोट का इस्तेमाल विभिन्न विभिन्न प्रकार की मिठाई बनाने तथा दवाओं के लिए भी इस्तेमाल किया जा रहा है। ना सिर्फ अंतरराष्ट्रीय बल्कि भारत देश में भी अखरोट का इस्तेमाल तेजी से हो रहा है। आयुर्वेद के क्षेत्र में अखरोट का इस्तेमाल तेजी से किया जा रहा है। ऐसे में आप अखरोट की फसल से किसानों को होने वाले मुनाफे का अंदाजा लगा सकते हैं। अखरोट की फसल किसानों के आय के साधन को मजबूत बनाने में सक्षम है। 

ये भी पढ़े: अंजीर के फायदे, अंजीर की खेती कैसे करे, उन्नत किस्में – पूरी जानकारी

अखरोट की खेती करने वाले क्षेत्र

पहले अखरोट की खेती मुख्य रूप से पहाड़ी क्षेत्रों में ही की जाती थी। परंतु अखरोट की बढ़ती मांग को देखते हुए, हमारे भारत देश  के कई राज्यों में भी इसकी खेती की शुरुआत हो चुकी है। किसान यदि अखरोट की फसल के लिए उन्नत किस्मो और कृषि वैज्ञानिकों के अंतर्गत खेती करते हैं, तो अखरोट की खेती से बेहद ही मुनाफा कमा सकते हैं, अखरोट की खेती के दौरान सही तरीकों का पालन करें जिससे फसल की उत्पादकता को और बढ़ावा मिल सके। अखरोट की खेती मुख्य रूप से जम्मू कश्मीर, अरुणाचल प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश आदि क्षेत्रों में की जाती है। लेकिन अखरोट की खेती का मुख्य क्षेत्र जम्मू कश्मीर को ही माना जाता है। अखरोट की फसल का मुख्य उत्पादन जम्मू कश्मीर में होता।

अखरोट की खेती करने के लिए भूमि का चयन

अखरोट की खेती करने के लिए किसान सर्वप्रथम गड्ढेदार भूमि का चयन करते हैं। अच्छी गहराई प्राप्त करने के बाद, हल द्वारा मिट्टी को पलटे। जुताई के कुछ दिनों बाद खेत को ऐसे ही खुला छोड़ देना चाहिए। उसके बाद रोटावेटर चलाकर जुताई करें। रोटावेटर द्वारा जुताई करने से भूमि के ढेले अच्छी तरह से भुरभुरी मिट्टी में परिवर्तित हो जाते हैं। 

अखरोट के पौधे लगाने का उपयुक्त समय

अखरोट के पौधे लगाने से पहले उन को अच्छी तरह से नर्सरी में देख रेख कर लेना उचित होता है। हमेशा अखरोट के स्वस्थ पौधे लगाएं ताकि उत्पादन अच्छा हो। अखरोट के पौधे लगाने का उपयुक्त समय दिसंबर से मार्च तक का होता है। सर्दियों का मौसम अखरोट के पौधे लगाने के लिए सबसे उचित समझा जाता है। कभी-कभी किसान बारिश के मौसम में भी अखरोट का पौधा रोपण करते हैं। परंतु कृषि विशेषज्ञों के अनुसार सर्दी का मौसम सबसे उचित होता है। 

अखरोट की खेती के लिए उपयुक्त जलवायु

किसानों के अनुसार अखरोट की खेती के लिए समान प्रकार की जलवायु सबसे उपयुक्त मानी जाती है। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार ज्यादा गर्मी और ज्यादा ठंड दोनों ही प्रकार की जलवायु अखरोट के पौधों के लिए हानिकारक होती है। ज्यादा पाला पढ़ने से अखरोट के पौधे प्रभावित होते हैं। जहां पर जलवायु समान हो उस क्षेत्र में अखरोट की खेती करनी चाहिए। ज्यादा बारिश का मौसम भी इसकी उत्पादकता को रोकता है। 

अखरोट की खेती के लिए उपयुक्त खाद और उर्वरक

अखरोट की खेती के लिए किसान सड़ी हुई गोबर की खाद का ही इस्तेमाल करते हैं। गोबर की सड़ी हुई खाद सबसे उत्तम मानी जाती है। उर्वरक के रूप में 25 ग्राम नाइट्रोजन तथा 50 ग्राम फास्फोरस, पोटाश की मात्रा 25 ग्राम, प्रति पेड़ के हिसाब से 20- 25 वर्षों तक देते रहना उचित होता है। 

अखरोट के पौधों की सिंचाई

अखरोट के पौधों की सिंचाई दो प्रकार से होती है। गर्मियों में अखरोट के पौधों को हर सप्ताह सिंचाई की आवश्यकता पड़ती है। वहीं दूसरी ओर सर्दियों और ज्यादा ठंडी के मौसम में 25 से 30 दिनों तक के बाद सिंचाई देना उचित होता है। ऐसा करने से अखरोट के पौधे अच्छी तरह से उत्पादन करते हैं और भारी मात्रा में विकसित होते हैं। अखरोट के पौधे उत्पादन करने के लिए लगभग 7 से 8 महीनों तक का समय लेते हैं। किसानों के अनुसार अखरोट के पौधे 4 साल बाद पौधे देने के लायक हो जाते हैं। विकसित होने के बाद या लगभग 25 से 30 साल तक फल देते रहते हैं। अच्छी सिंचाई और उचित जल निकास की व्यवस्था को बनाए रखना आवश्यक होता है। 

अखरोट की उन्नत किस्में

किसान अखरोट की अलग - अलग तरह की किस्मों को उगाते हैं या किस्मत कुछ इस प्रकार है जैसे:
  • अखरोट की पूसा किस्म

लोग अखरोट की पूसा किस्म को खाना ज्यादा पसंद करते हैं। 3 से 4 वर्षों में इसके फल आने शुरू हो जाते हैं इसकी ऊंचाई समान होती है।
  • अखरोट ओमेगा 3 किस्म

 अखरोट की ओमेगा 3 किस्म एक विदेशी किस्म है, इसमें लगभग 60% तेल की प्राप्ति होती है। अखरोट की यह किस्म ज्यादातर औषधि और दवाई बनाने के काम आती है। इसके पौधों की ऊंचाई अधिक होती है। हृदय रोगियों के लिए यह अखरोट उपयुक्त हैं।
  • अखरोट की कोटखाई सलेक्शन 1 किस्म

इनके पौधों की ऊंचाई समान होती है। इन के छिलके बहुत पतले और हल्के होते हैं। अखरोट की इस किस्म को हरा खाना स्वादिष्ट लगता हैं। अखरोट कि यह किस्म कम समय में ज्यादा उत्पादन करने वाली किस्म है।
  • अखरोट की लेक इंग्लिश किस्म

अखरोट की यह किस्म जम्मू और कश्मीर में ज्यादा उगाई जाती है। यह समय से फल देने वाली किस्म है, अखरोट की यह एक विदेशी किस्म है। इन पौधों की लंबाई अधिक होती है।

अखरोट में पाए जाने वाले आवश्यक तत्व:

अखरोट की फसल किसानों के लिए जितनी उपयोगी है, उतनी ही या स्वास्थ्य के लिए भी  महत्वपूर्ण है। अखरोट में विभिन्न विभिन्न तरह के आवश्यक तत्व मौजूद होते हैं, जिनसे हमारा शरीर स्वस्थ और कार्य करने युक्त सक्षम रहता है।

Walnut Fruit on tree 

अखरोट मे गिरी की मात्रा लगभग 14 पॉइंट 8 ग्राम प्रोटीन मौजूद होता है तथा 64 से 65 ग्राम वैसा होता है। वहीं दूसरी ओर इनमें कार्बोहाइड्रेट 15 पॉइंट 80 ग्राम तक मौजूद होता है और रेशा लगभग 2.1 ग्राम होता है, राख की मात्रा 1.9 होती है। अखरोट में कैल्शियम लगभग 99 मिलीग्राम होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाता है। फास्फोरस की मात्रा 380 ग्राम होती है। पोटेशियम 450 ग्राम होता है। अखरोट में कैलोरी ऊर्जा लगभग 390 से 392  तक की होती है। आधी मुट्ठी अखरोट में आप यह कैलोरी ऊर्जा को प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही साथ अखरोट में विटामिन ई और विटामिन बी दोनों विटामिंस का स्त्रोत मिलता है। कैल्शियम मिनेरल आपको अखरोट में पर्याप्त मात्रा में मिलते हैं। यह कुछ आवश्यक तत्व हैं जो अखरोट में मुख्य रूप से पाए जाते हैं, जिनसे हमारा शरीर तंदुरुस्त और स्वस्थ रहता है। 

ये भी पढ़े: ऐसे एक दर्जन फलों के बारे में जानिए, जो छत और बालकनी में लगाने पर देंगे पूरा आनंद

अखरोट का पेड़ कैसा होता है ?

अखरोट का पेड़ दिखने में बहुत ही खूबसूरत लगता है। अखरोट के गुच्छे हर टहनियों पर लगे होते हैं। साथ ही साथ अखरोट के पेड़ की सुगंध  दूर दूर तक फैली हुई रहती है। अखरोट की छालों का रंग काला होता है जो दूर से ही खूबसूरत दिखता है। अंग्रेजी में अखरोट को वालनट (Walnut) के नाम से जाना जाता है। 

अखरोट की उपयोगिता

अखरोट का इस्तेमाल मेवा के रूप में किया जाता है, यह एक सूखा मेवा है। ज्यादातर लोग इसे ऐसे ही सूखा खाना पसंद करते हैं। यदि बात करें अखरोट के बाहरी या ऊपरी हिस्से की, तो यह बहुत ही सख्त होता है। सख्त होने के साथ यह काफी कठोर भी होता है। आप अखरोट को तोड़ते हैं, तो अंदर का हिस्सा आपको मानव मस्तिष्क की तरह दिखाई देगा। 

अखरोट यानि वालनट अखरोट का उपयोग कुछ इस निम्न प्रकार से किया जाता है:

  • अखरोट की उपयोगिता ज्यादातर मिठाइयों की दुकान में होती है और लोग अधिकतर अखरोट की गिरी का इस्तेमाल करते हैं।
  • दिमाग की तरह दिखने वाला यह मेवा असल मायने में दिमाग की सोचने और समझने की शक्ति को बढ़ाता है।
  • बच्चों के लिए अखरोट बेहद ही उपयोगी है, अखरोट के सेवन से बच्चों को पढ़ाई लिखाई करने में सहायता मिलती है।
  • गिरते और झड़ते बालों के लिए अखरोट बेहद ही जरूरी होता है। अखरोट खाने से बालों में मजबूती तथा घना पन बना रहता है।
  • अखरोट का इस्तेमाल साबुन, तेल, वार्निश आदि के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है।
  • त्वचा को चमकदार और स्वस्थ रखने के लिए भी अखरोट का इस्तेमाल किया जा रहा है।
ये भी पढ़े: खुबानी (रेड बोलेरो एप्रिकॉट) Red Bolero Apricot ki Kheti ki jaankari Hindi mein 

दोस्तों हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह आर्टिकल 'अखरोट की खेती कर किसानों को होगा बेहद मुनाफा' पसंद आया होगा। हमारे इस आर्टिकल में अखरोट से जुड़े सभी प्रकार की आवश्यक और महत्वपूर्ण जानकारियां दी हुई है, जो आपके बहुत काम आ सकती हैं। आगे किसी भी प्रकार की अन्य जानकारियों को प्राप्त करने के लिए हमसे संपर्क करें। यदि आप हमारी दी हुई सभी जानकारियों से संतुष्ट हैं, हमारे इस आर्टिकल को ज्यादा से ज्यादा अपने दोस्तों और सोशल मीडिया पर शेयर करें। धन्यवाद।

अखरोट की फसल आपको कर देगी मालामाल जाने क्यों हो रही है ये खेती लोकप्रिय

अखरोट की फसल आपको कर देगी मालामाल जाने क्यों हो रही है ये खेती लोकप्रिय

भारत में जब भी हम कृषि का नाम सुनते हैं, तो सबसे पहले दो ही फसलों के नाम हमारे दिमाग में आते हैं, और वह हैं धान और गेहूं की फसल। लेकिन अब समय और मांग बदलने के अनुसार किसानों को भी खेत में अलग-अलग तरह की फसल लगाने के बारे में सोचना चाहिए। ऐसी ही एक खेती है, ड्राई फ्रूट की खेती ड्राई फ्रूट की मार्केट में काफी मांग है और ऐसे में अगर आप अखरोट की खेती करते हैं, तो आप अच्छा खासा मुनाफा कमा सकते हैं। मुनाफा व्यंजन बनाने के काम आता है और साथ ही इससे तेल भी निकाला जा सकता है। इस तरह से किसान अखरोट की खेती करते हुए लाखों की कमाई कर सकते हैं।

अखरोट की खेती के लिए सही वातावरण

अखरोट की खेती के बारे में एक बात जो बहुत अच्छी है, वह है कि इसे ठंडे और गर्म दोनों ही तापमान में उगाया जा सकता है। उचित तापमान की बात की जाए तो 20 डिग्री से 25 डिग्री का तापमान इसके लिए एकदम सही है। अगर आप इस तापमान में अखरोट की खेती कर रहे हैं, तो आपको अच्छा खासा मुनाफा होने की संभावना है। बस इसकी खेती करते समय आपको एक बात ध्यान में रखने की जरूरत है, कि जब भी आप अखरोट के पौधे लगाते हैं, तो वहां पर आपको जल निकासी की सुविधा का अच्छी तरह से ध्यान रखना पड़ेगा।

अखरोट के पोषक तत्व

अखरोट की गिरी में भरपूर मात्रा में प्रोटीन, फैट और कार्बोहाइड्रेट होता है, इनमें कैल्शियम, फास्फोरस और पोटेशियम जैसे कई अन्य पोषक तत्व भी होते हैं। आधा मुट्ठी अखरोट में 392 कैलोरी एनर्जी, 9 ग्राम प्रोटीन, 39 ग्राम फैट और 8 ग्राम कार्बोहाइड्रेट होता है। इस भोजन में कई महत्वपूर्ण पोषक तत्व होते हैं, जो आपके स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण होते हैं। आपकी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए इसमें पर्याप्त विटामिन ई और बी 6, कैल्शियम और खनिज भी हैं।


ये भी पढ़ें:
पौधे को देखकर पता लगाएं किस पोषक तत्व की है कमी, वैज्ञानिकों के नए निर्देश

भारत में कहां-कहां की जाती है अखरोट की खेती

अखरोट उत्तर पश्चिमी हिमालय में उगाए जाने वाला एक फल है, और अखरोट की खेती मुख्य रूप से भारत के पहाड़ी क्षेत्रों में ही की जाती है। अगर बात की जाए तो अभी अखरोट की खेती जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तरांचल और अरुणाचल प्रदेश में होती है। अखरोट का प्रमुख उत्पादन जम्मू और कश्मीर में किया जाता है।

कितने समय में होगी फसल तैयार

अखरोट के पेड़ फल देने में थोड़ा समय लेते हैं, उन्हें फसलों का उत्पादन शुरू करने में लगभग 4 साल लगते हैं। अखरोट की सर्वोत्तम फसल प्राप्त करने के लिए, आपको तब तक प्रतीक्षा करनी चाहिए जब तक कि अखरोट के फल की ऊपरी परत फटने न लगे। जब अखरोट पक जाते हैं, तो उनके छिलके फट कर गिरने लगते हैं। जब किसी पौधे पर लगभग 20% फल गिर जाते हैं, तो आप पौधे से बचे हुए फलों को निकालने में मदद के लिए एक लंबे बाँस का उपयोग कर सकते हैं। गिरे हुए फलों को अखरोट के पेड़ के नीचे इकट्ठा करके पौधे की पत्तियों से ढक देना चाहिए। इस तरह से अगर आप आज के समय में मांग के हिसाब से मुनाफा कमाना चाहते हैं, तो आपको अपने पहले के तरीकों को बदलकर आजकल के तरीकों को अपनाकर खेती करने की जरूरत है।
इन व्यवसायों से आप शहरों के दूषित पर्यावरण से दूर गांव में भी कर सकते हैं अच्छी कमाई

इन व्यवसायों से आप शहरों के दूषित पर्यावरण से दूर गांव में भी कर सकते हैं अच्छी कमाई

शहर की भागमभाग के साथ नौकरी और पूरे दिन इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर कार्य करना अब ऐसे में जिंदगी में चैन व शांति नहीं मिल पाती है। इस वजह से लोगों का रुझान गांव वापसी की तरफ बढ़ता जा रहा है क्योंकि गाँव की शुद्ध वायु में अजीब सा चैन, सुकून और आमदनी भी होती है। प्रत्येक व्यक्ति के जीवन जीवन में कृषि एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। यह केवल कृषकों का ही कार्य नहीं होता है यदि कोई भी व्यक्ति चाहे तो स्वयं के घर पर भी बागवानी कर सकता है। इस प्रकार वह भी अर्बन कृषि की श्रेणी में आता है, हालाँकि देश की बहुत बड़ी जनसंख्या कृषि पर ही आश्रित रहती है। परंतु यदि हम बात करें कृषि उत्पादों की तो इनपर पूर्ण विश्व आश्रित रहता है। भारत में उत्पादित कृषि उत्पाद वर्तमान में विदेशों में निर्यात हो रहे हैं, याद कीजिए कोरोना महामारी का वो दौर जब प्रत्येक व्यवसाय-नौकरी बिल्कुल बंद हो गई थी। उस भयानक घड़ी में सिर्फ खेती व किसानों ने ही देश की अर्थव्यवस्था को संभाला था। उस बात को देशवाशियों ने समझा एवं कृषि के महत्त्व को भी जान पाए हैं। इसलिए शहरों की थकानयुक्त जीवन को पीछे छोड़ खेती-किसानी संबंधित किसी ना किसी गतिविधि में शामिल हो गए हैं। यह सब मामला आज तक सुचारु है, बहुत सारे लोग गांव में आकर कृषि एवं कृषि व्यवसाय से जुड़ना चाहते हैं। परंतु यह नहीं समझ पा रहे हैं कि किस व्यवसाय में सर्वाधिक सफलता एवं बेहतरीन आमदनी हो सके। इसलिए आज हम उन कृषि व्यवसायों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपको ना केवल वर्तमान में बल्कि भविष्य में भी बेहतरीन आमदनी कराएगा।

ऑर्गेनिक फल-सब्जियों का उत्पादन कर कमाएं मुनाफा

भारत की मृदा में उत्पादित फल-सब्जियों की माँग देश ही नहीं विदेशों में भी हो रही है। रसायनों से उत्पादित किए गए फल-सब्जिओं से स्वास्थ्य को काफी हानि पहुंच रही है। इसलिए भारत एवं विश्व की एक बड़ी जनसँख्या जैविक फल व सब्जियों का सेवन करती है। बतादें, कि भविष्य में जैविक फल-सब्जियों की मांग और ज्यादा होगी, इसलिए आप जैविक फल-सब्जियों के उत्पादन के साथ-साथ शहरों में इसका विपणन व्यवसाय कर सकते हैं। इस काम के लिए आपको सरकार से ऑर्गेनिक सर्टिफिकेशन एवं FSSAI से भी एक प्रमाणपत्र लेना होगा। उसके उपरांत यदि आप अपने ऑर्गेनिक फल एवं सब्जियों को विदेश में भी निर्यात कर पाएंगे। खुशी की बात यह है, कि ऑर्गेनिक कृषि हेतु सरकार द्वारा बहुत सारी योजनाओं के माध्यम से परीक्षण, तकनीकी सहायता एवं आर्थिक मदद प्रदान करते हैं।

पशुपालन और डेयरी व्यवसाय से होगा खूब फायदा

स्वास्थ्य के प्रति लोग सजग एवं जागरूक होते जा रहे हैं। बेहतर स्वास्थ्य हेतु प्रोटीन को आहार में शम्मिलित करना अत्यंत आवश्यक है। दूध इसका सबसे बेहतरीन एवं प्राकृतिक स्त्रोत है। देश में दूध-डेयरी का व्यवसाय अच्छा खासा चलता है, साथ ही शहरों में गाय-भैंस के दुग्ध से निर्मित सेहतमंद उत्पादों की बेहद मांग होती है। गांव में सामान्यतः पर्यावरण स्वच्छ एवं शुद्ध रहता है, इसलिए ग्रामीण क्षेत्रों में पशु व डेयरी का कार्य बेहद ही आसान होता है। पशुपालन के लिए काफी जगह होना बहुत ही जरूरी है, इसलिए आप इच्छानुसार भैंस, बकरी एवं गाय पालन एवं दूध उत्पादन कर सकते हैं। साथ ही, स्वयं की दूध प्रोसेसिंग व डेयरी फार्म भी आरंभ कर सकते हैं, लोग स्वयं आकर आपसे दूध खरीदेंगे। यदि आप अपना ब्रांड बनाकर दूध एवं इससे निर्मित उत्पादों की आपूर्ति कर सकते हैं।

जड़ी बूटियों की खेती से होगा लाभ

कोरोना महामारी के उपरांत लोगों ने आयुर्वेद की तरफ अपना रुझान किया है। लोगों का आयुर्वेदिक दवाइयों के प्रति विश्वास और बढ़ गया है। वर्तमान में लोग बीमारियों में सुबह-शाम दवाईयां लेने की जगह औषधियों एवं जड़ी-बूटियों का उपयोग करने लगे हैं। बहुत सारी बड़ी-बड़ी कंपनियां औषधियों एवं जड़ी-बूटियों से देसी दवाओं के साथ सेहतमंद खाद्य उत्पाद निर्मित कर विक्रय कर रही हैं। भारत की उच्च स्तरीय दवा कपंनियां हिमालया हर्ब्स एवं पतंजली जैसी अन्य भी आयुर्वेद की दिशा में कार्य करती हैं।


ये भी पढ़ें:
मिल गई किसानों की समृद्धि की संजीवनी बूटी, दवाई के साथ कमाई, भारी सब्सिडी दे रही है सरकार
इन कंपनियां द्वारा किसानों के साथ कांट्रेक्ट किया जाता है। खेती पर किये गए व्यय को आपस में विभाजित कर कृषकों से समस्त जड़ी-बूटी अथवा औषधी क्रय करली जाती है। औषधीय कृषि की सबसे महत्वपूर्ण बात यह है, कि इसमें खर्च नाममात्र के बराबर होता है। किसान चाहें तो ऊसर या बंजर भूमि पर भी औषधियां उत्पादित कर सकते हैं। बीमारियों के सीजन में औषधीय कृषि एवं इसकी प्रोसेसिंग का व्यवसाय भी किसानों को कम लागात में अत्यधिक मुनाफा दिला सकता है।
किन वजहों से लद्दाख के इस फल को मिला जीआई टैग

किन वजहों से लद्दाख के इस फल को मिला जीआई टैग

दरअसल, लद्दाख में 30 से भी ज्यादा प्रजाति की खुबानी का उत्पादन किया जाता हैं, परंतु रक्तसे कारपो खुबानी स्वयं के बेहतरीन गुण जैसे मीठा स्वाद, रंग एवं सफेद बीज के कारण काफी प्रसिद्ध है। कारपो खुबानी को 20 वर्ष उपरांत 2022 में जीआई टैग हाँसिल हुआ है। बतादें, कि लद्दाख की ठंडी पहाड़ी, जहां जन-जीवन बेहद चुनौतीपूर्ण माना जाता है। रक्तसे कारपो खुबानी इसी क्षेत्र में उत्पादित होने वाली फसल को भौगोलिक संकेत मतलब कि जीआई टैग प्राप्त हुआ है। यह खुबानी लद्दाख का प्रथम जीआई टैग उत्पाद है, इसके उत्पादन को फिलहाल कारगिल में 'एक जिला-एक उत्पाद' के तहत बढ़ावा दिया जा रहा है। इसी मध्य बहुत सारे लोगों को यह जिज्ञासा है, कि लद्दाख में उत्पादित होने वाली इस रक्तसे कारपो खुबानी की किन विशेषताओं की वजह से, इसको सरकार द्वारा जीआई टैग प्रदान किया गया है। आपको जानकारी देदें कि रक्तसे कारपो खुबानी फल एवं मेवे की श्रेणी में दर्ज हो गया है, क्योंकि रक्तसे कारपो खुबानी अन्य किस्मों की तरह नहीं होता इसके बीज सफेद रंग के होते हैं।

रक्तसे कारपो खुबानी की क्या विशेषताएं हैं

विशेषज्ञों का कहना है, कि लद्दाख की भूमि पर उत्पादित की जाने वाली खुबानी रक्तसे कारपो की सबसे अलग विशेषता इसके सफेद रंग के बीज हैं, जो कि पूर्ण रूप से प्राकृतिक है। किसी भी क्षेत्र के खुबानी में विशेष बात यह है, कि खुबानी की ये प्रजाति सफेद रंग के बीजयुक्त फलों के मुकाबले अधिक सोर्बिटोल है। जिसे उपभोक्ता ताजा उपभोग करने हेतु सर्वाधिक उपयोग में लेते हैं। लद्दाख में उत्पादित की जाने वाले 9 फलों में रक्तसे कारपो खुबानी का उत्पादन बड़े पैमाने पर किया जाता है। क्योंकि लद्दाख की मृदा एवं जलवायु इस फल के उत्पादन हेतु अनुकूल है। यहां के खुबानी फल की मिठास एवं रंग सबसे भिन्न होता है।
ये भी पढ़े: अखरोट की खेती कर किसानों को होगा बेहद मुनाफा

लद्दाख में होता है, सबसे ज्यादा खुबानी उत्पादन

देश में लद्दाख के खुबानी को सर्वाधिक उत्पादक का खिताब हाँसिल हुआ है। लद्दाख में प्रति वर्ष 15,789 टन ​​खुबानी का उत्पादन होता है, जो कि देश में कुल खुबानी उत्पादन का 62 प्रतिशत भाग है। वर्ष 2021 में लद्दाख के केंद्र शासित प्रदेश घोषित होने से पूर्व स्थायी कृषक थोक में खुबानी का विक्रय करते थे। बाजार में इसका समुचित मूल्य प्राप्त नहीं हो पाता था। परंतु अब खुबानी को अन्य देशों में भी भेजा जाता है, इस वजह से यहां के कृषकों को बेहद लाभ प्राप्त हो रहा है। विशेषज्ञों का कहना है, कि लद्दाख की खुबानी को तैयार होने में कुछ वक्त लगता है। यहां जुलाई से सिंतबर के मध्य खुबानी की कटाई कर पैदावार ले सकते हैं।

खुबानी से होने वाले लाभ

खुबानी एक फल के साथ-साथ ड्राई फ्रूट के रूप में भी उपयोग किया जाता है। यदि हम इसके लाभ की बात करते हैं, तो लद्दाख खुबानी में विटामिन-ए,बी,सी एवं विटामिन-ई सहित कॉपर, फॉस्फोरस, पोटेशियम, मैग्नीशियम आदि भी विघमान होते हैं। साथ ही, खुबानी में फाइबर की भी प्रचूर मात्रा उपलब्ध होती है। यदि हम खुबानी का प्रतिदिन उपभोग करते हैं, तो आंखों की समस्या, डायबिटीज एवं कैंसर जैसे खतरनाक व गंभीर रोगों का प्रभाव कम होता है। साथ ही, समयानुसार उपयोग की वजह से कॉलेस्ट्रोल भी काफी हद तक नियंत्रण में रहता है। खुबानी को आहार में शम्मिलित करने से हम त्वचा संबंधित परेशानियों से भी निजात पा सकते हैं। खुबानी का प्रतिदिन उपभोग करने से शरीर में आयरन की मात्रा में कमी आ जाती है, एवं खून को बढ़ाने में सहायक साबित होती है।
अत्यधिक गर्मी होने से बाजार में फलों की उपलब्धता में आएगी कमी

अत्यधिक गर्मी होने से बाजार में फलों की उपलब्धता में आएगी कमी

आजकल गर्मी बढ़ने की वजह से भारत के विभिन्न क्षेत्रों में फलों एवं सब्जियों के उत्पादन में 10 से 30% फीसद तक की कमी देखने को मिलेगी। जैसे-जैसे गर्मी पास आ रही है। भारत में सब्जियों और फलों के उत्पादन का संकट बढ़ता दिख रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार, आगामी दिनों में फल एवं सब्जियों के भाव सातवें आसमान पर हैं। इसका यह कारण है, कि वक्त से पूर्व गर्मी में बढ़ोत्तरी होने से फलों और सब्जियों के उत्पादन में करीब 30% प्रतिशत तक की गिरावट हो सकती है। नतीजतन इसका प्रभाव फलों के राजा आम पर वर्तमान से ही पड़ना शुरू हो गया है। किसानों के अनुसार, इस बार आम की बौर एवं फलों में काफी गिरावट देखने को मिली है। साथ ही, तापमान में अधिक वृद्धि होने की वजह से नींबू, तरबूज, केले, काजू और लीची की फसल भी प्रभावित हुई है।

(IIHR) के डायरेक्टर एसके सिंह ने इस विषय पर क्या कहा है

बेंगलुरु के इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ हॉर्टिकल्चर रिसर्च (IIHR) के डायरेक्टर एसके सिंह के अनुसार, गर्मी में अचानक वृद्धि की वजह से भारत के विभिन्न क्षेत्रों में फलों एवं सब्जियों के उत्पादन में 10 से 30% तक की कमी हो सकती है। इसकी वजह समय से पहले गर्मी का होना है। इसकी वजह से आम, लीची, केले, अवाकाडो, कीनू, और संतरे की फसल प्रभावित हुई है। फरवरी माह का औसत तापमान भारत में 29.5 डिग्री सेल्सियस रहा था जो कि एक रिकॉर्ड है।

आपूर्ति में गिरावट आने की संभावना है

मौसम विभाग के जरिए मार्च से मई माह के मध्य भारत के नार्थ वेस्ट क्षेत्रों में गर्म हवा चलने की संभावना जताई गई है। वहीं, गर्मी में वृद्धि होने की वजह से सब्जियां वक्त से पूर्व पक रही हैं। इसी कारण से सब्जियों की आपूर्ति आवश्यकता से अधिक हो सकती है। लेकिन, कुछ समयोपरांत इसमें गिरावट भी हो सकती है। साथ ही, इसकी आपूर्ति में कमी आने से सब्जियों के भाव में वृद्धि देखने को मिलेगी।

ये भी पढ़ें:
युवक की किस्मत बदली सब्जियों की खेती ने, कमाया बेहद मुनाफा

भारत में अधिक आबादी होने से फलों व सब्जियों की होगी किल्लत

जैसा सा कि हम सब भली भाँति जानते हैं, कि भारत एक बड़ी आबादी वाला देश है। इसलिए यहां खाद्यान आपूर्ति को सुनिश्चित करने के लिए केंद्र व राज्य सरकारें काफी सजग और जागरूक रहती हैं। इसके साथ ही भारत एक कृषि प्रधान देश भी है। उपरोक्त में सब्जिओं और फलों के विषय में जैसा वर्णन किया गया है। उसका एक कारण यहां की घनी आबादी भी है। यदि अनाज और बागवानी फसलों में कमी आती है, तो इसका प्रत्यक्ष रूप से इसका असर आम जनता पर पड़ता है।
विश्व के इन सबसे महंगे फलों की कीमत जानकर होश उड़ जाएंगे

विश्व के इन सबसे महंगे फलों की कीमत जानकर होश उड़ जाएंगे

आज हम दुनिया के सबसे महंगे फलों के बारे में चर्चा करने जा रहे हैं। इनमें शामिल युबारी मेलन के संबंध में कहा जाता है, कि यह दुनिया का सर्वाधिक महंगा फल है। बतादें कि युबारी मेलन यह खरबूजे की एक प्रजाति है। दरअसल, साल 2014 में एक जोड़े युबारी मेलन की नीलामी 26000 डॉलर मतलब कि 16,64, 533 रुपये में नीलामी हुई थी। वैसे तो केला अमरूद और आम जैसे फलों की खेती प्रत्येक देश में की जाती है। यदि इनकी कीमतों को देखा जाए तो यह लगभग समस्त देशों में तकरीबन एक जैसी ही रहती हैं। परंतु, कुछ फल ऐसे भी हैं, जिनकी खेती समस्त देशों में नहीं की जाती है। किसी विशेष प्रकार की मृदा औऱ जलवायु में ही उन फलों की खेती की जा सकती है। विशेष बात यह है, कि यह फल लाखों रुपये में बेचे जाते हैं। ऐसे में किसान भाई इनका उत्पादन करके बेहतरीन आमदनी अर्जित कर सकते हैं। साथ ही, जल्दी अमीर भी हो सकते हैं। अब आज हम आपको दुनिया के कुछ इसी प्रकार के अजूबे फलों के विषय में जानकारी देंगे। जिनके विषय में जानकर आप हैरान हो जाएंगे।

लॉस्ट गार्डेन ऑफ हेलिगन पाइनएप्पल्स

लॉस्ट गार्डेन ऑफ हेलिगन पाइनएप्पल्स अनानास की एक प्रजाति है। कहा जाता है, कि यह विश्व का सबसे महंगा अनानास है। एक लॉस्ट गार्डेन ऑफ हेलिगन पाइनएप्पल्स की कीमत एक लाख रुपये के आसपास होती है। इसकी खेती काफी बेहतरीन तरीके से की जाती है। जानकारी के लिए बतादें कि उर्वरक के तौर पर पुआल और घोड़े के लीद का इस्तेमाल किया जाता है।

युबारी मेलन

कहा जाता है, कि यह विश्व का सबसे महंगा फल है। यह खरबूजे की एक प्रजाति है। साल 2014 में एक जोड़े युबारी मेलन को 26000 डॉलर यानि 16,64, 533 रुपये में बेका गया था। विशेष बात यह है, कि इस खरबूजे का उत्पादन साप्पोरो के पास होक्काइडो द्वीप में किया जाता है। यह एक हाइब्रिड खरबूज है। जापान में लोग युबारी मेलन को उपहार स्वरुप भी देते हैं। यह भी पढ़ें: कम पैसे में मोटी कमाई, जानें खरबूजे की खेती करने का सही तरीका

रूबी रोमन ग्रेप्स

रूबी रोमन ग्रेप्स की खेती की शुरुआत 2008 में हुई थी। जापान के इशिकावा प्रीफेक्चर में किसानों ने इसकी खेती चालू की थी। परंतु, फिलहाल जापान के दूसरे भागों में भी किसान रूबी रोमन ग्रेप्स अंगूर की खेती कर रहे हैं। कहा जाता है, कि यह विश्व का सबसे महंगा अंगूर है। केवल एक गुच्छे की कीमत 50 हजार रुपये से भी ज्यादा होती है। साल 2016 में 9 लाख रूपए में इसके एक गुच्छे की नीलामी हुई थी।

टाइयो नो टमैगो

टाइयो नो टमैगो आम की एक प्रजाति है। जापान के मियाजाकी शहर में किसानों ने सर्वप्रथम इसकी खेती करनी चालू की थी। परंतु, फिलहाल भारत, फिलीपींस, बांग्लादेश और थाईलैंड में भी इसकी खेती की जा रही है। इसके एक फल का वजन 350 ग्राम तक होता है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में एक किलो टाइयो नो टमैगो की कीमत 2 लाख 70 हजार रुपये है। इस प्रजाति के आम में 15 प्रतिशत तक चीनी होती है।