अमरूद की इन बेहतरीन किस्मों से किसान प्रतिवर्ष लाखों की आय कर सकते हैं

By: MeriKheti
Published on: 18-May-2023

आपकी जानकारी के लिए बतादें कि अमरूद एक ऐसी फसल है, जिसका उत्पादन किसी भी प्रकार की जलवायु में किया जा सकता है। यह 5 डिग्री से लेकर 45 डिग्री तक के तापमान को सहन करने में सक्षम है। अमरूद का सेवन करना सभी लोगों को काफी पसंद है। यह एक ऊर्जावान फल है। यह मिनरल्स और विटामिन से भरपूर है। सर्दी के मौसम में लोग इसका सेवन बड़े ही चाव से करते हैं। इसके अंदर भरपूर मात्रा में फाइबर भी विघमान रहता है। अमरूद का सेवन करने से कब्ज की बीमारी बिल्कुल सही हो जाती है। अच्छे एवं ताजे अमरूद का भाव सदैव 60 से 80 रुपये प्रतिकिलो होता है। अब ऐसी स्थिति में यदि किसान भाई अमरूद का उत्पादन करते हैं, तो उनकी आमदनी में काफी इजाफा हो सकता है।

अमरुद की कुछ बेहतरीन किस्में

अमरूद की फसल एक बागवानी फसलों के अंतर्गत आती है। अमरुद की खेती हर एक तरह की मृदा में की जा सकती है। एक हेक्टेयर में अमरूद की खेती करने पर किसान वर्ष भर में 24 लाख रुपये की आमदनी कर सकते हैं। इसमें 14 से 15 लाख रुपये का मुनाफा होगा। विशेष बात यह है, कि अमरूद की खेती की शुरूआत करने से पूर्व किसानों को इसकी बेहतरीन प्रजातियों के विषय में जानना होगा। यदि किसान भाई, बाग में अच्छी किस्म के पौधे नहीं रोपेंगे, तो निश्चित रूप से पैदावार प्रभावित होने की संभावना रहती है। हिसार सुर्खा, सफेद जैम,अर्का अमुलिया और वीएनआर बिही अमरूद की अच्छी किस्में हैं। इसके अतिरिक्त चित्तीदार, इलाहाबाद सफेदा, लखनऊ-49 भी अमरूद की शानदार किस्में हैं। ये भी पढ़े: जापानी रेड डायमंड अमरूद से किसान सामान्य अमरुद की तुलना में 3 गुना अधिक आय कर सकते हैं

अमरुद के पौधे हमेशा एक पंक्ति में 8 फीट की दूरी पर ही लगाएं

अमरूद बागवानी के अंतर्गत आने वाली एक ऐसी फसल है, जिसकी खेती हर तरह की जलवायु में की जा सकती है। यह 5 डिग्री से लेकर 45 डिग्री तक तापमान को सह सकता है। इस वजह से किसान पूरे भारत में इसका उत्पादन कर सकते हैं। एक बार खेती आरंभ करने पर किसान कई वर्षों तक मुनाफा कमा सकेंगे। अमरूद के पौधों को सदैव एक पंक्ति में 8 फीट की दूरी पर ही लगाएं। इससे पौधों को भरपूर मात्रा में धूप, हवा और पानी मिलते हैं, जिससे फसल का काफी अच्छा विकास होता है। दो पंक्तियों के मध्य 10 से 12 फीट की दूरी भी होनी चाहिए। ऐसे में आपको पौधे के ऊपर कीटनाशकों का छिड़काव करने में किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं आएगी। साथ ही, फल की तुड़ाई करना भी काफी सुगम हो जाएगा।

एक हेक्टेयर भूमि में 1200 अमरूद के प्लांट स्थापित किए जा सकते हैं

किसान भाई एक हेक्टेयर में 1200 अमरूद के प्लांट स्थापित कर सकता है। 2 साल के उपरांत अमरूद के बाग में फल आने चालू हो जाएंगे। इस दौरान रोपाई से लेकर पौधों के रख-रखाव पर लगभग 10 लाख की लागत आएगी। साथ ही, 2 साल के उपरांत एक सीजन में एक पेड़ से आप लगभग 20 किलो तक अमरूद तोड़ सकते हैं। इस प्रकार आप 1200 अमरूद के पौधों से एक सीजन में 24000 किलो अमरूद अर्जित कर सकते हैं।

किसान इस तरह अमरूद की खेती से 24 लाख तक की आमदनी कर सकते हैं

बाजार में अमरूद 60 से 80 रुपये प्रतिकिलो के हिसाब से बिकता है। अगर आप 50 रुपये किलो के हिसाब से भी अमरूद बेचते हैं, तो 24000 किलो अमरूद का भाव लगभग 12 लाख रुपए हो जाएगा। आपकी जानकारी के लिए बतादें, कि अमरूद का पेड़ वर्ष में दो बार फल प्रदान करता है। इस प्रकार आप अरूद की खेती से 24 लाख तक की आमदनी कर सकते हैं।

श्रेणी