मुर्गियों से बड़े आकार का अंडा पाने के लिए अपनाएं यह तरीका

By: MeriKheti
Published on: 30-Dec-2022

अंडा एक ऐसा भोजन है, जिसे डॉक्टर ने भी माना है, कि यह संपूर्ण भोजन है। इसमें फाइबर फैट और प्रोटीन की भरपूर मात्रा मिलती है। माना जाता है, कि अगर आप दिन भर में 2 अंडे खाते हैं तो यह आपके शरीर में सभी तरह के पोषक तत्वों की कमी को पूरा कर देता है। ऐसे तो अंडे की डिमांड हर मौसम में रहती है। लेकिन सर्दियों का मौसम आते-आते ही अंडों की मांग और खपत दोनों ही काफी ज्यादा बढ़ जाती हैं। ऐसे में इस समय में पोल्ट्री बिजनेस अच्छे से किया जा सकता है। आजकल कुछ लोगों का यह सवाल रहता है, कि बड़े साइज के अंडों का प्रोडक्शन करने के लिए किस चीज की जरूरत है। विशेषज्ञों की मानें तो मुर्गियों से अंडे लेने की प्रोसेस पूरी तरह नेचुरल होती है। कुछ मुर्गियां मुर्गों के संपर्क में आकर अंडे देती हैं, तो कुछ पोल्ट्री फार्म्स में अंडे सिर्फ दाने से तैयार होते हैं। इस बीच बड़े साइज के अंडे के लिए कोई अलग से प्रोसेस फॉलो नहीं करनी पड़ती, बल्कि ये बड़े आकार और ज्यादा वजन का अंडा भी एक गलती की वजह से मिलता है।

ये भी पढ़ें: इस तकनीक का प्रयोग कर बिना मुर्गीफार्म, मुर्गीपालक कमा सकते हैं बेहतर मुनाफा

कैसे मिलता है बड़ा अंडा

मुर्गियों से अंडा बहुत ही नेचुरल तरीके से निकाला जाता है और हर मुर्गी लगभग 55 से 60 ग्राम के वजन का अंडा देती है। जिसे बाजार में अलग-अलग मौसम में अलग-अलग दाम पर बेचा जाता है। ठंड में कच्चे अंडे का मूल्य लगभग 7 से ₹10 के बीच रहता है। कभी-कभी आपको देखने को मिलता है, कि अंडा सामान्य से बड़े आकार का होता है। साथ ही, इसमें मिलने वाला पीला पदार्थ यानी कि जर्दी भी ज्यादा होती है। फिर कभी-कभी दो होती हैं, यह एकदम नेचुरल प्रोसेस है और इस अंडे का प्रोडक्शन मुर्गी के व्यवहार पर निर्भर करता है। आमतौर पर मुर्गी रोजाना एक बार अंडा देती है, लेकिन कई बार मुर्गी का व्यवहार बदलने से एक दिन का अंडा नहीं मिलता और वो अगले दिन के खाते में चला जाता है। ऐसे में अगले दिन जब मुर्गी से अंडा मिलता है, तो वह सामान्य से जरा ज्यादा बड़े आकार का हो जाता है। इस तरह के अंडे का वजन 60 ग्राम से ज्यादा होता है और यह देखने में बड़ा दिखता है।

श्रेणी