गर्मियों में ऐसे करें पेठा की खेती, जल्द ही हो जाएंगे मालामाल

इन राज्यों में की जाती है पेठा की खेती

उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश और बिहार में इस खेती की प्रचलन ज्यादा है। भारत में सबसे ज्यादा पेठा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में उगाया जाता है।

पेठा की खेती के लिए उपयुक्त जलवायु एवं तापमान

इसकी खेती ज्यादातर गर्मियों और बरसात में की जाती है। पेठा की खेती सर्दियों के मौसम में संभव नहीं है

पेठा की खेती के लिए उपयुक्त मिट्टी

पेठा की खेती किसी भी मिट्टी में की जा सकती है। लेकिन यदि किसान भाइयों के पास दोमट मिट्टी के खेत हैं तो इसकी पैदावार ज्यादा हो सकती है।

पेठा की सिंचाई

वैसे तो पेठा के पौधों को ज्यादा पानी की जरूरत नहीं होती है। लेकिन फिर भी तेज गर्मियों के मौसम में सप्ताह में दो बार सिंचाई अवश्य करें।