गेंदा के फूल की खेती की सम्पूर्ण जानकारी

भारतीय समाज में होने वाले प्रत्येक सामाजिक व धार्मिक कार्यों में गेंदे के फूल की बहुत अधिक मांग होती है।

गेंदे के फूल के आकार और रंग के आधार पर मुख्य दो किस्में होतीं हैं। एक अफ्रीकी गेंदा होता है और दूसरा फ्रेंच गेंदा होता है।

गेंदे की खेती बहुत कम समय में होती है। तीन से चार माह में इसकी पूरी खेती होती है। साल भर में गेंदे की खेती तीन बार की जा सकती है।

अफ्रीकन गेंदे से प्रति हेक्टेयर 20-22 टन तथा फ्रेंच पौधे से 10 से 12 टन फूल मिलता है।