रागी उत्पादन में कर्नाटक का देश में सबसे पहला स्थान है। पूरे देश में उत्पादित रागी का लगभग 64.8% हिस्सा अकेले कर्नाटक से आता है।

दक्षिण भारत में रागी का उत्पादन करने वाला दूसरा बड़ा राज्य तमिलनाडु है। यहां कुल रागी उत्पादन का 7.1% हिस्सा आता है।

पश्चिमी भारत में रागी उत्पादन के मामले में महाराष्ट्र तीसरे स्थान पर है। यह राज्य देश के कुल रागी उत्पादन में 5.4% का योगदान देता है।

रागी की खेती कर्नाटक, तमिलनाडु और महाराष्ट्र के अलावा आंध्र प्रदेश, ओडिशा, उत्तराखंड आदि राज्यों में भी की जाती है।

रागी कैल्शियम, फाइबर, आयरन और कई अन्य पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसका सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है।