जानिए नीम की पत्तियों के अद्भुत गुणों के विषय में

नीम के अर्क का इस्तेमाल प्राकृतिक उर्वरक के तौर पर किया जाता है। यह फसलों को कीटों एवं बीमारियों से भी बचाता है।

कीड़ों एवं परजीवियों को दूर रखने के लिए नीम का तेल मवेशियों पर लगाया जाता है, जिससे पशुओं के स्वास्थ्य को बढ़ावा मिलता है।

नीम की पत्तियों का इस्तेमाल जानवरों के लिए स्वास्थ्य लाभ के तोर पर किया जाता है। रोग ग्रसित जानवरों के चारे में मिलाकर इसका उपयोग किया जाता है।

नीम के अर्क का इस्तेमाल लोशन, साबुन, शैंपू और अन्य सौंदर्य प्रसाधन उत्पाद तैयार करने में किया जाता है। इसमें बहुत से पोषक गुण उपलब्ध होते हैं