युवा किसान ने मिसाल पेश की सिर्फ 2 महीने में ही इस फसल से कमाए लाखों

By: MeriKheti
Published on: 01-May-2023

आजकल किसान आधुनिकता और मशीनीकरण की तरफ अग्रसर होते नजर आ रहे हैं। ऐसा ही कारनामा कर दिखाया है 27 वर्षीय युवा किसान जिसका नाम शिव शर्मा है। जानकारी के लिए बतादें गुर कि वह अशोकनगर जनपद में मौजूद गांव मढ़खेड़ा का मूल निवासी है। उसने तीन वर्ष पूर्व एक किसान से बीज खरीदकर खरबूजे की खेती करना शुरू किया था। मध्य प्रदेश के एक युवा किसान ने अन्य किसानों के समक्ष एक मिसाल पेश की है। इसने खरबूजे की खेती से केवल 2 माह के अंदर ही लाखों रुपये की आमदनी कर ली है। इसके इस हुनर एवं काबिलियत से आसपास के किसान भाई बेहद प्रभावित हुए हैं। ऐसी स्थिति में बाकी युवक भी इस किसान से खरबूजे की खेती करने का तरीका और गुर सीख रहे हैं। विशेष बात यह है, कि इस किसान ने 45 से ज्यादा लोगों को रोजगार भी प्रदान कर रखा है। दरअसल, जब इस युवा किसान ने खरबूजे की खेती चालू की थी, तब लोग काफी मजाक उड़ाया करते थे। परंतु, फिलहाल आमदनी होनी शुरू हुई तो सभी लोग चुप हो चुके हैं। दैनिक भास्कर की खबरों के अनुसार, 27 वर्षीय इस युवा किसान का नाम शिव शर्मा है। वह अशोकनगर जनपद के अंतर्गत गांव मढ़खेड़ा का मूल निवासी है। उसने तीन वर्ष पूर्व एक किसान से बीज लेकर खरबूजे की खेती चालू की थी। देखते ही देखते वह खरबूजे की खेती में निपुड़ और सशक्त खिलाड़ी बन गया है। उसने प्रारंभ में 35 बीघे में खरबूज की खेती की थी। इससे उसको लाखों रुपये की आमदनी हुई थी। इससे शिव शर्मा का और ज्यादा आत्मविश्वास बढ़ा। अगले वर्ष शिव शर्मा ने 50 बीघे भूमि में खरबूज की खेती शुरू की, जिससे उनको काफी ज्यादा आमदनी हुई।

ये भी पढ़ें:
तरबूज और खरबूज की अगेती खेती के फायदे

बाजार में कितने रुपये प्रति क्विंटल बिक रहा खरबूजे का बीज

यही कारण है, कि इस वर्ष शिव शर्मा ने 120 बीघे जमीन में खरबूजे की खेती की है। इससे उन्होंने मात्र 2 माह के अंदर ही लागत को हटाकर 18 लाख रुपये का फायदा हुआ है। उनके खेत में आज भी 50 मजदूर प्रतिदिन कार्य करते हैं। विशेष बात यह है, कि शिव शर्मा खरबूज के बीज का व्यवसाय करता है। उसने बताया है, कि एक बीघे से लगभग एक क्विटंल खरबूज के बीज प्राप्त हो जाते हैं। बीज के अतिरिक्त खरबूज की बिक्री भी होती है। उसने कहा है, कि खरबूज से बीज निकालने के उपरांत फल को फेंक दिया जाता है। अभी बाजार में 25 हजार रुपये प्रति क्विंटल खरबूजे का बीज बेचा जा रहा है।

हाथरस खरबूजे से बीज निकालने वाला सर्वोच्च केंद्र है

शिव शर्मा के मुताबिक, 24 वर्ष की आयु में उन्होंने खरबूजे की खेती चालू की थी। तब दोस्तों ने उसका काफी मजाक उड़ाया था। हालांकि, उसने हिम्मत नहीं हारी एवं अपना कार्य जारी रखा था। बतादें, कि उत्तर प्रदेश के हाथरस में खरबूजे से बीज निकालने का सर्वोच्च केंद्र है। परंतु, अशोकनगर से भी हाथरस खरबूजे के बीज की आपूर्ति होती है। शिव शर्मा का कहना है, कि अभी उसके यहां प्रतिदिन 200 से 250 लोग खरबूज खरीदने हेतु आते हैं।

श्रेणी