फूलगोभी विटामिन और आमदनी भरपूर

अगेती किस्में 60 से 80 दिन में फूल बनने लगता है। इनकी पौध मध्य जून से जुलाई के प्रथम सप्ताह तक लगाई जा सकती है।

पूसा, कुंवारी, दीपाली, अर्ली, पंत गोभी 2 व 3, पटना, पूसा सिन्थेटिक, पूसा कार्तिकी, सेल 327 व 328 साहित अनेक किस्में क्षेत्रीय आधार पर मौजूद हैं।

मध्यम किस्में तैयार होने में 90 से 100 दिन लेती हैं। इनकी पौध मध्य अगस्त में डाली जाती है। इनसे उपज 200 से 300 कुंतल प्रति हैक्टेयर तक मिलती है।

पूसा हाइब्रिड 2, अर्ली स्नोबाल, पंजाब जाएन्ट, पन्त शुभ्रा, कल्यानपुर, इम्प्रूब्ड जापानीज, हिसार 114, एस 1, नरेन्द्र 1 एवं अन्य कई उन्नत प्राईबेट कंपनियों की किस्में बाजार में मौजूद हैं।

पिछेती किस्में तैयार होने में 100 से 120 दिन का समय लेती हैं। इन्हें अक्टूबर में लगाया जाता है।

गोभी की इतनी किस्में प्रचलित हैं कि किसान अब साल भर इसकी खेती करने लगे हैं।