फ्रेंच बीन की खेती से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी

फ्रेंच बीन (फ्रांसबीन) की बात करें तो यह मुख्य रूप से सम जलवायु की फसल है। बेहतरीन बढ़वार एवं उत्पादन के लिए 18 से 20 डिग्री सेन्टीग्रेट तापमान उपयुक्त माना जाता है।

बीन्स का उत्पादन करने के लिए शुरुआत में खेत में उपस्थित बाकी फसलों के अवशेषों को हटाकर खेत की गहरी जुताई कर कुछ समय के लिए खुला छोड़ दें।

फ्रेंच बीन्स की विभिन्न प्रकार की किस्में उपलब्ध हैं। दरअसल, इन किस्मों का उत्पादन, आदर्श वातावरण एवं पौधों के आधार पर भिन्न-भिन्न प्रजातियों में विभाजित किया गया है।

एच.ए.एफ.बी. – 2 किस्म को उटी 2 के नाम से भी जाना जाता है। दरअसल, इसके पौधों पर उगने वाले फल लंबे, चिकने एवं मोटे आकार के होते हैं।