जानिए कैसे की जाती है धनिया की खेती? ये किस्में देंगी अधिक उत्पादन

विश्व भर में भारत देश को ‘मसालों की भूमि‘ के नाम से पहचाना जाता है। ऐसे में धनिया भी एक मसाला है जिसकी मांग दुनिया भर में है।

धनिया शीतोष्ण जलवायु की फसल होती है जिसके कारण फूल और दाना बनने की अवस्था पर पाला रहित मौसम की जरूरत होती है।

धनिया की हरी पत्तियों की फसल करने के लिए अक्टूबर से दिसंबर का समय सबसे सही है, जबकि इसके दाने की फसल के लिए सबसे सही समय नवंबर का प्रथम सप्ताह है।

धनिया की खेती वैज्ञानिक तकनीक से करते हैं तो सिंचित फसल से लगभग आपको 15 से 20 क्विंटल बीज प्राप्त होगा जबकि असिंचित फसल से 7 से 9 क्विंटल प्रति हेक्टेयर उपज प्राप्त हो सकती हैं।