डेयरी व्यवसाय के लिए इस नस्ल की भैंस को शानदार माना जाता है

भैंस पालन का व्यवसाय दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। भैंस लेने से पूर्व लोग सामान्य तौर पर सही नस्ल का चुनाव नहीं कर पाते हैं।

मेहसाणा भैंस की यह नस्ल इतनी शानदार है, कि ये वर्ष भर में आपको डेढ़ लाख तक का मुनाफा प्रदान कर सकती है। 

मेहसाना के अतिरिक्त ये भैंस साबरकांठा, बनासकांठा, अहमदाबाद और गांधीनगर जनपदों में भी पाई जाती है। इस नस्ल को मेहसाणा या मेहसानी के नाम से जाना जाता है।

भैंस की इस नस्ल की कीमत 50 हजार से 1 लाख रुपये तक होती है। दरअसल, इस भैंस की कीमत क्षेत्र, आकार एवं स्वास्थ्य पर निर्भर करती है।

मेहसाणा भैंस प्रतिदिन 5 से 8 लीटर तक दूध देती है। उच्च प्रबंधन एवं पोषण के साथ, ये भैंस प्रतिदिन 10 लीटर तक दूध भी प्रदान कर सकती हैं।

भैंस की यह नस्ल दुग्ध उत्पादन क्षमता के लिए जानी जाती है। बतादें, कि एक ब्यांत में यह भैंस औसतन 1800 से 2000 लीटर तक दूध प्रदान करती है।