डेयरी व्यवसाय के लिए इस नस्ल की भैंस को शानदार माना जाता है

डेयरी व्यवसाय के लिए इस नस्ल की भैंस को शानदार माना जाता है

0

यदि आप भी डेयरी व्यवसाय के लिए भैंस पालन करने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए मेहसाना नस्ल का पालन करना शानदार साबित हो सकता है। ये भैंस अपनी दुग्ध उत्पादन क्षमता के लिए मशहूर है। ये भैंस आपको वार्षिक लाखों का मुनाफा प्रदान कर सकती है।

ग्रामीण इलाके से लेकर शहरी क्षेत्रों में भैंस पालन एक अच्छा कारोबार बनकर उभरा रहा है। बहुत सारे किसान एवं डेयरी पालक दूध की बढ़ती खपत को मंदेनजर रखते हुए भैंस पालन कर रहे हैं। यही कारण है, कि भैंस पालन का व्यवसाय दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। भैंस लेने से पूर्व लोग सामान्य तौर पर सही नस्ल का चुनाव नहीं कर पाते हैं। जिसके परिणामस्वरूप उन्हें हानि उठानी पड़ती है। ऐसी स्थिति में आज हम आपको भैंस की एक ऐसी उन्नत नस्ल के विषय में बताएंगे, जो अपनी अधिक दूध उत्पादन क्षमता के लिए मशहूर है। आज हम जिस नस्ल की भैंस के विषय में बात कर रहे हैं उस भैंस का नाम मेहसाणा है। आप भैंस की इस नस्ल को अपनाकर वर्षभर में शानदार मुनाफा अर्जित कर सकते हैं।

पशुपालक वार्षिक कितना मुनाफा कमा सकते हैं

आपकी जानकारी के लिए बतादें, कि भैंस की यह नस्ल इतनी शानदार है, कि ये वर्ष भर में आपको डेढ़ लाख तक का मुनाफा प्रदान कर सकती है। इस भैंस की उत्पत्ती गुजरात राज्य में हुई है। क्योंकि, गुजरात के मेहसाना जनपद में इस नस्ल की बुहतायत है। इसलिए मेहसाणा जनपद के नाम पर ही भैंस का नाम पड़ा है। मेहसाना के अतिरिक्त ये भैंस साबरकांठा, बनासकांठा, अहमदाबाद और गांधीनगर जनपदों में भी पाई जाती है। इस नस्ल को मेहसाणा या मेहसानी के नाम से जाना जाता है। यह एक शांत स्वभाव की भैंस होती है, जिसके कारण किसान या डेयरी पालक इसे पालना काफी पसंद करते हैं।

ये भी पढ़ें: बन्नी नस्ल की भैंस देती है 15 लीटर दूध, जानिए इसके बारे में

मेहसाणा भैंस प्रतिदिन कितने लीटर दूध देती है

मेहसाणा नस्ल की भैंस स्वयं की दूध उत्पादन क्षमता के लिए बेहद मशहूर है। मेहसाणा भैंस को व्यावसायिक डेयरी फार्म के लिए उत्तम माना जाता है। दूध उत्पादन क्षमता की बात करें तो मेहसाणा भैंस प्रतिदिन 5 से 8 लीटर तक दूध देती है। उच्च प्रबंधन एवं पोषण के साथ, ये भैंस प्रतिदिन 10 लीटर तक दूध भी प्रदान कर सकती हैं। वहीं, ब्यांत काल में यह भैंस औसतन 1800 से 2000 लीटर तक दूध प्रदान करती है। भैंस की इस नस्ल की कीमत 50 हजार से 1 लाख रुपये तक होती है। दरअसल, इस भैंस की कीमत क्षेत्र, आकार एवं स्वास्थ्य पर निर्भर करती है।

ये भी पढ़ें: गाय-भैंस की देशी नस्लों का संरक्षण करने वालों को मिलेगा 5 लाख का ईनाम, ऐसे करें आवेदन

मेहसाणा नस्ल की क्या-क्या विशेषताएं हैं

मेहसाणा नस्ल की भैंस काले, भूरे और सलेटी रंग को होती है। वहीं, इसका आकार मुर्रा भैंस के मुकाबले में बड़ा होता है। परंतु, वजन में ये उससे कम होती है। एक नर मेहसाणा के औसत शरीर का वजन 560 किलोग्राम तक होता है। तो उधर मादा का वजन लगभग 480 किलोग्राम तक होता है। इनके सींग सामान्यतः हंसिया के आकार के होते हैं। मुर्रा भैंस के मुकाबले में कम घुमावदार होते हैं। इनकी गर्दन काफी लंबी होती है और भली भांति स्थित भी होती है। इनका चेहरा लंबा एवं सीधा होता है। थूथन चौड़ी और नथुने खुले हुए होते हैं। साथ ही आंखे सुंदर, काली और चमकीली होती हैं। ऐसा कहा जाता है, कि मुर्राह और सुरती नस्ल की क्रॉस ब्रीडिंग के द्वारा मेहसाणा नस्ल विकसित हुई है। मेहसाणा भैंस अपनी प्रजनन क्षमता के लिए भी काफी मशहूर है। भैंस की यह नस्ल दुग्ध उत्पादन क्षमता के लिए जानी जाती है। बतादें, कि एक ब्यांत में यह भैंस औसतन 1800 से 2000 लीटर तक दूध प्रदान करती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More