गेहूं काटने की मशीन से जुड़ी विस्तृत जानकारी

Published on: 19-Feb-2024

हमारे भारत में खेती-किसानी के लिए आधुनिक यंत्रो का काफी उपयोग किया जाने लगा है। इसके माध्यम से हम अधिक से अधिक फसल उगाते हैं और फिर उसकी कटाई करते हैं। 

फसल की कटाई करना भी एक बड़ा कार्य होता है। इसके लिए ज्यादा समय और परिश्रम लगता है। किन्तु, फसल की कटाई के लिए रीपर बाइंडर मशीन का उपयोग कर इस कार्य को सुगमता से किया जा सकता है। यह एक ऐसी मशीन है, जिसे फसल की कटाई के लिए बनाया गया है। 

रीपर बाइंडर मशीन फसल को जड़ से 5 से 7 CM की ऊंचाई पर काटता है। यह एक घंटे में 25 मजदूरों के बराबर फसल की कटाई कर सकता है, जिस वजह से यह बहुत ही उपयोगी मशीन है। 

गेहूं फसल की कटाई में भी रीपर बाइंडर मशीन का इस्तेमाल करते हैं। जिन स्थानों पर कंपाउंड हार्वेस्टर और ट्रैक्टर नहीं पहुंच पाता है, वहां इसे मुख्य तौर पर उपयोग में लाते हैं। 

इस लेख में आपके साथ गेहूं काटने की मशीन 2024 तथा रीपर (Reaper) मशीन की कीमत की जानकारी प्रदान करें। 

गेहूं काटने की मशीन 2024 / Reaper Binder Machine

गेहूं काटने का रीपर एक महत्वपूर्ण कृषि यंत्र है, जिसे अनाज वाली फसल को काटने के लिए उपयोग में लिया जाता है। इस यंत्र के द्वारा घंटे में होने वाले कार्य को कुछ ही समय में पूर्ण कर लिया जाता है। 

यह खेत में तैयार फसल को उसकी जड़ के नजदीक 1 से 2 इंच की ऊंचाई पर काटता है, जिन राज्यों अथवा क्षेत्रों में हरे चारे के लिए फसल काटनी होती है। 

वहां कम्बाइंड हार्वेस्टर की अपेक्षा में रीपर बाइंडर मशीन का ज्यादा प्रयोग करते हैं। इस मशीन की मदद से मक्का, धान, मूंग, चना, गेहूं, ज्वार, बाजरा जैसी विभिन्न फसलों की कटाई की जा सकती है। गेंहू काटने की मशीन की कीमत/ gehu katne ki machine ki price 50 हजार से 5 लाख तक के बीच होती है।   

आपकी जानकारी के लिए बतादें, कि गेंहू काटने की मशीन gehu katne ki machine कई प्रकार की होती हैं। जैसे -गेहूं काटने की हाथ वाली मशीन, ट्रैक्टर वाली गेहूं काटने की मशीन, गेहूं काटने की छोटी मशीन, गेहूं काटने की सस्ती मशीन, गेहूं काटने की छोटी मशीन, गेहूं काटने बांधने वाली मशीन आदि। 

ये भी पढ़ेंकंबाइन हार्वेस्टर मशीन (Combine Harvester Machine) की संपूर्ण जानकारी

रीपर मशीन कितने प्रकार की होती है / Types of Reaper Binder Machine

सामान्य तौर पर दो तरह की रीपर मशीन ज्यादा प्रचलित है। इसमें पहली मशीन को हाथ के सहारे से चलाते हैं तथा दूसरी मशीन को ट्रैक्टर से जोड़कर चलाया जाता है। हाथ से चलने वाली मशीन में पेट्रोल और डीजल डालकर चलाया जाता है।

ट्रैक्टर रीपर मशीन। 

  • स्ट्रॉ रीपर मशीन। 
  • हैंड रीपर बाइंडर मशीन। 
  • स्वचालित रीपर मशीन। 
  • वाकिंग बिहाइंड रीपर मशीन। 

ये भी पढ़ेंकटाई का मास्टर कम्बाइन हार्वेस्टर

रीपर मशीन की क्या-क्या विशेषताऐं हैं  / Reaper Binder Machine Features

रीपर मशीन किसी भी तरह की फसल कटाई के लिए यह मशीन काफी उपयोगी है। यह मशीन फसल की कटाई कर उसकी बाइडिंग भी कर देता है। 

इससे काटी गयी फसल से थ्रेसिंग करने में आसानी होती है। यह छोटी और बड़ी दोनों ही फसलों को आसानी से काट देता है। यह मशीन एक एकड़ की फसल को एक घंटे में काट सकने में सक्षम है। 

25 से 40 मजदूरों का काम इस मशीन से अकेले किया जा सकता है। यह स्वचालित मशीन है, जिस वजह से इसमें परिवहन की भी समस्या नहीं होती है। इस मशीन से आप सरसों, मक्का, चना, गेहूं, जौ, धान जैसी बहुत सारी फसलों को आसानी से काट सकते है।

श्रेणी