धानुका ने लांच किया नया फर्टिलाइजर और कीटनाशक, जानिये क्या होगा फायदा

By: Merikheti
Published on: 24-Apr-2024

धानुका कंपनी द्वारा नए फर्टिलाइजर और कीटनाशकों  को लांच किया गया है, यह कीटनाशक और फर्टिलाइजर ज्यादातर किसानों के लिए सब्जी उगाने के तौर पर निर्मित किया गया है। 

यह शक्तिशाली और प्रभावी कीटनाशक है। यह कीटनाशक थ्रिप्स, सफ़ेद मक्खी, फल छेदक कीट, जैसिड, अंकुर और पत्ते छेदक कीटों को नियंत्रित करने की प्रभावी क्षमता रखता है। 

यह पौधे से रस को चूसने वाले कीटों पर भी नियंत्रण रखता है। यह किसानों के लिए काफी सहायक और प्रभावी कीटनाशक है, यह फसल के नुक्सान पर भी नियंत्रण बनाये रखता है। 

एग्रो केमिकल कंपनी धानुका ने खेती के लिए नया कीटनाशक जिसका  नाम 'लानेवो' और बायो फर्टिलाइजर 'माईकोर सुपर' लांच किया है। धानुका द्वारा यह फर्टिलाइजर और कीटनाशक खेतों में क्रान्ति लाने के लिए निर्मित किया गया है। 

यह बायो फर्टिलाइजर और कीटनाशक  'माईकोर सुपर' तिरुपति आंध्र प्रदेश, नासिक (महाराष्ट्र ) और बेंगलुरु (कर्नाटक) में लांच किया गया है। बहुत जल्द यह देश के अन्य सभी हिस्सों में भी लांच कर दिया जाएगा। 

‘लानेवो’ कीटनाशक को जापान के  निस्सान केमिकल कारपोरेशन की भागीदारी के साथ तैयार किया गया है।  ‘लानेवो’एक साथ दो लाभ प्रदान करता है, यह चूसने और चबाने वाले दोनों प्रकार के कीटों में सहायक होता है। 

यह बायो फर्टिलाइजर स्वस्थ फसल और अधिक पैदावार के उद्देश्य से निर्मित किया गया है। इन दोनों प्रोडक्ट्स के लांच होने पर राहुल धानुका जो एग्रीटेक कंपनी लिमिटेड के जॉइंट मैनेजिंग डायरेक्टर है, यह दोनों इनपुट धानुका के विकास और कृषि के लिए नए समाधान उपलब्ध कराते है। 

धानुका कंपनी ने क्या किया दावा 

धानुका कंपनी का कहना है यह कीटनाशक खास तौर पर उन किसानों के लिए लांच किया गया है जो ज्यादातर सब्जी उत्पादन का कार्य करते है। 

यह शक्तिशाली और प्रभावी कीटनाशक है जो की थ्रिप्स, सफेद मक्खी, जैसिड, फल छेदक कीट अंकुर एवं पत्ती कीट को प्रभावी रूप से नियंत्रित करता है। यह कीटनाशक रस चूसने और पत्तियों को चबाने वाले कीटों को देखते हुए किसानों के लिए निर्मित किया गया है। 

कीटों को कंट्रोल करने की क्षमता 

यह कीटनाशक, कीटनाशक अधिनियम 1968 की धारा 9 (3 ) के अंतर्गत निर्मित किया गया है। यह कीटनाशक जापान की निस्सान केमिकल कारपोरेशन के सहयोग के साथ लांच किया गया है। 

यह कीटनाशक बहुत ही प्रभावित तरीके से कार्य करता है। यह कीटनाशक कीटों की प्रतिरोधक क्षमता को कम करके पत्तियों के निचले हिस्सों में छुपे हुए कीटों तक पहुंचकर उन्हें नष्ट करता है। 

किन सब्जी फसलों में करें इस्तेमाल वाई फुकागावा सान 

लानेवो का उपयोग हम मिर्च, टमाटर और बैगन की फसलों में आसानी से कर सकते है। जापान के निस्सान केमिकल के जनरल मैनेजर वाई फुकागावा सान ने खा यह कीटो को बहुत ही प्रभावी रूप से नियंत्रित  करता है। पत्तियों के निचले हिस्से जहां पर कीट छुपे हुए होते है उस जगह को भी सुरक्षित रखते है। 

श्रेणी