भारत में टॉप 10 सबसे अधिक बिकने वाले ट्रैक्टर – जानें कीमत, स्पेसिफिकेशन और माइलेज
भारत एक कृषि प्रधान देश यहाँ की आधी से ज्यादा आबादी खेती करके ही कमाई करते है। जब कृषि का नाम आता है तो हमारे दिमाग में कृषि ट्रैक्टर का भी ख्याल आता है, आज के आधुनिक युग में खेती ट्रैक्टर के बिना असंभव से होती जा रही है। वर्तमान समय में खेती और बागवानी के सभी कार्य करने के लिए ट्रैक्टर का इस्तेमाल किया जाता है। ट्रेक्टर के साथ कई प्रकार के उपकरणों को जोड़ कर कार्य किया जाता है जैसे कि रोटावेटर, हैरो, कल्टीवेटर, ट्रैक्टर ट्रेलर, मल्चर, आदि चलाए जाते हैं। फसल की बुवाई से कटाई तक सभी कार्यों के लिए ट्रैक्टर का इस्तेमाल किया जाता है, इसलिए हर किसान को ट्रैक्टर की आवध्यकता होती है। अगर आप भी किसान है और इस लेख को पढ़ रहे है तो आप बिल्कुल सही जगह है, जी है आज हम मेरीखेति के माध्यम से भारत में टॉप 10 सबसे अधिक बिकने वाले ट्रैक्टर के बारे में जानकारी देंगे जिससे की आप अपनी जरूरत का ट्रैक्टर खरीद सकते है।
भारत में टॉप 10 सबसे अधिक बिकने वाले ट्रैक्टर फीचर्स, स्पेसिफिकेशन्स और कीमत
सर्वश्रेष्ठ 10 कृषि ट्रैक्टर की श्रेणी में उन टॉप कृषि ट्रैक्टर को रखा गया है जो ट्रैक्टर किसानो के लिए फायदेमद है। भारत में टॉप 10 सबसे अधिक बिकने वाले ट्रैक्टर के फीचर्स, स्पेसिफिकेशन और कीमत निम्नलिखित है
महिंद्रा 265 DI ट्रैक्टर

महिंद्रा 265 DI ट्रैक्टर अपने बेहतरीन फीचर्स और एडवांस तकनीक के लिए जाना जाता है। इसका स्टाइलिश और आकर्षक डिजाइन किसानों को विशेष रूप से पसंद आता है, जिस कारण यह उनकी पहली पसंद बना हुआ है। महिंद्रा 265 DI ट्रैक्टर 30 एचपी की पावर के साथ 2048 सीसी के दमदार इंजन से लैस टॉप कृषि ट्रैक्टर है। इसमें 3 सिलेंडर लगे हैं, जो 1900 रेटेड आरपीएम प्रदान करते हैं। गियरबॉक्स में 8 फॉरवर्ड और 2 रिवर्स गियर उपलब्ध हैं। यह मॉडल सिंगल क्लच सिस्टम के साथ आता है और पावर स्टीयरिंग इसमें दिया गया है। सुरक्षित ब्रेकिंग के लिए इसमें ऑयल-इमर्स्ड मल्टी-डिस्क ब्रेक लगाए गए हैं, जो बेहतर ग्रिप बनाए रखते हैं और टायर फिसलने की संभावना कम करते हैं। ट्रैक्टर में 6 x 16 के फ्रंट टायर और 12.4 x 28 के रियर टायर दिए गए है। महिंद्रा 265 DI भारत के टॉप 10 बेस्ट सेलिंग ट्रैक्टर में से एक बेहतरीन मॉडल है।
महिंद्रा 475 DI ट्रैक्टर

महिंद्रा 475 DI ट्रैक्टर को भारत में टॉप 10 सबसे अधिक बिकने वाले ट्रैक्टर की श्रेणी में रखा गया है। महिंद्रा का ये ट्रैक्टर एडवांस तकनीक के साथ निर्मित किया गया है। इस ट्रैक्टर को टॉप‑सेलिंग ट्रैक्टर के नाम से जाना जाता है। महिंद्रा 475 DI ट्रैक्टर की इंजन पावर 42 एचपी की दी गयी है साथ ही इस ट्रैक्टर की कैपेसिटी 2730 CC की दी गयी है। 475 DI ट्रैक्टर में आपको 38 एचपी की पीटीओ पावर आपको मिलती है। ट्रैक्टर में पार्शियल कांस्टेंट मेष ट्रांसमिशन दिया गया है, इसमें 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्सगियर्स कंपनी ने प्रदान किया है। खेती में लंबे समय तक कार्य करने के लिए इस ट्रैक्टर में 48 लीटर का फुले टैंक दिया गया है। महिंद्रा 475 di टॉप कृषि ट्रैक्टर है।
स्वराज 744 FE ट्रैक्टर

स्वराज 744 एफई एक आधुनिक तकनीक से सुसज्जित ट्रैक्टर है इसलिए इसको टॉप 10 सबसे बेतहरीन ट्रैक्टर में रखा गया है, जो खेतों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करता है। यह 48 एचपी की पावर के साथ 3 सिलेंडर इंजन से लैस है। इसका 3136 सीसी का शक्तिशाली इंजन 2000 रेटेड आरपीएम उत्पन्न करता है, जबकि इसकी PTO पावर 41.8 HP है। ट्रैक्टर में 8 फॉरवर्ड और 2 रिवर्स गियर दिए गए हैं। ब्रेकिंग के लिए इसमें ड्राई डिस्क टाइप या ऑयल-इमर्स्ड ब्रेक का विकल्प मौजूद है। यह मॉडल सिंगल ड्रॉप आर्म स्टीयरिंग कॉलम के साथ मैकेनिकल या पावर स्टीयरिंग के विकल्प प्रदान करता है। लंबे समय तक बिना रूके कार्य करने के लिए इसमें 60 लीटर क्षमता का बड़ा फ्यूल टैंक दिया गया है।
स्वराज 855 FE ट्रैक्टर

स्वराज 855 एफई 52 एचपी श्रेणी का ट्रैक्टर है, जिसमें 3-सिलेंडर वॉटर-कूल्ड इंजन दिया गया है। यह एक प्रतिष्ठित ट्रैक्टर है जिसे शुद्ध पावर देने के लिए डिज़ाइन किया गया है, और यह कठिन खेत कार्यों व सख्त मिट्टी में काम करने के लिए उपयुक्त है। इस ट्रैक्टर में कांस्टेंट मेश ट्रांसमिशन के साथ में 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स गियर्स प्रदान किए गए है। इस ट्रैक्टर में आपको 42.9 एचपी की पीटीओ पावर मिलती है साथ ही इस ट्रैक्टर में 60 लीटर का बड़ा ईंधन टैंक दिया गया है। इस ट्रैक्टर में स्टीयरिंग एडजस्टमेंट सिंगल ड्राप आर्म दी गयी है। ये ट्रैक्टर मैकेनिकल या पावर स्टीयरिंग के विकल्प प्रदान करता है।
जॉन डियर 5310 ट्रैक्टर

जॉन डियर 5310 ट्रैक्टर भारत में किसानो के बिच एक लोकप्रिय ट्रैक्टर है ये ट्रैक्टर उन्नत तकनिकी के साथ में तैयार किया गया है। इसकी इंजन पावर 55 HP की दी गयी है इस ट्रैक्टर में आपको 9 फॉरवर्ड + 3 रिवर्स गियर्स देखने को मिलते है साथ ही इस ट्रैक्टर में कांस्टेंट मेश टाइप का ट्रांसमिशन कंपनी ने प्रदान किया है। ट्रैक्टर में Power स्टीयरिंग के साथ तेल में डूबे ब्रेक आपको मिलते है। इसमें इंडिपेंडेंट, 6 स्प्लिनेस वाला पीटीओ कंपनी ने प्रदान किया है, ट्रैक्टर के टायरों की बात करे तो इसमें के अगले टायर्स 6.50 x 20 आते है और पिछले टायरों 16.9 x 28 के आते है। टॉप 10 सबसे बेतहरीन ट्रैक्टर में इस ट्रैक्टर की गिनती है।
जॉन डियर 5050 D ट्रैक्टर

जॉन डियर 5050 डी ट्रैक्टर 50 एचपी के शक्तिशाली इंजन के साथ आता है। ट्रैक्टर के इंजन की क्यूबिक कैपेसिटी 2900 cc है, इंजन 21,00 ERPM जनरेट करता है। इसका इंजन 3 सिलेंडर के साथ पेश किया गया है। ट्रैक्टर में ड्यूल एलिमेंट के साथ ड्राई टाइप एयर फ़िल्टर दिया गया है। ट्रैक्टर में 8 फॉरवर्ड और 4 रिवर्स गियर का गियरबॉक्स है जो कलशाफ्ट के साथ दिया गया है। तेल में डूबे डिस्क ब्रेक्स और पावर स्टीयरिंग इस ट्रैक्टर में दिया गया है। इस ट्रैक्टर की पीटीओ पावर 42.5 hp की दी गयी है। ट्रैक्टर में आगे के टायर 7.50x16 के और पीछे के टायर 14.9x28 के दिए गए है। जॉन डियर 5050 डी ट्रैक्टर पर कंपनी की ओर से 5000 hrs या 5 साल की वारंटी प्रदान की गई है।
पावरट्रैक यूरो 50 ट्रैक्टर

पावरट्रैक यूरो 50 बहुत ही शक्तिशाली ट्रैक्टर है ये ट्रैक्टर 50 एचपी के इंजन के साथ में आता है। इंजन 2200 ERPM जरनेट करता है और इसमें 3 सिलेंडर मिलते है। ट्रैक्टर में 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स गियर्स आपको मिलते है साथ ही इस ट्रैक्टर में Single/Dual क्लच का ऑप्शन भी मिलता है। कंपनी ने इस ट्रैक्टर में मल्टी प्लेट तेल में डूबे डिस्क ब्रेक प्रदान किए है। इस ट्रैक्टर में आपको फ्रंट टायर 6.5 x 16 और रियर टायर 14.9 x 28 के मिलते है। 60 लीटर का बड़ा ईंधन टैंक कंपनी ने इस ट्रैक्टर में दिया है।
मैसी फेर्गुसन 241 di महा शक्ति ट्रैक्टर

मैसी फर्ग्यूसन 241 डीआई महा शक्ति ट्रैक्टर बेहतरीन फीचर्स और आकर्षक डिजाइन के साथ आता है, जो कृषि की लगभग हर जरूरत को पूरा करने में सक्षम है। 42 एचपी पावर वाले इस ट्रैक्टर में 2500 सीसी का 3-सिलेंडर इंजन दिया गया है। इसमें ऑयल-इमर्स्ड ब्रेक लगाए गए हैं। गियरबॉक्स विकल्प के तौर पर 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स या 10 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स गियर उपलब्ध हैं। ट्रांसमिशन में स्लाइडिंग मेश या पार्टियल कांस्टेंट मेश सिस्टम दिया गया है। स्टीयरिंग के लिए मैकेनिकल या पावर स्टीयरिंग का विकल्प मिलता है। यह ट्रैक्टर 1700 किलोग्राम तक वजन उठाने की क्षमता रखता है और इसमें 47 लीटर क्षमता का बड़ा फ्यूल टैंक दिया गया है।
मेस्सी फेर्गुसन 1035 DI ट्रैक्टर

मेस्सी फेर्गुसन 1035 di ट्रैक्टर आधुनिक तकनीक से निर्मित एक शक्तिशाली ट्रैक्टर है। मेस्सी फेर्गुसन 1035 di ट्रैक्टर की इंजन पावर 36 एचपी की दी गयी है। ट्रैक्टर के इंजन में आपको 3 सिलेंडर देखने को मिलती है। ट्रैक्टर में Fuel Injection पंप की बात करे तो इसमें mycoboss का Inline पंप आपको मिलता है। इसमें आपको 6 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स मिलते है और 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स गियर्स का विक्लप भी है। ट्रैक्टर में Transmission टाइप Sliding mesh आता है। PTO की पूरी गति 540 आरपीएम है जो की 1650 ERPM चक्रो पर मिलती है। ट्रैक्टर की ईंधन टैंक की क्षमता 47 लीटर दी गयी है। ट्रैक्टर में ड्राई डिस्क ब्रेक्स (Dura Brakes) आपको मिलते है।
न्यू हॉलैंड 3630 TX प्लस ट्रैक्टर

न्यू हॉलैंड 3630 TX प्लस ट्रैक्टर के इंजन की हम बात करे तो आपको इस ट्रैक्टर में 55hp हप श्रेणी का इंजन मिलता है जो की बहुत ही शक्तिशाली है और इंजन में 3 सिलेंडर के साथ आता है। ट्रैक्टर में 8 फ़ॉरवर्ड + 2 रिवर्स / 12F+3R क्रीपर गियरबॉक्स दिए गए है। जो ट्रैक्टर को अच्छी गति प्रदान करते है। न्यू हॉलैंड 3630 TX प्लस ट्रैक्टर में टायरों की बात करे तो इसमें 7.50 x 16 (0.190m x 0.406m) के आगे के टायर और 14.9 x 28 (0.378m x 0.711m) /16.9 x 28 (0.429m x 0.711m) के पीछे के टायर आपको मिलते है। ट्रैक्टर में ईंधन टैंक की क्षमता 60 लीटर दी गयी है जिस से आप लम्बे समय तक बिना रुके काम कर सकते है।
निष्कर्ष
भारत में खेती और बागवानी के लिए ट्रैक्टर किसानों की रीढ़ की हड्डी हैं, और सही ट्रैक्टर का चुनाव फसल उत्पादन व खेत कार्यों की दक्षता बढ़ाने में अहम भूमिका निभाता है। ऊपर दिए गए टॉप 10 सबसे अधिक बिकने वाले ट्रैक्टर—महिंद्रा, स्वराज, जॉन डियर, पावरट्रैक, मैसी फेर्गुसन और न्यू हॉलैंड जैसे भरोसेमंद ब्रांडों के—अपने-अपने फीचर्स, पावर, ईंधन क्षमता और उन्नत तकनीक के कारण किसानों की पहली पसंद बने हुए हैं। इन मॉडलों में विभिन्न हॉर्सपावर, गियर विकल्प, पीटीओ पावर और लिफ्टिंग क्षमता के साथ-साथ लंबे समय तक बिना रुके काम करने की क्षमता भी है।
किसान अपनी जरूरत, खेती के प्रकार और बजट के अनुसार इनमें से उपयुक्त ट्रैक्टर चुनकर खेत कार्यों को अधिक तेज, आसान और लाभदायक बना सकते हैं। इस सूची से स्पष्ट है कि सही तकनीक और विश्वसनीय प्रदर्शन वाले ट्रैक्टर ही बाजार में सबसे ज्यादा बिकते हैं।