समाचार

किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी: बेलर, मल्चर समेत कृषि यंत्रों पर 50% तक सब्सिडी, ऐसे करें आवेदन

किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी: बेलर, मल्चर समेत कृषि यंत्रों पर 50% तक सब्सिडी, ऐसे करें आवेदन

किसानों के लिए कृषि यंत्रों पर सब्सिडी का मौकामध्यप्रदेश के किसानों के लिए आधुनिक कृषि यंत्र (Subsidy on agricultural machinery) खरीदने पर सरकारी अनुदान का लाभ लेने का अवसर है। राज्य में कृषि मशीनीकरण को बढ़ावा देने के लिए कृषि यंत्रों और उपकरणों पर अनुदान की ऑनलाइन व्यवस्था संचालित की जा रही है। इसका उद्देश्य किसानों के लिए खेती के कठिन और अधिक श्रम वाले कामों को आसान बनाना तथा आधुनिक तकनीक को खेतों तक पहुंचाना है। मौजूदा चरण में फसल अवशेष प्रबंधन और भूमि तैयारी से जुड़े कृषि यंत्रों को प्रमुखता दी गई है।...
नारियल किसानों को मिलेगा बड़ा फायदा, निर्यात में दर्ज हुई 62% प्रतिशत बढ़ोतरी

नारियल किसानों को मिलेगा बड़ा फायदा, निर्यात में दर्ज हुई 62% प्रतिशत बढ़ोतरी

नारियल निर्यात बढ़कर ₹7,038 करोड़ पहुंचा देश में नारियल, काजू, कोको, मसाले, कॉफी और अन्य बागवानी फसलों की खेती करने वाले किसानों के लिए नए बाजार अवसर तैयार करने पर जोर दिया जा रहा है। हैदराबाद में आयोजित दक्षिणी राज्यों के क्षेत्रीय कृषि सम्मेलन में कृषि क्षेत्र की मौजूदा चुनौतियों, आगामी रबी मौसम की तैयारियों और बागवानी फसलों की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई। सम्मेलन में नारियल के निर्यात में हुई उल्लेखनीय वृद्धि को प्रमुख उपलब्धि के रूप में रेखांकित किया गया। प्रस्तुत जानकारी के अनुसार, देश का नारियल निर्यात एक वर्ष में ₹4,349...
किसानों के लिए खुशखबरी: आधी कीमत पर मिलेंगे ग्लूटेन-फ्री गेहूं और सब्जियों के उन्नत बीज

किसानों के लिए खुशखबरी: आधी कीमत पर मिलेंगे ग्लूटेन-फ्री गेहूं और सब्जियों के उन्नत बीज

एमपी के किसानों को हाइब्रिड मक्का और उद्यानिकी फसलों के उन्नत बीजों पर छूट मध्य प्रदेश में किसानों को प्रमाणित, उन्नत और हाइब्रिड बीज आसानी से उपलब्ध कराने की दिशा में राज्य सरकार नई पहल करने जा रही है। प्रदेश में ग्लूटेन फ्री गेहूं, हाइब्रिड मक्का, सब्जियों और अन्य उद्यानिकी फसलों के बीजों के उत्पादन तथा बिक्री का दायरा बढ़ाने की तैयारी की जा रही है। खास बात यह है, कि इन उन्नत बीजों को किसानों तक निजी बाजार की तुलना में करीब 50% प्रतिशत कम कीमत पर पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।...
यूपी के किसानों को बड़ी राहत, GPS से होगी गन्ना ढुलाई की निगरानी

यूपी के किसानों को बड़ी राहत, GPS से होगी गन्ना ढुलाई की निगरानी

यूपी में गन्ना क्रय केंद्रों से लेकर चीनी मिलों तक वाहनों की लाइव ट्रैकिंग होगी उत्तर प्रदेश में गन्ना किसानों के हित में योगी सरकार लगातार नई पहल कर रही है। किसानों को समय पर गन्ने का भुगतान सुनिश्चित करने के साथ अब गन्ना परिवहन व्यवस्था को भी डिजिटल तकनीक से जोड़ने की तैयारी की जा रही है। प्रदेश में गन्ना क्रय केंद्रों से लेकर चीनी मिलों तक गन्ना पहुंचाने वाले वाहनों की जीपीएस के माध्यम से लाइव ट्रैकिंग की जाएगी। इस व्यवस्था का उद्देश्य गन्ने की ढुलाई में पारदर्शिता बढ़ाना और किसानों को होने वाले...
किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी: कवच योजना से दोबारा मिल सकेगा कर्ज

किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी: कवच योजना से दोबारा मिल सकेगा कर्ज

सहकारी बैंकिंग से बाहर किसानों की होगी वापसी, कवच योजना देगी नया सहारामध्य प्रदेश सरकार ने किसानों को संस्थागत ऋण व्यवस्था से दोबारा जोड़ने के लिए ‘कवच योजना’ को मंजूरी दी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में 4 अगस्त 2026 को हुई मंत्रि-परिषद बैठक में यह निर्णय लिया गया। योजना से करीब 5,000 प्रभावित किसानों को लाभ मिलेगा। ऋण खातों की लंबित जांच के कारण परेशान किसानों को दोबारा सहकारी बैंकिंग व्यवस्था से जोड़कर नया कृषि ऋण उपलब्ध कराया जाएगा।कवच योजना क्या है?कवच योजना (Kavach Scheme) मध्य प्रदेश...
गन्ना किसानों के लिए खुशखबरी: चौड़ी कतार पद्धति अपनाने पर मिलेगा 5,000 रुपये प्रति एकड़ का प्रोत्साहन

गन्ना किसानों के लिए खुशखबरी: चौड़ी कतार पद्धति अपनाने पर मिलेगा 5,000 रुपये प्रति एकड़ का प्रोत्साहन

हरियाणा सरकार ने गन्ना किसानों की आय बढ़ाने और चीनी उद्योग को मजबूत बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में आयोजित एक उच्चस्तरीय बैठक में गन्ने की खेती को अधिक लाभकारी बनाने के लिए नई योजनाओं और तकनीकों को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया। सरकार का उद्देश्य खेती की लागत को कम करना, उत्पादन बढ़ाना और किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ना है।4 फीट की दूरी पर गन्ने की खेती करने वाले किसानों को मिलेगा 5,000 रुपये का लाभगन्ना प्रौद्योगिकी मिशन के तहत...
पीएम-कुसुम योजना फेज 2: किसानों को सिंचाई के लिए सोलर पंप पर भारी छूट

पीएम-कुसुम योजना फेज 2: किसानों को सिंचाई के लिए सोलर पंप पर भारी छूट

पीएम-कुसुम योजना फेज 2 की जानें पूरी जानकारीदेशभर के किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाभियान (PM-KUSUM) को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने योजना के दूसरे चरण यानी पीएम-कुसुम 2 को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी दी है। पहले चरण की प्रगति के बाद सरकार अब योजना के नए और उन्नत स्वरूप को आगे बढ़ाने की तैयारी कर रही है। हालांकि, इसके अंतिम नियम, पात्रता, सब्सिडी और आवेदन प्रक्रिया की आधिकारिक घोषणा अभी बाकी है। ऐसे में किसानों को फिलहाल सरकार की अंतिम अधिसूचना का इंतजार करना होगा।