भारतीय कृषि क्षेत्र में आयशर ट्रैक्टर्स एक भरोसेमंद और मजबूत ब्रांड के रूप में पहचाना जाता है। किसानों की बदलती जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कंपनी लगातार अपने ट्रैक्टरों को नई तकनीक और बेहतर फीचर्स के साथ अपडेट करती रहती है। इसी कड़ी में आयशर 333 ट्रैक्टर को नए और उन्नत फीचर्स के साथ बाजार में उतारा गया है।
आयशर 333 अपने आकर्षक डिजाइन, दमदार इंजन और बेहतरीन कार्यक्षमता के कारण मध्यम श्रेणी के किसानों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। यह ट्रैक्टर खेतों में प्रभावी कार्य के लिए आधुनिक तकनीक से लैस है और जुताई से लेकर ढुलाई तक हर काम में भरोसेमंद प्रदर्शन देता है। इस लेख में हम आपको आयशर 333 ट्रैक्टर के इंजन, फीचर्स, स्पेसिफिकेशन और कीमत की पूरी जानकारी विस्तार से देंगे।
आयशर 333 ट्रैक्टर में कंपनी ने 36 HP का शक्तिशाली इंजन दिया है, जो खेती से जुड़े विभिन्न कार्यों के लिए पर्याप्त ताकत प्रदान करता है। इसमें सिम्पसन वाटर कूल्ड टेक्नोलॉजी से लैस इंजन मिलता है, जो लंबे समय तक लगातार काम करने पर भी इंजन को ठंडा रखता है और परफॉर्मेंस को बनाए रखता है। इस ट्रैक्टर में 3-सिलेंडर इंजन दिया गया है, जिसकी क्यूबिक कैपेसिटी 2365 cc है। यह इंजन न सिर्फ ताकतवर है, बल्कि ईंधन की खपत के मामले में भी किफायती साबित होता है। ट्रैक्टर का इंजन 2000 रेटेड आरपीएम पर कार्य करता है।
आयशर 333 ट्रैक्टर में किसानों की सुविधा और कार्यक्षमता को ध्यान में रखते हुए कई उपयोगी फीचर्स शामिल किए गए हैं।
इस ट्रैक्टर में सिंगल और ड्यूल क्लच – दोनों विकल्प उपलब्ध हैं, जिससे किसान अपनी जरूरत के अनुसार सही विकल्प चुन सकते हैं। ट्रांसमिशन की बात करें तो इसमें पार्शियल कांस्टेंट मेश ट्रांसमिशन दिया गया है, जो स्मूद गियर शिफ्टिंग और बेहतर नियंत्रण प्रदान करता है।
गियरबॉक्स के रूप में इसमें 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स गियर दिए गए हैं, जो खेत और सड़क दोनों परिस्थितियों में संतुलित स्पीड उपलब्ध कराते हैं। यह ट्रैक्टर 27.65 किमी/घंटा की फॉरवर्ड स्पीड रेटेड आरपीएम प्रदान करता है, जिससे ढुलाई के कार्य भी आसानी से किए जा सकते हैं।
Eicher 333 में लाइव पीटीओ सिक्स स्प्लिनेड शाफ़्ट दिया गया है, जिसकी पीटीओ की पावर 28.1 HP दी गयी है। इसके साथ ही इसमें मल्टीस्पीड और रिवर्स पीटीओ का विकल्प भी दिया गया है, जिससे अलग-अलग कृषि उपकरणों को आसानी से चलाया जा सकता है।
इस ट्रैक्टर की लिफ्टिंग कैपेसिटी 1650 किलोग्राम है, जो इसे हल, कल्टीवेटर, रोटावेटर और अन्य उपकरणों के लिए उपयुक्त बनाती है। इसमें 3 पाइंट लिंकेज सिस्टम दिया गया है और ड्राफ्ट, पोजीशन तथा रिस्पांस कण्ट्रोल के लिए अलग-अलग लीवर भी मौजूद हैं, जिससे उपकरणों का संचालन अधिक सटीक और प्रभावी बनता है।
सुरक्षा और नियंत्रण के लिहाज से आयशर 333 में मल्टी डिस्क तेल में डूबे ब्रेक्स दिए गए हैं। ये ब्रेक बेहतर ग्रिप, कम घिसाव और लंबी उम्र के लिए जाने जाते हैं, खासकर भारी लोड के साथ काम करते समय। स्टीयरिंग की बात करें तो इस ट्रैक्टर में मैकेनिकल स्टीयरिंग स्टैंडर्ड रूप से दिया गया है, जबकि अतिरिक्त सुविधा के लिए पावर स्टीयरिंग का विकल्प भी उपलब्ध है। पावर स्टीयरिंग की मदद से कम जगह में ट्रैक्टर को मोड़ना आसान हो जाता है और ड्राइवर की थकान भी कम होती है।
आयशर 333 ट्रैक्टर में आगे की ओर 6.00 × 16 साइज के टायर और पीछे की ओर 12.4 x 28 /13.6 × 28 साइज के टायर दिए गए हैं, जो खेत में बेहतर पकड़ और स्थिरता प्रदान करते हैं। इलेक्ट्रिकल सिस्टम के लिए इसमें 12V 75Ah की बैटरी दी गई है, जो ट्रैक्टर के सभी इलेक्ट्रॉनिक फीचर्स को सुचारू रूप से चलाने में मदद करती है।
इस ट्रैक्टर की बनावट मजबूत और संतुलित रखी गई है। ट्रैक्टर की ओवरॉल लेंथ 3450 MM ,ट्रैक्टर विड्थ 1685 mm, व्हीलबेस 1905 mm और ग्राउंड क्लीयरेंस 360 mm का दिया गया है। आयशर 333 का कुल वजन लगभग 1900 किलोग्राम है, जिससे यह खेत में बेहतर स्थिरता और संतुलन प्रदान करता है। इसके अलावा इसमें 45 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है, जिससे किसान लंबे समय तक बिना रुके काम कर सकते हैं।
अगर कीमत की बात करें तो आयशर 333 ट्रैक्टर की एक्स-शोरूम कीमत लगभग ₹5.69 लाख से ₹5.92 लाख के बीच रखी गई है। अलग-अलग राज्यों और डीलरशिप के अनुसार कीमत में थोड़ा अंतर हो सकता है। इस कीमत पर यह ट्रैक्टर अपने फीचर्स और प्रदर्शन के हिसाब से एक किफायती और भरोसेमंद विकल्प साबित होता है।
आयशर 333 उन किसानों के लिए एक बेहतरीन विकल्प है, जो सीमित बजट में एक मजबूत, टिकाऊ और बहुउपयोगी ट्रैक्टर की तलाश में हैं। इसका दमदार इंजन, उन्नत पीटीओ विकल्प, मजबूत हाइड्रोलिक्स और सुरक्षित ब्रेकिंग सिस्टम खेती के कामों को आसान बनाकर उत्पादकता बढ़ाने में मदद करता है।
मेरीखेति प्लैटफॉर्म आपको खेती-बाड़ी से जुड़ी सभी ताज़ा जानकारियां उपलब्ध कराता रहता है। इसके माध्यम से ट्रैक्टरों के नए मॉडल, उनकी विशेषताएँ और खेतों में उनके उपयोग से संबंधित अपडेट नियमित रूप से साझा किए जाते हैं। साथ ही स्वराज, जॉन डियर ट्रैक्टर, वीएसटी, न्यू हॉलैंड और मैसी फर्ग्यूसन जैसी प्रमुख कंपनियों के ट्रैक्टरों की पूरी जानकारी भी यहां प्राप्त होती है।