Ad

जॉन डियर 5050 ई: 50 एचपी में सबसे शक्तिशाली ट्रैक्टर

Published on: 04-Jan-2026
Updated on: 04-Jan-2026

जॉन डियर 5050 ई हाई परफॉर्मेंस वाला लोकप्रिय ट्रैक्टर

जॉन डियर 5050 ई भारतीय कृषि जगत में अपनी दमदार कार्यक्षमता, उच्च शक्ति और मजबूत बनावट के कारण किसानों के बीच बेहद लोकप्रिय ट्रैक्टर है। 50 हॉर्सपावर श्रेणी में यह मॉडल शक्ति, आधुनिक तकनीक और विश्वसनीयता का शानदार संयोजन प्रस्तुत करता है। जॉन डियर ब्रांड अपनी उन्नत इंजीनियरिंग, लंबे समय तक चलने वाले पुर्ज़ों और कम रखरखाव लागत के लिए जाना जाता है, और 5050 ई इसी भरोसे को और मजबूत करता है। इस ट्रैक्टर ने अपने प्रदर्शन के दम पर किसानों के बीच अलग पहचान बनाई है।

जॉन डियर 5050 ई का इंजन और प्रदर्शन

जॉन डियर 5050 ई में 50 HP का शक्तिशाली इंजन दिया गया है, जो पावर और माइलेज के संतुलन के लिए जाना जाता है। इसका 50 hp का बड़ा इंजन 2400 ERPM पर काम करता है, जिससे यह ट्रैक्टर भारी कृषि कार्यों को लगातार और बिना रुकावट के आसानी से पूरा करता है। इसमें 3-सिलेंडर इंजन लगाया गया है, जो उच्च टॉर्क और बेहतर फ्यूल एफिशिएंसी प्रदान करता है।

इंजन की सुरक्षा के लिए इसमें ड्यूल एलिमेंट ड्राई टाइप एयर फिल्टर दिया गया है, जो धूल-मिट्टी को अंदर जाने से रोकता है और इंजन की उम्र बढ़ाता है। साथ ही, कूलैंट कूल्ड सिस्टम और ओवरफ्लो रिजर्वायर इंजन को अधिक गर्म होने से बचाते हैं, जिससे गर्म क्षेत्रों में भी इसका प्रदर्शन स्थिर बना रहता है।

जॉन डियर 5050 ई ट्रांसमिशन और स्पीड

इस ट्रैक्टर का ट्रांसमिशन सिस्टम भी इसकी बड़ी खूबियों में शामिल है। इसमें 9 फॉरवर्ड और 3 रिवर्स गियर दिए गए हैं, जो कॉलर शिफ्ट तकनीक के साथ आते हैं। इससे गियर बदलना आसान और स्मूद हो जाता है।

जॉन डियर 5050 ई की फॉरवर्ड स्पीड 2.7 से 30.1 किमी/घंटा तक और रिवर्स स्पीड 3.7 से 23.2 किमी/घंटा तक रहती है। यह स्पीड रेंज खेतों में सटीक काम करने और सड़क पर ढुलाई दोनों के लिए उपयुक्त है। इसके साथ 12V 88Ah बैटरी और 12V 40 Amp अल्टरनेटर दिया गया है, जो इलेक्ट्रिकल सिस्टम को भरोसेमंद बनाता है।

जॉन डियर 5050 ई ब्रेक और स्टीयरिंग

सुरक्षा और नियंत्रण के लिए जॉन डियर 5050 ई में ऑयल इमर्स्ड डिस्क ब्रेक दिए गए हैं, जो हर परिस्थिति में मजबूत ब्रेकिंग सुनिश्चित करते हैं। कीचड़, पानी और उबड़-खाबड़ रास्तों पर भी ये ब्रेक बेहतर पकड़ बनाए रखते हैं। इसके अलावा, पावर स्टीयरिंग की सुविधा लंबे समय तक काम करते समय चालक को आराम देती है और ट्रैक्टर को नियंत्रित करना आसान बनाती है।

जॉन डियर 5050 ई पीटीओ पावर

पीटीओ के मामले में भी यह ट्रैक्टर काफी प्रभावशाली है। इसमें 42.5 HP की PTO पावर मिलती है, जो 6-स्प्लाइन इंडिपेंडेंट PTO के साथ आती है। इसकी 540 RPM की स्टैंडर्ड PTO स्पीड 2376 ERPM पर प्राप्त होती है, जो रोटावेटर, थ्रेशर, रीपर और हार्वेस्टर जैसे उपकरणों के लिए आदर्श है।

जॉन डियर 5050 ईजॉन डियर 5050 ई हाइड्रोलिक्स और लिफ्टिंग क्षमता

जॉन डियर 5050 ई में 1800 किलोग्राम की मजबूत लिफ्टिंग क्षमता दी गई है। इसका 3-पॉइंट लिंकेज सिस्टम उन्नत हाइड्रोलिक कंट्रोल्स के साथ आता है, जिससे भारी कृषि उपकरणों को आसानी से संभाला जा सकता है। 68 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक इसे लंबे समय तक बिना रुके काम करने की सुविधा देता है।

जॉन डियर 5050 ई वजन और आयाम

इस ट्रैक्टर का कुल वजन 2105 किलोग्राम है, जो इसे खेतों में बेहतर संतुलन और स्थिरता प्रदान करता है। 2050 मिमी का व्हीलबेस और 440 मिमी का ग्राउंड क्लीयरेंस इसे उबड़-खाबड़ रास्तों पर भी आराम से चलने योग्य बनाता है। 3181 मिमी का टर्निंग रेडियस संकरे खेतों में भी आसान मोड़ लेने में मदद करता है।

जॉन डियर 5050 ई टायर साइज

जॉन डियर 5050 ई में फ्रंट टायर 6.00 x 16 और रियर टायर 14.9 x 28 दिए गए हैं। बेहतर पकड़ के लिए इसमें ऑप्शनल 7.50 x 16 फ्रंट और 16.9 x 28 रियर टायर का विकल्प भी मिलता है।

जॉन डियर 5050 ई कीमत और वारंटी

कीमत की बात करें तो जॉन डियर 5050 ई ट्रैक्टर की एक्स-शोरूम कीमत लगभग 8.07 लाख से 8.67 लाख रुपये के बीच है, जो स्थान के अनुसार अलग-अलग हो सकती है। कंपनी इस ट्रैक्टर पर 5 साल या 5000 घंटे की वारंटी देती है, जिससे इसकी विश्वसनीयता और बढ़ जाती है।

कुल मिलाकर, जॉन डियर 5050 ई 50 HP श्रेणी में एक बेहतरीन और भरोसेमंद ट्रैक्टर है। इसकी मजबूत बॉई, उन्नत तकनीक, दमदार PTO पावर, शानदार लिफ्टिंग क्षमता, बेहतर माइलेज और कम रखरखाव लागत इसे किसानों के लिए एक आदर्श विकल्प बनाती है। यदि आप लंबे समय तक टिकाऊ और हर तरह के कृषि कार्यों में सक्षम ट्रैक्टर की तलाश में हैं, तो जॉन डियर 5050 ई आपके लिए सही चुनाव साबित हो सकता है।

मेरीखेति प्लैटफॉर्म आपको खेती-बाड़ी से जुड़ी सभी ताज़ा जानकारियां उपलब्ध कराता रहता है। इसके माध्यम से ट्रैक्टरों के नए मॉडल, उनकी विशेषताएँ और खेतों में उनके उपयोग से संबंधित अपडेट नियमित रूप से साझा किए जाते हैं। साथ ही स्वराजजॉन डियर ट्रैक्टरवीएसटीन्यू हॉलैंड और मैसी फर्ग्यूसन जैसी प्रमुख कंपनियों के ट्रैक्टरों की पूरी जानकारी भी यहां प्राप्त होती है।