न्यू हॉलैंड 5630 TX PLUS 4WD: दमदार फीचर्स और सटीक कीमत का संगम

Published on: 20-Jan-2025
Updated on: 20-Jan-2025

न्यू हॉलैंड 5630 TX PLUS Trem IV CRDI 4WD एक शानदार ट्रैक्टर है। न्यू हॉलैंड 5630 TX Plus Trem IV CRDI 4WD tractor विशेष रूप से बड़े किसानों के लिए उपलब्ध है।

5630 TX प्लस Trem IV CRDI 4WD ट्रैक्टर में सभी नवीनतम तकनीक हैं, जिससे खेत पर बेहतर काम किया जा सकता है।

इस लेख में आप न्यू हॉलैंड 5630 TX प्लस ट्रेम IV CRDI 4WD ट्रैक्टर के सभी फीचर्स, गुणवत्ता और उचित मूल्य के बारे में जानेंगे।

न्यू हॉलैंड 5630 TX PLUS ट्रैक्टर की प्रमुख विशेषताएं क्या है?

न्यू हॉलैंड 5630 TX PLUS ट्रैक्टर की चमत्कारी विशेषताएं इस ट्रैक्टर को ऐसे किसान के लिए एक आदर्श विकल्प बनाती हैं जो अपनी खेती को बेहतर बनाना चाहते हैं और अपने कृषि व्यवसाय में बड़ी जीत हासिल करना चाहते हैं। ये ट्रैक्टर खेती का जादूगर है जो आपके खेती के कार्यों को आसान बना देगा।

न्यू हॉलैंड 5630 TX PLUS ट्रैक्टर की इंजन और ईंधन क्षमता कैसी है?

  • न्यू हॉलैंड 5630 TX PLUS में 75 HP श्रेणी की शक्ति से दहाड़ने वाले एक कुशल और उत्तम दर्जे के इंजन के साथ, यह शक्तिशाली और आधुनिक तकनीक से भरा हुआ ट्रैक्टर किसानों के लिए एकदम सही साथी है।
  • इसमें 4 सिलेंडरों के साथ शक्तिशाली इंजन है,जो 2300 आरपीएम उत्पन्न करता है।
  • इसके अलावा, ड्राई क्लीनर एयर फिल्टर के साथ इंजन धूल रहित रहता है, जिससे यह सुचारू रूप से और कुशलता से संचालित होता है।
  • इंजन को ठंडा रखने के लिए ट्रैक्टर में स्वाभाविक रूप से वाटर कूल्ड सिस्टम दिया गया है।
ये भी पढ़ें: न्यू हॉलैंड 7500 टर्बो सुपर फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

न्यू हॉलैंड 5630 TX PLUS ट्रैक्टर के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

  • न्यू हॉलैंड 5630 TX PLUS ट्रैक्टर में ट्रांसमिशन Fully Constant mesh / Partial Synchro mesh दिया है।
  • साइड शिफ्ट गियरबॉक्स होने से चालक को ट्रैक्टर के गियर बदलने में आसानी होती है।
  • ट्रैक्टर में 12 फॉरवर्ड गति के लिए और 3 रिवर्स गति के लिए गियरबॉक्स प्रदान किये गए है। 
  • अधिक गति विकल्प होने से ट्रैक्टर कम समय में ज्यादा क्षेत्र को कवर करता है जिससे किसान के समय की बचत होती है।
  • उन्नत ट्रांसमिशन सिस्टम ट्रैक्टर को सुचारू और आसान कामकाज प्रदान करने में सक्षम बनाता है।
  • न्यू हॉलैंड 5630 TX PLUS ट्रैक्टर में स्टीयरिंग पावर स्टीयरिंग दिया गया है। पावर स्टीयरिंग होने से ट्रैक्टर के चालक को ट्रैक्टर को चलने में भी मजा आता है पावर स्टीयरिंग से कम जगह में भी ट्रैक्टर आसानी से घूम जाता है।
  • न्यू हॉलैंड 5630 TX PLUS पावर स्टीयरिंग होने से सड़क पर भी ट्रैक्टर को नियन्तण आसान हो जाता है। इस से जब आप खेत में काम करते है उस समय ट्रैक्टर सँभालने में आसानी होती है।
  • तेल में डूबे हुए ब्रेक ट्रैक्टर होने से ट्रैक्टर को कठिन परिस्थितियों को भी पार करने में मदद मिलती हैं।
  • न्यू हॉलैंड 5630 TX PLUS ट्रैक्टर में मजबूत, बड़े आकार के टायर हैं जो किसी भी सतह पर आसानी से ट्रैक्टर को नियंत्रित कर सकते हैं। ट्रैक्टर में फ्रंट टायर्स साइज 12.4 X 24 है और रियर टायर्स का साइज 18.4 X 30 है।
  • न्यू हॉलैंड 5630 TX PLUS हाइड्रोलिक्स लिफ्टिंग कैपेसिटी की बात करे तो इस ट्रैक्टर में 2000 किलोग्राम वजन उठाने की क्षमता दी गयी है। न्यू हॉलैंड 5630 TX PLUSट्रैक्टर में अधिक लिफ्टिंग कैपेसिटी क्षमता होने से ट्रैक्टर आसानी से भारी से भारी वजन को भी उठा सकता है।
  • इस ट्रैक्टर में उपकरणों को संचालित करने के लिए सटीक हाइड्रोलिक्स दिया गया है।
  • न्यू हॉलैंड 5630 TX PLUS ट्रैक्टर का पीटीओ 69HP पावर का दिया गया है। ट्रैक्टर का पीटीओ एचपी क्षमता इसे किसानों को एक सहज और कुशल खेती का अनुभव कराती है। इसका उन्नत पीटीओ सिस्टम और आसान हैंडलिंग इसे किसी भी किसान के बेड़े के लिए एक विश्वसनीय और मूल्यवान जोड़ बनाते हैं।
ये भी पढ़ें: वर्कमास्टर 105 ट्रैक्टर की कीमत क्या है?

न्यू हॉलैंड 5630 TX प्लस ट्रैक्टर कीमत क्या है?

न्यू हॉलैंड 5630 TX PLUS ट्रैक्टर शक्तिशाली 75 HP श्रेणी वाला ट्रैक्टर है। ट्रैक्टर की कीमत 15.20 - 15.70 लाख रूपए तक है। ट्रैक्टर की कीमत में कई स्थानों पर थोड़ा फरक भी आपको देखने को मिलता है। 

न्यू हॉलैंड 5630 TX PLUS ट्रैक्टर की कीमत भारतीय किसानों के बजट के अनुसार निर्धारित की गई है। यह मुख्य कारण है कि न्यू हॉलैंड 5630 TX PLUS ट्रैक्टर लॉन्च के साथ ही भारतीय किसानों के बीच लोकप्रिय हो गया।