Ad

पॉवरट्रैक 434 डीएस प्लस ट्रैक्टर: शानदार डिजाइन, डीजल सेवर तकनीक और 35 HP की शक्ति

Published on: 12-Jun-2024
Updated on: 12-Jun-2024

पॉवरट्रैक 434 डीएस प्लस ट्रैक्टर सुपर आकर्षक डिजाइन वाला एक अद्भुत और शक्तिशाली ट्रैक्टर है। पॉवरट्रैक 434 डीएस प्लस खेत पर प्रभावी काम के लिए सभी उन्नत तकनीक के साथ आता है।

इस ट्रैक्टर में पावरट्रैक ट्रैक्टर्स की प्रसिद्ध डीजल सेवर तकनीक के साथ बनाया गया है जो पावर से समझौता किए बिना सर्वोत्तम ईंधन दक्षता देता है। 

इस लेख में आज हम आपको इस ट्रैक्टर के फीचर्स, स्पेसिफिकेशन्स और कीमत के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।

पॉवरट्रैक 434 डीएस प्लस ट्रैक्टर की इंजन पावर क्या है?

पॉवरट्रैक 434 डीएस प्लस ट्रैक्टर अब अधिक शक्तिशाली 28.33 किलोवाट 35 HP इंजन और एवीएल तकनीक के साथ आता है। 

ट्रैक्टर के इंजन में कंपनी ने 3 सिलिंडर प्रदान किए है साथ ही इस ट्रैक्टर की पीटीओ पावर 31 HP है।

ये भी पढ़े: पॉवरट्रैक कंपनी के 5 सबसे शक्तिशाली ट्रैक्टर मॉडल्स

पॉवरट्रैक 434 डीएस प्लस ट्रैक्टर के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन 

  • इस ट्रैक्टर में 8 Forward + 2 Reverse गियर्स आपको मिल जाता है। गियर्स की पोजीशन आपको सेण्टर शिफ्ट इस ट्रैक्टर में आपको मिल जाती है।
  • पॉवरट्रैक 434 डीएस प्लस ट्रैक्टर अतिरिक्त सुरक्षा और सुविधा के लिए फैक्ट्री फिटेड बम्पर और टो हुक के साथ आता है।
  • पॉवरट्रैक 434 डीएस प्लस ट्रैक्टर में प्रभावी कार्य के लिए मल्टीपल ट्रेड पैटर्न वाले टायर होते हैं। टायरों का साइज 6.00 x 16 फ्रंट टायर और 13.6 X 28 रिवर्स टायर है।
  • पॉवरट्रैक 434 डीएस प्लस ट्रैक्टर अपनी श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ 1600 किलोग्राम की सेन्सी 1 लिफ्ट के साथ आता है। इस हेवी ड्यूटी लिफ्ट से आपको न केवल समान खेती के लिए बेहतर संवेदनशीलता मिलती है बल्कि उत्पादकता भी बढ़ती है।
  • पॉवरट्रैक 434 डीएस प्लस ट्रैक्टर Multi Plate Oil Immersed Disc Brake के साथ आता है।
  • पॉवरट्रैक 434 डीएस प्लस ट्रैक्टर में 50 लीटर का ईंधन टैंक इस ट्रैक्टर में आपको मिल जाती है। जिससे की आप लंबे समय तक बीना रूके कार्य कर सकते हो।

ये भी पढ़े: भारत के 7 सर्वश्रेष्ठ शक्तिशाली और आधुनिक फीचर्स वाले ट्रैक्टर

पॉवरट्रैक 434 डीएस प्लस ट्रैक्टर की कीमत क्या है?

पॉवरट्रैक 434 डीएस प्लस ट्रैक्टर की कीमत की बात करे तो इस ट्रैक्टर की कीमत 5.80-6.10 लाख रूपए तक है कीमत में कई स्थनो पर थोड़ा फर्क भी देखने को मिलता है।

ट्रैक्टर की कीमत इस ट्रैक्टर के फीचर्स और इंजन पावर के हिसाब से निर्धारित की गयी है।

Ad