प्रीत 4549 ट्रैक्टर प्रीत कंपनी द्वारा विकसित किया गया एक शक्तिशाली और आधुनिक ट्रैक्टर है, जिसे खासतौर पर भारतीय किसानों की खेती से जुड़ी चुनौतियों को आसान बनाने के उद्देश्य से डिजाइन किया गया है। यह ट्रैक्टर मजबूत बनावट, उन्नत तकनीक और बेहतरीन परफॉर्मेंस का संतुलित संयोजन पेश करता है। कंपनी ने इस मॉडल में शक्तिशाली इंजन और आधुनिक फीचर्स का इस्तेमाल किया है, जिससे खेत में काम अधिक आसान, तेज और किफायती बनता है।
प्रीत 4549 को हल, कल्टीवेटर, रोटावेटर, बुवाई, थ्रेशर, ढुलाई, मल्चर, स्ट्रॉ रीपर और सुपर सीडर जैसे कई कृषि अनुप्रयोगों के लिए तैयार किया गया है। यह ट्रैक्टर भारत की विभिन्न फसलों और मिट्टी की परिस्थितियों के अनुसार उपयुक्त है और कठिन हालात में भी बेहतर उत्पादकता के साथ किसानों की आय बढ़ाने में सहायक साबित होता है। इस लेख में हम आपको प्रीत 4549 ट्रैक्टर के इतिहास, इंजन क्षमता, फीचर्स, स्पेसिफिकेशन और कीमत की पूरी जानकारी विस्तार से देंगे।
प्रीत 4549 ट्रैक्टर में कंपनी ने 45 हॉर्सपावर (HP) का शक्तिशाली इंजन दिया है, जो खेती और ढुलाई दोनों कार्यों के लिए पर्याप्त ताकत प्रदान करता है। इसमें 3-सिलेंडर इंजन दिया गया है, जिसकी क्यूबिक कैपेसिटी 2892 cc है। यह इंजन 2200 रेटेड RPM पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करता है और कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी ट्रैक्टर को सुचारू रूप से चलाने में सक्षम बनाता है। इंजन उत्तम तकनिकी दी गयी है जो ईंधन की सही आपूर्ति सुनिश्चित करता है और बेहतर माइलेज प्रदान करता है। इंजन को ठंडा रखने के लिए इसमें वॉटर कूल्ड कूलिंग सिस्टम दिया गया है, जिससे लंबे समय तक काम करने पर भी इंजन की कार्यक्षमता बनी रहती है। अपनी बेहतर इंजन क्षमता और ईंधन दक्षता के कारण प्रीत 4549 न केवल कृषि कार्यों के लिए बल्कि ढुलाई के कामों में भी शानदार प्रदर्शन करता है। यह ट्रैक्टर सुपर पावर के साथ आता है और माइलेज के मामले में भी किसानों की उम्मीदों पर खरा उतरता है।
प्रीत 4549 ट्रैक्टर को आधुनिक जरूरतों के अनुसार मजबूत फीचर्स से लैस किया गया है। क्लच की बात करें तो इसमें हेवी ड्यूटी ड्राई टाइप ड्यूल क्लच दिया गया है, जिसकी क्लच प्लेट का डायमीटर 280 मिमी है। स्मूथ क्लच सिस्टम के कारण गियर बदलते समय चालक को अधिक दबाव नहीं डालना पड़ता, जिससे ऑपरेशन आसान और आरामदायक बनता है।
ट्रांसमिशन सिस्टम के रूप में इसमें उत्तम गुणवत्ता का स्लाइडिंग मेश ट्रांसमिशन दिया गया है। गियरबॉक्स में 8 फॉरवर्ड और 2 रिवर्स गियर उपलब्ध हैं, जो अलग-अलग कार्यों के लिए उपयुक्त स्पीड प्रदान करते हैं। इसके साथ ही प्रीत 4549 की फॉरवर्ड स्पीड भी काफी प्रभावशाली है, जिससे ढुलाई के कार्य तेजी से पूरे किए जा सकते हैं।
सुरक्षा और नियंत्रण को ध्यान में रखते हुए प्रीत 4549 में मल्टी डिस्क ड्राई टाइप ब्रेक दिए गए हैं। ये ब्रेक फिसलन भरी और कठिन परिस्थितियों में भी ट्रैक्टर को बेहतर नियंत्रण प्रदान करते हैं। स्टीयरिंग सिस्टम की बात करें तो इसमें पावर स्टीयरिंग दिया गया है, जिससे ट्रैक्टर को कम जगह में भी आसानी से मोड़ा जा सकता है। पावर स्टीयरिंग की वजह से चालक को स्टीयरिंग पर अधिक जोर नहीं लगाना पड़ता, जिससे लंबे समय तक काम करने पर थकान कम होती है।
प्रीत 4549 ट्रैक्टर की लिफ्टिंग कैपेसिटी 1800 किलोग्राम है, जो इसे भारी कृषि उपकरणों के लिए भी सक्षम बनाती है। इसका हाइड्रोलिक्स सिस्टम TPL कैटेगरी II के लिंकेज पॉइंट्स के साथ फिटेड है, जिससे उपकरणों को सटीक तरीके से नियंत्रित किया जा सकता है। इस ट्रैक्टर में 39 hp का पीटीओ दिया गया है, जो 6-स्प्लाइन शाफ्ट के साथ आता है। यह पीटीओ रोटावेटर, थ्रेशर और अन्य पीटीओ संचालित उपकरणों के लिए पर्याप्त शक्ति प्रदान करता है।
प्रीत 4549 में 67 लीटर क्षमता का बड़ा ईंधन टैंक दिया गया है, जिससे किसान लंबे समय तक बिना रुके खेत में काम कर सकते हैं। टायर साइज की बात करें तो इसमें फ्रंट टायर: 6.00 × 16 और रियर टायर 13.6 X 28/ 14.9 × 28 के दिए गए हैं, जो खेत में बेहतर ट्रैक्शन और संतुलन प्रदान करते हैं। इस ट्रैक्टर का कुल वजन 2030 किलोग्राम है, जिससे यह काम के दौरान स्थिरता बनाए रखता है।
भारत में प्रीत 4549 ट्रैक्टर की एक्स-शोरूम कीमत लगभग ₹ 7.03 - 7.32 लाख के बीच रखी गई है। हालांकि, राज्य, आरटीओ और डीलर के अनुसार कीमत में थोड़ा अंतर देखने को मिल सकता है। कंपनी ने इसकी कीमत किसानों के बजट और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए तय की है।
प्रीत 4549 उन किसानों के लिए एक बेहतरीन विकल्प है, जो 45 HP श्रेणी में एक शक्तिशाली, टिकाऊ और बहुउपयोगी ट्रैक्टर की तलाश में हैं। इसका मजबूत इंजन, बेहतर माइलेज, उन्नत हाइड्रोलिक्स और आधुनिक फीचर्स खेती के हर काम को आसान बनाते हैं और अधिक उत्पादकता के साथ बेहतर आमदनी सुनिश्चित करते हैं।
मेरीखेति प्लैटफॉर्म आपको खेती-बाड़ी से जुड़ी सभी ताज़ा जानकारियां उपलब्ध कराता रहता है। इसके माध्यम से ट्रैक्टरों के नए मॉडल, उनकी विशेषताएँ और खेतों में उनके उपयोग से संबंधित अपडेट नियमित रूप से साझा किए जाते हैं। साथ ही स्वराज, प्रीत ट्रैक्टर, वीएसटी, न्यू हॉलैंड और मैसी फर्ग्यूसन जैसी प्रमुख कंपनियों के ट्रैक्टरों की पूरी जानकारी भी यहां प्राप्त होती है।