Ad

सोलिस 4515 E: 48 एचपी कैटेगिरी में टॉप सेलिंग ट्रैक्टर

Published on: 02-Jan-2026

जानें, सोलिस 4515 E, 48 एचपी ट्रैक्टर की फीचर्स, कीमत और लाभ

सोलिस यानमार भारतीय कृषि यंत्रीकरण क्षेत्र में तेजी से उभरता हुआ एक मजबूत और विश्वसनीय नाम है। यह कंपनी किसानों के लिए आधुनिक तकनीक आधारित ट्रैक्टर और कृषि उपकरण विकसित करने के उद्देश्य से लगातार नवाचार कर रही है। सोलिस ट्रैक्टर के मालिक श्री एल.डी. मित्तल हैं, जो कि आईटीएल ग्रुप के संस्थापक और अध्यक्ष भी हैं। कंपनी का फोकस हमेशा से किसानों को अधिक उत्पादक, टिकाऊ और किफायती मशीनें उपलब्ध कराने पर रहा है।         

सोलिस ब्रांड को “ग्लोबल 4 व्हील ड्राइव ट्रैक्टर स्पेशलिस्ट” के रूप में पहचाना जाता है, क्योंकि इसकी ट्रैक्टर रेंज उन्नत 4WD तकनीक और बेहतरीन ट्रांसमिशन सिस्टम से लैस होती है। यह तकनीक किसानों को कठिन परिस्थितियों में भी बेहतर ट्रैक्शन, संतुलन और उच्च उत्पादन देने में मदद करती है। इसी दिशा में आगे बढ़ते हुए कंपनी ने सोलिस 4515 E ट्रैक्टर को बाजार में उतारा है, जो 48 HP श्रेणी में किसानों की पहली पसंद बनता जा रहा है।

सोलिस 4515 E की इंजन पावर और परफॉर्मेंस

सोलिस 4515 E ट्रैक्टर में दमदार और भरोसेमंद इंजन दिया गया है। यह ट्रैक्टर 4-स्ट्रोक, वाटर-कूल्ड इंजन के साथ आता है, जिसकी क्यूबिक कैपेसिटी 3054 cc है। यह इंजन 3 सिलेंडर के साथ काम करता है और लंबे समय तक लगातार भारी कार्य करने में सक्षम है।      

इस ट्रैक्टर की अधिकतम शक्ति 48 हॉर्सपावर (HP) है और यह 205 न्यूटन मीटर का शानदार टॉर्क प्रदान करता है, जिससे जुताई, ढुलाई और भारी उपकरणों के संचालन में बेहतरीन प्रदर्शन मिलता है। ईंधन आपूर्ति के लिए इसमें इनलाइन फ्यूल पंप दिया गया है, जो इंजन को स्थिर, शक्तिशाली और ईंधन-कुशल बनाता है।

सोलिस 4515 E ट्रैक्टर का फ्रंट और डिजाइन विवरण

सॉलिस 4515 E ट्रैक्टर का डिजाइन पूरी तरह से एयरो-डायनामिक है, जो इसे आधुनिक और प्रीमियम लुक प्रदान करता है। ट्रैक्टर के आगे की तरफ ग्रिल के ऊपर Solis की ब्रांडिंग साफ दिखाई देती है, जो इसकी पहचान को और मजबूत बनाती है।

इस ट्रैक्टर में आगे की ओर 4 प्रोजेक्टर हेडलाइट्स दी गई हैं, जो रात में या कम रोशनी में काम करने के दौरान शानदार विजिबिलिटी देती हैं। बेहतर कूलिंग के लिए इसमें 6D एयर सर्कुलेशन ग्रिल्स दी गई हैं, जिससे इंजन को पर्याप्त हवा मिलती है।

आगे की तरफ ट्रैक्टर में 50 किलोग्राम का फ्रंट वेट दिया गया है, जो भारी उपकरणों के साथ काम करते समय संतुलन बनाए रखने में मदद करता है। इसमें नॉन-एडजस्टेबल फ्रंट एक्सल मिलता है, जो मजबूती और स्थिरता सुनिश्चित करता है।

सॉलिस 4515 E नाम का अर्थ और उपयोगी फीचर्स

सोलिस 4515 E में “45” मॉडल सीरीज़ को दर्शाता है, जबकि “15” का मतलब है कि इस ट्रैक्टर में आपको 15 गियर मिलते हैं। ट्रैक्टर के बोनट को खोलने के लिए आगे की तरफ बटन दिया गया है और अंदर ड्यूल गैस स्टड मिलते हैं, जिससे मेंटेनेंस आसान हो जाता है। इस ट्रैक्टर में बैटरी आगे की तरफ दी गई है। इंजन की सुरक्षा के लिए इसमें ड्यूल एलिमेंट वाला ड्राई एयर क्लीनर दिया गया है। साथ ही, 40 Amp का अल्टरनेटर बेहतर चार्जिंग क्षमता प्रदान करता है। हाइड्रोलिक सिस्टम के लिए इसमें सिंगल हाइड्रोलिक फिल्टर दिया गया है। ट्रैक्टर में ड्यूल क्लच मिलता है, जबकि क्लच का पैडल सिंगल दिया गया है, जिससे संचालन सरल और आरामदायक रहता है।

सोलिस 4515 E ट्रांसमिशन और गियरबॉक्स

सोलिस 4515 E ट्रैक्टर में साइड शिफ्ट, फुली कांस्टेंट मेश ट्रांसमिशन दिया गया है, जो गियर बदलने को स्मूथ और आसान बनाता है। इसमें 10 फॉरवर्ड + 5 रिवर्स गियर का विकल्प मिलता है, जिससे अलग-अलग कृषि और ढुलाई कार्यों के लिए सही स्पीड का चयन किया जा सकता है।

सोलिस 4515 E स्टीयरिंग सिस्टम

इस ट्रैक्टर में पावर स्टीयरिंग दिया गया है, जो एक सिंगल-एक्टिंग पंप के साथ आता है। बेहतर संतुलन के लिए इसमें नीचे की तरफ बैलेंसिंग रॉड भी दी गई है। पावर स्टीयरिंग के लिए अलग ऑयल सप्लाई पंप दिया गया है, जिससे स्टीयरिंग हल्का और रिस्पॉन्सिव बना रहता है।

सोलिस 4515 E PTO पावर और ट्रैक्टर स्पीड

सोलिस 4515 E में 540 RPM PTO स्पीड दी गई है, जिससे रोटावेटर, थ्रेशर, सुपर सीडर और अन्य उपकरणों को आसानी से चलाया जा सकता है। ट्रैक्टर की अधिकतम फॉरवर्ड स्पीड 35.97 किमी/घंटा है, जो इसे ढुलाई के कार्यों के लिए भी उपयुक्त बनाती है।

सोलिस 4515 E लिफ्टिंग कैपेसिटी और हाइड्रोलिक्स

इस ट्रैक्टर की लिफ्टिंग कैपेसिटी 2000 किलोग्राम है। इसमें 3-पॉइंट लिंकेज (Category-2 Implements) तकनीक दी गई है, जो भारी कृषि उपकरणों को स्थिरता और सटीकता के साथ उठाने में मदद करती है।

सोलिस 4515 E ब्रेक सिस्टम और फ्यूल टैंक क्षमता

सोलिस 4515 E में मल्टी-डिस्क आउटबोर्ड, तेल में डूबे हुए ब्रेक्स दिए गए हैं, जो कठिन परिस्थितियों में भी सुरक्षित और भरोसेमंद ब्रेकिंग प्रदान करते हैं। इस ट्रैक्टर की फ्यूल टैंक क्षमता 55 लीटर है, जिससे यह बिना रुके लंबे समय तक काम कर सकता है।

सोलिस 4515 E टायर साइज

इस ट्रैक्टर में आगे के टायर 6.00 X 16 / 6.5 x 16 और पीछे के टायर 13.6x28 / 14.9x28 के विकल्प में उपलब्ध हैं। ये टायर खेतों और सड़कों दोनों पर बेहतरीन ग्रिप और संतुलन प्रदान करते हैं।

सोलिस 4515 E की कीमत और वारंटी

सोलिस 4515 E ट्रैक्टर की कीमत लगभग ₹7.01 लाख से ₹7.29 लाख (एक्स-शोरूम) के बीच है। कीमत में राज्य और डीलर के अनुसार थोड़ा अंतर देखने को मिल सकता है। यह ट्रैक्टर 5 साल की वारंटी के साथ आता है, जो इसे लंबे समय के लिए एक सुरक्षित और लाभकारी निवेश बनाता है। कुल मिलाकर, सोलिस 4515 E 48 HP कैटेगरी में एक ऐसा ट्रैक्टर है, जो शक्ति, तकनीक, डिजाइन और भरोसे का बेहतरीन संयोजन है और किसानों की हर जरूरत पर खरा उतरता है।

मेरीखेति प्लैटफॉर्म आपको खेती-बाड़ी से जुड़ी सभी ताज़ा जानकारियां उपलब्ध कराता रहता है। इसके माध्यम से ट्रैक्टरों के नए मॉडल, उनकी विशेषताएँ और खेतों में उनके उपयोग से संबंधित अपडेट नियमित रूप से साझा किए जाते हैं। साथ ही न्यू हॉलैंडजॉन डियर ट्रैक्टरवीएसटीकुबोटा और मैसी फर्ग्यूसन जैसी प्रमुख कंपनियों के ट्रैक्टरों की पूरी जानकारी भी यहां प्राप्त होती है।