सोनालीका DI 60 सिकंदर DLX TP ट्रैक्टर: उन्नत तकनीक, शानदार डिज़ाइन और शक्तिशाली प्रदर्शन

Published on: 25-Jul-2024
Updated on: 25-Jul-2024
सोनालीका DI 60 सिकंदर DLX TP ट्रैक्टर: उन्नत तकनीक, शानदार डिज़ाइन और शक्तिशाली प्रदर्शन
कृषि यंत्र ट्रैक्टर ब्लॉग

सोनालीका DI 60 सिकंदर DLX TP सुपर आकर्षक डिजाइन वाला एक अद्भुत और शक्तिशाली ट्रैक्टर है।

सोनालीका DI 60 सिकंदर DLX TP खेत पर प्रभावी काम के लिए सभी उन्नत तकनीक के साथ आता है। सोनालिका ट्रैक्टर किसान भाइयों द्वारा बहुत पसंद भी किये जाते है।

ये कंपनी सदा से ही किसानों के मनपसंद ट्रैक्टर लाती रही है। इसी के चलते कंपनी ने लॉन्च किया है सोनालीका DI 60 सिकंदर DLX TP।

सोनालीका DI 60 सिकंदर DLX TP ट्रैक्टर की इंजन क्षमता (Capacity of Engine)

  • सोनालीका DI 60 सिकंदर DLX TP 60 (hp) एचपी श्रेणी में एक अनुकूलित ट्रेक्टर है।
  • शक्तिशाली 4 सिलेंडर 60 एचपी इंजन क्षमता के साथ आता है, सोनालीका DI 60 सिकंदर DLX TP 2100 रेटेड आरपीएम पर उत्कृष्ट प्रदर्शन और उत्पादकता प्रदान करता है।
  • ट्रेक्टर के इंजन की क्यूबिक कैपेसिटी 4087 CC है।
  • ट्रैक्टर के इंजन को ठंडा रखने के लिए इस ट्रैक्टर में वाटर कूल्ड इंजन आपको मिल जाता है।
  • Air फ़िल्टर की बात करे तो इस ट्रैक्टर में Oil Bath टाइप और DryType Pre क्लीनर मिल जाता है।
  • ट्रैक्टर के पीटीओ पावर 51.6 HP की दी गयी है।

यह भी पढ़ें: सोनालिका डीआई 740 4WD ट्रैक्टर - शक्तिशाली इंजन, उन्नत फीचर्स और कीमत की जानकारी

सोनालीका DI 60 सिकंदर DLX TP ट्रैक्टर की प्रमुख विशेषताएं

  • सोनालीका DI 60 सिकंदर DLX TP ट्रैक्टर में 12 फ़ॉरवर्ड +12 रिवर्स गियरबॉक्स ट्रांसमिशन और कुशल कार्यक्षमता के साथ आता है।
  • Constant Mesh टाइप का ट्रांसमिशन आपको इस ट्रैक्टर में मिल जाता है।
  • सोनालीका DI 60 सिकंदर DLX TP पावर स्टीयरिंग विकल्प के साथ, यह भारत के किसान के बेहतर आराम के लिए एर्गोनोमिक सीट के साथ डिज़ाइन किया गया है।
  • अगर हम सोनालीका DI 60 सिकंदर DLX TP के टायरों की बात करे तो ट्रैक्टर में आगे के टायर 190.5mm - 406.4mm (7.50 x 16) आते है और पीछे के टायरों का आकार 429.2mm - 711.2mm (16.9 x 28) आता है। टायरों का आकर बड़ा होने के कारण सोनालीका DI 60 सिकंदर DLX TP बेहतर वाहन नियंत्रण प्रदान करता है।
  • सोनालीका DI 60 सिकंदर DLX TP ट्रैक्टर में single or dual clutch दोनों प्रकार के clutch दिए गए है।
  • ब्रेक की हम बात करे तो सोनालीका DI 60 सिकंदर DLX TP ट्रैक्टर में तेल में डूबे हुए ब्रेक आते है।
  • सोनालीका DI 60 सिकंदर DLX TP ट्रैक्टर की लिफ्टिंग क्षमता की बात करे तो इसमें 2200 किलोग्राम की लिफ्ट क्षमता और सर्वोत्तम परिचालन परिणामों के लिए सटीक हाइड्रोलिक्स भी हैं।
  • हल, कल्टीवेटर, रोटावेटर, पोटैटो प्लांटर, ट्रॉली, मल्चर, स्ट्रॉ रीपर, सुपर सीडर जैसे विभिन्न अनुप्रयोगों के लिए डिज़ाइन किया गया है।
  • अत्याधुनिक सोनालीका DI 60 सिकंदर DLX TP एक प्रौद्योगिकी चमत्कार जो भारत की फसल और मिट्टी के लिए सबसे उपयुक्त है। विशिष्ट परिस्थितियाँ, जिससे बेहतर उत्पादकता के साथ अधिक आय अर्जित करने में मदद मिलती है।
  • सोनालीका DI 60 सिकंदर DLX TP ट्रैक्टर का व्हील बेस 2125 mm का आता है।
  • ट्रैक्टर की आगे की गति 1.58 - 38.13 किलोमीटर प्रति घंटे है।
  • ट्रैक्टर की ईंधन टंक की क्षमता 65 लीटर है।

यह भी पढ़ें: भारत के 7 सर्वश्रेष्ठ शक्तिशाली और आधुनिक फीचर्स वाले ट्रैक्टर

सोनालीका DI 60 सिकंदर DLX TP की कीमत कितनी है?

ट्रैक्टर की कीमत की हम बात करे तो ये आप को 8.54-9.28 lakh तक की कीमत में मिलता है। अलग-अलग स्थानों पर कीमत में फरक भी देखने को मिलता है।

यह उन्नत प्रौद्योगिकी संचालित सोनालीका DI 60 सिकंदर DLX TP ट्रैक्टर किफायती मूल्य सीमा के तहत पूरे भारत में उपलब्ध है। कंपनी इस ट्रैक्टर के साथ 2000 घंटे या 2 साल की वार्रन्टी भी प्रदान करती है।