भारत के टॉप 10 ट्रैक्टर ब्रांड्स – जानें कीमत, स्पेसिफिकेशन और माइलेज

Published on: 20-Aug-2025
Updated on: 19-Sep-2025
Image shows a wide green agricultural field under a clear blue sky with multiple tractors including a red tractor in the center, a green tractor and a blue Farmtrac on the left, two blue tractors including an Eicher on the right, and the
कृषि यंत्र ट्रैक्टर ब्लॉग

भारत के टॉप 10 ट्रैक्टर ब्रांड्स - किसानों की जीवनशैली और कृषि उत्पादन बढ़ाने का मुख्य साधन

Top 10 Tractor Brands: भारत में कृषि कार्यों के लिए ट्रैक्टर अब किसानों की सबसे महत्वपूर्ण मशीन बन चुका है। आज का हर किसान, चाहे वह छोटा किसान हो या बड़ा जमींदार, यह चाहता है कि उसके पास ट्रैक्टर अवश्य हो, ताकि वह खेती से जुड़े सभी काम कम समय और कम मेहनत में पूरा कर सके। यही वजह है कि देश में हर साल कई लाख ट्रैक्टरों की बिक्री होती है, जो स्पष्ट रूप से दर्शाता है कि ट्रैक्टर अब किसानों की बुनियादी आवश्यकता बन चुके हैं।

वर्तमान समय में बाजार में कई टॉप ट्रैक्टर कंपनियां और ब्रांड लगातार प्रवेश कर रहे हैं और आधुनिक तकनीक से लैस ट्रैक्टर लॉन्च कर रहे हैं, जिससे खेती को और अधिक आसान और तेज़ बनाया जा सके। इसके अलावा, कई ट्रैक्टर ब्रांड ऐसे मॉडल भी पेश कर रहे हैं जो कम ईंधन (डीजल) में अधिक काम करने की क्षमता रखते हैं। यही कारण है कि किसान ऐसे ट्रैक्टरों को प्राथमिकता दे रहे हैं, जो फ्यूल एफिशिएंटहोने के साथ उनकी लागत को कम कर सके। इस लेख में हम आपको भारत के टॉप 10 ट्रैक्टर ब्रांड्स के बारे में सम्पूर्ण जानकारी देंगे।

महिंद्रा ट्रैक्टर

महिंद्रा ट्रैक्टर

महिंद्रा ट्रैक्टर भारत का लोकप्रिय ट्रैक्टर ब्रांड है। महिंद्रा ट्रैक्टर भारत का सबसे पुराना और विश्वसनीय ट्रैक्टर ब्रांड माना जाता है। भारत में टॉप 10 ट्रैक्टर ब्रांड्स में महिंद्रा नंबर एक ट्रैक्टर ब्रांड हैं। महिंद्रा ट्रैक्टर अपनी मजबूती, टिकाऊपन और खेतों में हर प्रकार के कृषि कार्यों के लिए उपयुक्तता के कारण किसानों की पहली पसंद बने हुए हैं। इनका मेंटेनेंस आसान है और ये कम फ्यूल खपत करते हैं, जिससे किसानों के खर्च में बचत होती है।

महिंद्रा के टॉप 5 ट्रैक्टर

  • महिंद्रा 265 DI
  • महिंद्रा 275 DI TU
  • महिंद्रा 475 DI
  • महिंद्रा 575 DI
  • महिंद्रा अर्जुन नोवो 605 DI-i

स्वराज ट्रैक्टर

स्वराज ट्रैक्टर

स्वराज ट्रैक्टर्स भी लोकप्रिय ब्रांड का ट्रैक्टर हैं। इस कंपनी के ट्रैक्टर खेतों पर अच्छा कार्य करने के लिए जाने जाते हैं। स्वराज प्रतिष्ठित डेमिंग पुरस्कार जीतने वाली दुनिया की दूसरी ट्रैक्टर कंपनी बन गई। स्वराज का मेंटेनेंस आसान है और इनके कम फ्यूल खपत करते हैं, जिससे किसानों के खर्च में बचत होती है। साथ ही, कंपनी का विस्तृत सर्विस नेटवर्क किसानों को अतिरिक्त भरोसा और सुविधा प्रदान करता है। स्वराज ट्रैक्टर की इन सभी सुविधाओं के कारण टॉप 10 ट्रैक्टर ब्रांड्स में स्वराज का नाम आता हैं।

स्वराज के टॉप 5 ट्रैक्टर

  • स्वराज 744 FE
  • स्वराज 855 FE
  • स्वराज 735 FE
  • स्वराज 744 XT
  • स्वराज 742 XT

मैसी फर्ग्यूसन ट्रैक्टर


मैसी फर्ग्यूसन ट्रैक्टर

भारत में मैसी फर्ग्यूसन लोकप्रिय ब्रांड का ट्रैक्टर हैं। मैसी फर्ग्यूसन (Massey Ferguson) एक प्रीमियम ट्रैक्टर ब्रांड है, जो अपनी दमदार परफॉर्मेंस और आकर्षक डिज़ाइन के लिए मशहूर है। इस कंपनी के ट्रैक्टर कृषि के सभी कार्यो जैसे कि जुताई, बुवाई, कटाई और ढुलाई में बेहतरीन दक्षता दिखाते हैं। मैसी फर्ग्यूसन ट्रैक्टर में आरामदायक सीट, आधुनिक हाइड्रोलिक सिस्टम और फ्यूल एफिशिएंट इंजन जैसे फीचर्स किसानों को मिलते हैं। मैसी फर्ग्यूसन कंपनी लगातार डिज़ाइन और टेक्नोलॉजी में नवाचार करती रहती है, जिससे यह ब्रांड अन्य ट्रैक्टर कंपनियों से अलग नजर आता है।

मैसी फर्ग्यूसन के टॉप 5 ट्रैक्टर

  • मैसी फर्ग्यूसन 241 di महाशक्ति
  • मैसी फर्ग्यूसन 1035 DI
  • मैसी फर्ग्यूसन 9500 स्मार्ट
  • मैसी फर्ग्यूसन 7250 पावर अप
  • मैसी फर्ग्यूसन 245 DI

फार्मट्रैक ट्रैक्टर

फार्मट्रैक ट्रैक्टर

भारत में फार्मट्रैक के ट्रैक्टर किसानों द्वारा बहुत ख़रीदे जाते है। मैसी फर्ग्यूसन ट्रैक्टर भारत के किसानों में अचे काम करने के लिए बहुत प्रचलित है। इस कंपनी के ट्रैक्टर ईंधन कि कम खपत में अच्छा काम करते हैं जिससे की किसानों को मुनाफा होता हैं।

फार्मट्रैक में कई प्रकार के आधुनिक फीचर्स किसनो के लिए दिए गए हैं। फार्मट्रैक ट्रैक्टरों की कीमत भी किसानो के लिए किफायती होती होती है।

फार्मट्रैक के टॉप 5 ट्रैक्टर

  • फार्मट्रैक 45
  • फार्मट्रेक 6055 पावरमैक्स
  • फार्मट्रेक 60
  • फार्मट्रैक 60 पावरमैक्स
  • फार्मट्रेक 6055 पावरमैक्स

पॉवरट्रैक ट्रैक्टर

पॉवरट्रैक ट्रैक्टर

पॉवर ट्रैक ट्रैक्टर कंपनी का भी भारत के किसानों के बिच एक अलग ही नाम हैं ये कंपनी किसानों के लिए निरंतर अच्छे ट्रैक्टरों का निर्माण करने का प्रयाश करती हैं जिससे की किसानों को अच्छा मुनाफा हो सके। इस कंपनी के ट्रैक्टर कम ईंधन की खपत में अच्छा उत्पादन प्रदान करते हैं जिससे कि ये ट्रैक्टर ब्रांड आज के दिन भारत के टॉप 10 ट्रैक्टर ब्रांड्स की श्रेणी में आ गया हैं। इन ट्रैक्टरों से किसानों हर प्रकार के कार्य जैसे की भूमि जुताई, बुवाई, अंतर् खेती, कटाई और ढुलाई जैसे कार्य आसनी से कर सकते हैं।

पॉवरट्रैक के टॉप 5 ट्रैक्टर

  • पॉवर ट्रैक यूरो 50
  • पॉवर ट्रैक 439 प्लस
  • पॉवर ट्रैक यूरो 42 प्लस
  • पॉवर ट्रैक यूरो 45
  • पॉवर ट्रैक यूरो 60

न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर

न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर

न्यू हॉलैंड (New Holland) एक अंतरराष्ट्रीय ट्रैक्टर ब्रांड है, जिसने भारत के कृषि बाजार में भी मजबूत पहचान बनाई है। न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर दिखने में आकर्षक डिज़ाइन वाले होने के साथ एडवांस फीचर्स से भरपूर होते है। न्यू हॉलैंड ट्रैक्टरों में हाई-टेक इंजन, स्मूद ट्रांसमिशन और आरामदायक सीटिंग की सुविधा मिलती है।कंपनी किसानों को विश्वसनीय परफॉर्मेंस के साथ-साथ किफायती विकल्प भी उपलब्ध कराती है। न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर ब्रांड्स इंडिया का नंबर ट्रैक्टर ब्रांड बन गया है।

न्यू हॉलैंड के टॉप 5 ट्रैक्टर

  • न्यू हॉलैंड 3630 TX प्लस
  • न्यू हॉलैंड 3032 NX
  • न्यू हॉलैंड 3230 NX
  • न्यू हॉलैंड 3600-2 TX
  • न्यू हॉलैंड 3630 Tx Special Edition

जॉन डियर ट्रैक्टर

जॉन डियर ट्रैक्टर

जॉन डियर ट्रैक्टर टॉप 10 ट्रैक्टर ब्रांड्स में से एक है। ये कंपनी एक अमेरिकी ट्रैक्टर कंपनी है, जो भारत में अपनी उन्नत ट्रैक्टर तकनीक के लिए जानी जाती है। जॉन डियर ट्रैक्टर अपनी मजबूती, टिकाऊपन और हाई-टेक फीचर्स की वजह से न केवल खेती बल्कि व्यावसायिक कार्यों में भी उपयोग किए जाते हैं। कंपनी के ट्रैक्टर आधुनिक हाइड्रोलिक सिस्टम, शक्तिशाली पीटीओ और एडवांस इंजन टेक्नोलॉजी से सुसज्जित होते हैं। यही कारण है कि ये ट्रैक्टर खासकर बड़े किसानों और व्यावसायिक जरूरतों वाले के लिए बेहतरीन विकल्प साबित होते हैं।

जॉन डियर के टॉप 5 ट्रैक्टर

  • जॉन डियर 5310
  • जॉन डियर 5050 D
  • जॉन डियर 5105
  • जॉन डियर 5045 D
  • जॉन डियर 5210

सोनलिका ट्रैक्टर

सोनालीका ट्रैक्टर

सोनलिका ट्रैक्टर्स भारत के सबसे तेज़ी से उभरते हुए ट्रैक्टर ब्रांड्स में गिना जाता है। ये ट्रैक्टर किसानों के बिच बहुत लोकप्रिय ब्रांड है। सोनलिका ट्रैक्टर कंपनी एडवांस टेक्नोलॉजी, उच्च हॉर्सपावर और आकर्षक डिजाइन वाले ट्रैक्टर बनाती है। सोनलिका ट्रैक्टरों की खासियत है कि ये ट्रैक्टर कम ईंधन कि खपत में आधी शक्ति प्रदान करते है। यही वजह है कि यह ब्रांड न केवल भारत में बल्कि विदेशों में भी बड़ी संख्या में निर्यात किया जाता है।

सोनलिका के टॉप 5 ट्रैक्टर

  • सोनालिका DI 50 Rx
  • सोनालिका DI 42 RX
  • सोनालिका DI 60
  • सोनालिका DI 35
  • सोनालिका DI 750III

कुबोटा ट्रैक्टर

कुबोटा ट्रैक्टर

कुबोटा ट्रैक्टर जापान के ओसाका में स्थित एक बहुराष्ट्रीय कंपनी है जो ट्रैक्टर और अन्य कृषि मशीनरी सहित कई उत्पादों का उत्पादन करती है। यह जापान और दुनिया में भी सबसे अच्छे ट्रैक्टर ब्रांडों में से एक है। आज कल भारत में भी किसान कुबोटा के ट्रैक्टर खरीदने लगे है। कुबोटा के ट्रैक्टर नई तकनीकों से भरे होते है। इसलिए कुबोटा का टॉप 10 ट्रैक्टर ब्रांड्स में नाम आता है।

कुबोटा के टॉप 5 ट्रैक्टर

  • कुबोटा MU 5502 4WD
  • कुबोटा B2420
  • कुबोटा MU 5501
  • कुबोटा MU 5502
  • कुबोटा MU4501

आयशर ट्रैक्टर

आयशर ट्रैक्टर

आयशर ट्रैक्टर भारत एक जाना माना ट्रैक्टर बर्चंड है जो कि खेती के कार्य को सरल बनने के लिए जाना जाता है। ये ट्रैक्टर किसानों के लिए एक बहुत ही अच्छा विक्लप है। आयशर ट्रैक्टर ब्रांड के ट्रैक्टर भारत में किसनो को किफायती कीमत पर मिल जाते है। आयशर ट्रैक्टर कम ईंधन में ज्यादा शक्ति प्रदान करते हैं और लंबे समय तक किसानों के भरोसेमंद साथी बने रहते हैं।

आयशर के टॉप 5 ट्रैक्टर

  • आयशर 333
  • आयशर 551
  • आयशर 548
  • आयशर 485
  • आयशर 380

निष्कर्ष

भारत में ट्रैक्टर अब केवल कृषि उपकरण नहीं बल्कि किसानों की जीवनशैली और कृषि उत्पादन बढ़ाने का मुख्य साधन बन चुके हैं। महिंद्रा, स्वराज, मैसी फर्ग्यूसन, फार्मट्रैक, पॉवरट्रैक, न्यू हॉलैंड, जॉन डियर, सोनालिका, कुबोटा और आयशर जैसे टॉप 10 ट्रैक्टर ब्रांड्स ने अपनी विश्वसनीयता, ताकत, आधुनिक तकनीक और किफायती दामों के जरिए किसानों का भरोसा जीता है। ये सभी ब्रांड किसानों की छोटी से बड़ी आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर ट्रैक्टर उपलब्ध कराते हैं, जिनसे खेतों के हर काम को आसानी, तेजी और कम लागत में पूरा किया जा सकता है।

कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि भारत के ये टॉप ट्रैक्टर ब्रांड्स न केवल कृषि कार्यों को सरल बना रहे हैं, बल्कि किसानों की आय बढ़ाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में भी अहम भूमिका निभा रहे हैं। यही कारण है कि आज ये ब्रांड्स किसानों की पहली पसंद बन चुके हैं।