भारत में जॉन डियर अपनी उन्नत तकनीक, आधुनिक फीचर्स और बेहतरीन प्रदर्शन के लिए जाना जाता है। कंपनी के ट्रैक्टर न सिर्फ भारतीय किसानों की जरूरतों को पूरा करते हैं, बल्कि दुनिया भर में भी अपनी शक्ति, टिकाऊपन और ईंधन दक्षता के कारण लोकप्रिय हैं। इस लेख में हम आपको जॉन डियर के टॉप 3 सबसे अधिक पसंद किए जाने वाले ट्रैक्टर मॉडलों की विस्तृत जानकारी देंगे, ताकि आप अपनी खेती, बागवानी या व्यावसायिक जरूरतों के लिए सही ट्रैक्टर का चयन कर सकें।

जॉन डियर 5050 डी ट्रैक्टर 50 एचपी के शक्तिशाली इंजन के साथ आता है। ट्रैक्टर के इंजन की क्यूबिक कैपेसिटी 2900 cc है, इंजन 21,00 ERPM जनरेट करता है। इसका इंजन 3 सिलेंडर के साथ पेश किया गया है। ट्रैक्टर में ड्यूल एलिमेंट के साथ ड्राई टाइप एयर फ़िल्टर दिया गया है। ट्रैक्टर में 8 फॉरवर्ड और 4 रिवर्स गियर का गियरबॉक्स है जो कलशाफ्ट के साथ दिया गया है। तेल में डूबे डिस्क ब्रेक्स और पावर स्टीयरिंग इस ट्रैक्टर में दिया गया है। इस ट्रैक्टर की पीटीओ पावर 42.5 hp की दी गयी है। ट्रैक्टर में आगे के टायर 6.00 x 16 के और पीछे के टायर 14.9x28 के दिए गए है। जॉन डियर 5050 डी ट्रैक्टर पर कंपनी की ओर से 5000 hrs या 5 साल की वारंटी प्रदान की गई है। जॉन डियर 5050 डी ट्रैक्टर की कीमत ₹ 8.66 - 9.02 लाख रूपए तक है।

जॉन डियर 5210 50 एचपी का ट्रैक्टर है जिसके इंजन में 3 सिलेंडर होते हैं। यह ट्रैक्टर अच्छी पावर देता है, कम डीज़ल खर्च करता है और खेती में बढ़िया प्रदर्शन करता है। इसमें 9 Forward + 3 Reverse गियर हैं। खेती के हर काम जैसे जुताई, बुवाई या ट्रॉली चलाने के लिए यह एक भरोसेमंद ट्रैक्टर है।
कुल प्रदर्शन को बेहतर बनाने के लिए, 5210 मॉडल में पिछले टायर 14.9 x 28 / 16.9 x 28 इंच और आगे के टायर 6 x 16 / 7.5 x 16 इंच दिए गए हैं। इसमें 43 एचपी वाला छह-स्पलाइन आधारित पीटीओ (PTO) मिलता है। इसके साथ ही, ऑन-रोड और ऑफ-रोड संचालन के दौरान अधिक स्थिरता प्रदान करने के लिए इसमें 2050 मिमी का व्हीलबेस दिया गया है। इसका कुल वजन 2105 किलोग्राम है और इसकी कुल लंबाई 3540 मिमी है। जॉन डियर 5210 ट्रैक्टर की कीमत ₹ 9.13 लाख से ₹ 9.51 लाख के बीच है।

जॉन डियर 5310 ट्रैक्टर 55 एचपी का ट्रैक्टर है जिसमें का इंजन और 3 सिलेंडर हैं। यह ट्रैक्टर अच्छी पावर देता है, कम डीज़ल खर्च करता है और खेती में बढ़िया प्रदर्शन करता है। इसमें 9 Forward + 3 Reverse गियर हैं। खेती के हर काम जैसे जुताई, बुवाई या ट्रॉली चलाने के लिए यह एक भरोसेमंद ट्रैक्टर है। जॉन डियर का इंजन एक शक्तिशाली 2900 CC डीज़ल इंजन है, जो 2400 RPM पर 55 HP का आउटपुट देने में सक्षम है। इस मॉडल का ड्राइवट्रेन ट्रांसमिशन से डुअल-क्लच प्लेट टाइप के माध्यम से जुड़ा हुआ है। जॉन डियर 5310 का इंजन भारी-भरकम कार्यों और विश्वसनीयता के लिए मशहूर है। इस ट्रैक्टर के प्रदर्शन को और बेहतर बनाने के लिए इसमें पीछे के टायर 16.9 x 28 / 13.6 x 28 इंच और आगे के टायर 6.5 x 20 इंच के दिए गए हैं।जॉन डियर 5310 ट्रैक्टर की कीमत ₹ 11.76 to 12.23 लाख रूपए तक है।
मेरीखेति आपको कृषि से जुड़ी हर नई जानकारी से अवगत कराते रहते हैं। इसके तहत ट्रैक्टरों के नए मॉडलों और उनके खेतों में उपयोग से संबंधित अपडेट लगातार साझा किए जाते हैं। साथ ही, स्वराज, महिंद्रा, न्यू हॉलैंड, वीएसटी, और मैसी फर्ग्यूसन प्रमुखट्रैक्टर कंपनियों के सभी ट्रैक्टर से जुड़ी सम्पूर्ण जानकारी आपको देती है।