टॉप 5 सबसे ज्यादा बिकने वाले महिंद्रा ट्रैक्टर – किसानों की पहली पसंद

Published on: 25-Aug-2025
Updated on: 25-Aug-2025

महिंद्रा ट्रैक्टर ब्रांड भारत के किसानो के बिच सबसे लोकप्रिय ट्रैक्टर ब्रांड बना हुआ है।  खेती के हर प्रकार के कार्य को आसानी से करने के लिए आज के दिन हर किसान महिंद्रा ट्रैक्टर खरीदने की सोचत है। महिंद्रा ट्रैक्टर का मेंटेनेंस आसान है और ये कम फ्यूल खपत करते हैं, जिससे किसानों के खर्च में बचत होती है।    

मेरीखेती के इस ब्लॉग में हम आपको टॉप 5 महिंद्रा ट्रैक्टर 2025 के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे। 


टॉप 5 बेस्ट सेलिंग महिंद्रा ट्रैक्टर 

महिंद्रा ट्रैक्टर के एडवांस फीचर्स इसे हर किसान के बिच लोक्रपिय बनाते है। महिंद्रा के ट्रैक्टरों में ताकत और तकनीक का सबसे बेहतर तालमेल देखने को मिलता है। माइलेज के मामले में महिंद्रा के ट्रैक्टर अन्य कंपनियों के ट्रैक्टरों से बहुत आगे है। निचे हम आपको टॉप 5 बेस्ट सेलिंग Mahindra ट्रैक्टर के बारे में विस्तृत जानकारी देंगे। 


महिंद्रा 265 DI

महिंद्रा 265 DI 30 एचपी श्रेणी में आने वाला दमदार ट्रैक्टर है जो की खेती के कार्यो को आसान बनाने के लिए निर्मित किया गया है। इस ट्रैक्टर में 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स गियर्स आपको मिल जाते है। ट्रैक्टर को नियंत्रित करने के लिए महिंद्रा 265 DI  ट्रैक्टर में तेल में डूबे ब्रेक दिए गए है। महिंद्रा 265 DI ट्रैक्टर से डिस्क प्लाऊ, हैरो, टिलर, थ्रेसर, हाफ केज व्हील, 7 फुट रोटावेटर, वॉटर पंप, टिपिंग ट्रेलर, सीड ड्रिल, कल्टीवेटर जैसे सभी उपकरणों को आसानी से चलाया जा सकता है। महिंद्रा 265 डीआई ट्रैक्टर की कीमत 5.46- 5.69 लाख रुपए है।  

      

महिंद्रा 265 DI ट्रैक्टर के फीचर्स 

  • सिलेंडर - 3
  • कूलिंग सिस्टम - Water Coolant
  • एयर फिल्टर -  Dry type
  • पीटीओ पावर -  25.5 HP
  • फ्यूल टैंक कैपेसिटी - 45 litre

महिंद्रा 275 DI TU

महिंद्रा 275 DI TU एक 39 hp क्षमता वाला ट्रैक्टर है, जिसमें KA टेक्नोलॉजी से लैस एडवांस डीजल इंजन दिया गया है जो ईंधन की बचत करता है। यह ट्रैक्टर ऊबड़-खाबड़ और कठिन खेतों में भी बेहतरीन प्रदर्शन करता है। ये ट्रैक्टर 2100 इंजन रेटेड आरपीएम बनाता हैं। टॉप 5 ट्रैक्टर में इस ट्रैक्टर का नाम आता हैं। यह ट्रैक्टर कई कृषि उपकरणों के साथ सुचारू रूप से काम कर सकता है, जैसे– डिस्क प्लाऊ, हैरो, रिजर, थ्रेशर, पोस्ट होल डिगर, सीड ड्रिल, वाटर पंप, आलू व मूंगफली खोदने की मशीन, जायरोवेटर, कल्टीवेटर, स्क्रैपर, डिगर, हाफ-केज और फुल-केज व्हील आदि। महिंद्रा 275 DI TU ट्रैक्टर की कीमत ₹ 6.13 से 6.38 लाख तक हैं। 


महिंद्रा 275 DI TU ट्रैक्टर के फीचर्स 

  • पीटीओ एचपी -33.4 HP
  • ट्रांसमिशन टाइप - Partial Constant Mesh Transmission
  • गियर बॉक्स -  8 Forward + 2 Reverse
  • ब्रेक टाइप - Multi Disc Oil Immersed Brakes
  • फ्यूल टैंक कैपेसिटी - 47 litre


महिंद्रा 475 DI

महिंद्रा 475 DI एक ऑल-राउंडर ट्रैक्टर है जिसमें कार्यकुशलता, पावर और नवीनतम तकनीक सब कुछ शामिल है। यह मॉडल 42 एचपी के इंजन के साथ आता है और 1500 किलोग्राम की लिफ्टिंग क्षमता प्रदान करता है। साथ ही इसमें 1900 आरपीएम रेटेड इंजन, 8 फॉरवर्ड गियर और 2 रिवर्स गियर, तथा पावर स्टीयरिंग (वैकल्पिक) की सुविधा भी दी गई है। इस मॉडल में आपको नवीनतम इंजन मिलता है जिसमें जबरदस्त पावर के साथ नई KA टेक्नोलॉजी दी गई है, जो ट्रैक्टर की मजबूती और टिकाऊपन की गारंटी देती है। महिंद्रा 475 DI ट्रैक्टर की कीमत ₹ 6.92 to 7.20 लाख तक हैं। 


महिंद्रा 475 DI ट्रैक्टर के फीचर्स 

  • बैटरी - 12 V 75 AH
  • गियर बॉक्स - 8 Forward + 2 Reverse
  • ब्रेक टाइप - Multi Disc Oil Immersed Brakes
  • फ्यूल टैंक कैपेसिटी - 48 लीटर 
  • लिफ्टिंग कैपेसिटी -1500 Kg

महिंद्रा 575 DI

महिंद्रा 575 DI को आधुनिक किसानों की पहली पसंद माना जाता है क्योंकि इसमें आधुनिक तकनीक और बेहतरीन फीचर्स शामिल हैं। यह ट्रैक्टर 45 एचपी की पावर देता है। इसके शक्तिशाली इंजन को 10-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है, जिसमें 8 फॉरवर्ड और 2 रिवर्स गियर दिए गए हैं। ये गियर ट्रैक्टर को खेतों और सड़कों पर अधिकतम प्रदर्शन करने में मदद करते हैं। महिंद्रा 575 DI ट्रैक्टर की लिफ्टिंग क्षमता 1600 किलोग्राम है। अधिकतम आराम और बेहतर उत्पादकता देने के लिए इसमें मैकेनिकल/पावर स्टीयरिंग विकल्प उपलब्ध कराया गया है। 


महिंद्रा 575 DI ट्रैक्टर के फीचर्स 

  • सिलेंडर - 4
  • गियर - 8 Forward+ 2 Reverse
  • ब्रेक - Dry Disc Brakes/Oil Immersed Brakes
  • वारंटी - 2000 घंटे या 2 साल 
  • कीमत - ₹ 7.28 से 7.58 लाख 


महिंद्रा अर्जुन नोवो 605 DI-i

महिंद्रा अर्जुन नोवो 605 DI-i महिंद्रा ट्रैक्टर्स का एक शक्तिशाली मॉडल है, जो अपनी परेशानी-रहित कार्यप्रणाली के साथ किसी भी कृषि व्यवसाय को आसानी से नई दिशा दे सकता है। यह 4-व्हील ड्राइव ट्रैक्टर है जिसमें भरोसेमंद 56 एचपी का इंजन दिया गया है। इसमें 2100 आरपीएम रेटेड इंजन, 4 सिलेंडर, 15 फॉरवर्ड + 3 रिवर्स गियर, पावर स्टीयरिंग, 40 लीटर/मिनट फ्लो वाला हाइड्रोलिक पंप और 2200 किलोग्राम की मजबूत लिफ्टिंग क्षमता दी गई है। महिंद्रा अर्जुन नोवो 605 DI-i की कीमत ₹ 9.28 से 9.65 लाख तक हैं। 


महिंद्रा अर्जुन नोवो 605 DI-i ट्रैक्टर के फीचर्स 

  • सिलेंडर - 4
  • इंजन रेटेड आरपीएम - 2100 RPM
  • स्टीयरिंग टाइप - Power
  • पीटीओ एचपी - 48.5 HP
  • फ्यूल टैंक कैपेसिटी - 66 litre

महिंद्रा ट्रैक्टर हमेशा से भारतीय किसानों की पहली पसंद रहे हैं। अपनी दमदार पावर, आधुनिक तकनीक, किफायती मेंटेनेंस और बेहतरीन माइलेज की वजह से यह ब्रांड 2025 में भी ट्रैक्टर बाजार पर छाया हुआ है। महिंद्रा के 265 DI, 275 DI TU, 475 DI, 575 DI और अर्जुन नोवो 605 DI-i जैसे मॉडल अलग-अलग श्रेणी के किसानों के लिए एकदम उपयुक्त हैं। छोटे और मध्यम स्तर के खेतों से लेकर बड़े पैमाने पर खेती करने वाले किसानों तक, सभी के लिए महिंद्रा ने बेहतरीन विकल्प उपलब्ध कराए हैं। 


मेरी खेती के इस ब्लॉग में आपको टॉप 5 महिंद्रा ट्रैक्टर 2025 की जानकारी दी गई है। अगर आप खेतीबाड़ी, ट्रैक्टर कंपनियों और नए ट्रैक्टर मॉडल्स की जानकारी  प्राप्त करना चाहते हैं तो मेरी खेती पर हर प्रकार की जानकारी आपको मिलती हैं।