महिंद्रा ने भारत के 77 वें स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर 7 ट्रैक्टर लॉन्च किए

महिंद्रा ने भारत के 77 वें स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर 7 ट्रैक्टर लॉन्च किए

0

हिंदुस्तान के 77वें स्वतंत्रता दिवस के पावन उपलक्ष्य पर महिंद्रा ओजा 7 रेवोल्यूशनरी लाइटवेट ट्रैक्टर का अनावरण हुआ। यह भव्य कार्यक्रम साउथ अफ्रीका के केपटाउन में आयोजित हुआ। आपकी जानकारी के लिए बतादें, कि 1945 में स्थापित महिंद्रा समूह सबसे बड़े एवं सबसे बहुराष्ट्रीय महासंघों में से एक है। 100 से ज्यादा देशों में 260,000 कर्मचारियों वाली कंपनी है। कृषि उपकरणों के इलाकों में यह सदैव अग्रसर रही है। 2018 में फॉर्च्यून इंडिया 500 द्वारा भारत में शीर्ष कंपनियों की सूची में इसे 17वां स्थान मिला है। इसकी सहायक कंपनी महिंद्रा ट्रैक्टर्स मात्रा के अनुरूप दुनिया में ट्रैक्टर की सबसे बड़ी निर्माता कंपनी है।

महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड ने 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर साउथ अफ्रीका में महिंद्रा ओजा 7 के साथ रेवोल्यूशनरी लाइटवेट ट्रैक्टर को वैश्विक रुप से लॉन्च किया गया। महिंद्रा ने आज ट्रैक्टर विनिर्माण प्रभाग महिंद्रा ओजा से पर्दा उठाया, जिसे कंपनी “सबसे तकनीकी रूप से उन्नत वैश्विक ट्रैक्टर प्लेटफॉर्म” कहती है।

इन ट्रैक्टरों की खासियतें ये रहेंगी

महिंद्रा कंपनी द्वारा नवीन हल्के वजन वाले वैश्विक ट्रैक्टर प्लेटफॉर्म में चार उप-ट्रैक्टर प्लेटफॉर्म होंगे, जिनमें सब-कॉम्पैक्ट, कॉम्पैक्ट, स्मॉल यूटिलिटी और लार्ज यूटिलिटी ट्रैक्टरों की श्रेणियां शम्मिलित हैं। साथ ही, महिंद्रा ओजा ट्रैक्टर प्लेटफॉर्म 40 मॉडलों को निर्मित करने जा रहा है, जिन्हें चार उप-प्लेटफॉर्मों पर विकसित किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: कॉम्पैक्ट या यूटिलिटी (Compact or Utility): कौनसा ट्रैक्टर है आपके लिए सही?

आपकी जानकारी के लिए बतादें, कि इन ट्रैक्टरों की विशेषता यह है, कि यह 21 एचपी से लेकर 70 एचपी तक के हैं। कंपनी ने आज स्वतंत्रता दिवस पर साउथ अफ्रीका में ओजा ट्रैक्टर प्लेटफार्म को वैश्विक रूप से लॉन्च किया है। इसमें 7 ट्रैक्टर प्रस्तुत किए गए हैं। कंपनी इन ट्रैक्टर को ओजा 2130, ओजा 3132 ओजा 3140, ओजा 2121, ओजा 2124, ओजा 2127 व बाकी नाम दिए हैं। इन ट्रैक्टरों में 20 एचपी से लेकर 40 एचपी (14.91kW – 29.82kW) के हैं। समस्त ट्रैक्टर सिंगल सीटर हैं माना जा रहा है, कि ये ट्रैक्टर बागवानी व कृषि क्षेत्र के लिए बेहतर सिद्ध होंगे।

महिंद्रा ओजा 40-मजबूत ट्रैक्टर रेंज इसका प्राथमिक बाजार दक्षिण पूर्व एशिया, अमेरिका, भारत और जापान है। इसे जापान के मित्सुबिशी महिंद्रा एग्रीकल्चर मशीनरी और चेन्नई में महिंद्रा रिसर्च वैली की इंजीनियरिंग टीमों के बीच सहयोग के जरिए से विकसित बनाया गया है, जो महिंद्रा के ऑटो और फार्म सेक्टर के लिए अनुसंधान एवं विकास केंद्र है।

महिंद्रा समूह के बेहतरीन ट्रैक्टर

OJA वर्ल्ड भारत में निर्मित होगा और 6 महाद्वीपों के विविध बाजारों में सेवा प्रदान करेगा।

ओजा: विश्व स्तरीय प्रौद्योगिकी के साथ भारत में किसानों को मजबूत बनाने को लेकर बल दिया जाएगा। भारत के लिए 7 मॉडल ट्रैक्टर लॉन्च किए गए, जो फास्ट इन कैटेगरी में प्रौद्योगिकी सुविधाओं पर आधारित हैं। यह तीन प्रौद्योगिकी पैक – MYOJA (इंटेलिजेंस पैक), PROJA (उत्पादकता पैक) एवं ROBOJA (ऑटोमेशन पैक). जहां OJA 2127 का भाव 5,64,500 रुपये बताई गई है। साथ ही, OJA 3140 की कीमत 7,35,000 रुपये है।

ये भी पढ़ें: भारत में लॉन्च हुए ये 7 दमदार नए ट्रैक्टर

विश्व के लिए हिंदुस्तान में निर्माण

महिंद्रा ओजा ट्रैक्टर रेंज का निर्माण विशेष तौर पर महिंद्रा के अत्याधुनिक ट्रैक्टर के तौर पर किया जाएगा। भारत के जाहीराबाद एवं तेलंगाना में सबसे बड़े और सबसे उन्नत ट्रैक्टर विनिर्माण संयंत्रों में एक है।

महिंद्रा का आगामी लक्ष्य क्या है

महिंद्रा की भारत में अपनी इस रोमांचक यात्रा आरंभ करने के पश्चात अब OJA रेंज को उत्तर में लॉन्च किया जाएगा। ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, यूरोप, अमेरिका, आसियान, ब्राजील और सार्क क्षेत्र में महिंद्रा भी इसकी मार्किंग करेगी। इसके साथ ही 2024 में थाईलैंड से चालू होकर ASEAN क्षेत्र में पदार्पण करेगी।

ये भी पढ़ें: MAHINDRA 475 DI ट्रैक्टर फीचर्स, स्पेसिफिकेशन और कीमत

लॉन्च के कार्यक्रम के चलते महिंद्रा के फार्म इक्विपमेंट विभाग के अध्यक्ष हेमंत सिक्का का कहना है, कि “हल्के ट्रैक्टरों की नई OJA रेंज ऊर्जा का एक पावरहाउस है, यह किसानों की प्रगति को लेकर लक्षित किया गया है। OJA ट्रैक्टर इनोवेशन एवं नई तकनीक से युक्त है, जो महिंद्रा को मजबूत बनाते हैं। हिंदुस्तान हेतु लॉन्च 7 लाइटवेट 4WD ट्रैक्टर, हल्के वजन वाले 4WD OJA ट्रैक्टर (21-40HP) युक्त है। यह ट्रैक्टर वास्तव में विश्व भर में खेती में क्रांति लाने की हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक हैं”

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More