Ad

45 HP Tractor

Solis 4215 E: ढुलाई और जुताई को बनाऐगा सहज इतने साल की मिलेगी वारंटी

Solis 4215 E: ढुलाई और जुताई को बनाऐगा सहज इतने साल की मिलेगी वारंटी

आज हम आपको सोलिस कंपनी के एक शानदार ट्रैक्टर के बारे में जानकारी देंगे। अगर आप एक कृषक हैं और कृषि कार्यों के लिए बेहतरीन प्रदर्शन वाला ट्रैक्टर खरीदने का विचार बना रहे हैं। 

ऐसे में आपके लिए Solis 4215 E ट्रैक्टर बेहद शानदार विकल्प हो सकता है। इस सॉलिस ट्रैक्टर में 1800 आरपीएम के साथ 43 HP पावर उत्पन्न करने वाला ताकतवर इंजन आता है। 

खेती के लिए विभिन्न तरह के कृषि उपकरणों का इस्तेमाल किया जाता है। परंतु, इनमें ट्रैक्टर की काफी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। ट्रैक्टर के साथ किसान खेती के बहुत सारे बड़े कार्यों को सहजता से पूर्ण कर सकते हैं। 

सॉलिस 4215 ई की क्या-क्या विशेषताऐं हैं ? 

Solis 4215 E ट्रैक्टर में आपको 3 सिलेंडर वाला Water Cooled इंजन प्रदान किया जाता है, जो 43 HP पावर के साथ 196 NM की टॉर्क उत्पन्न करता है। कंपनी का यह ट्रैक्टर Dry Type एयर फिल्टर के साथ आता है। 

इस सॉलिस ट्रैक्टर की अधिकतम पीटीओ पावर 39.5 HP है। साथ ही, इसके इंजन से 1800 आरपीएम उत्पन्न किया जाता है। कंपनी के इस ट्रैक्टर में 55 लीटर क्षमता वाला ईंधन टैंक दिया जाता है। 

सॉलिस कंपनी के इस ट्रैक्टर की भार उठाने की क्षमता 2000 किलोग्राम निर्धारित की गई है और इसका समकुल वजन 2070 किलोग्राम है। 

कंपनी द्वारा अपने इस ट्रैक्टर को 3620 MM लंबाई और 1800 MM चौड़ाई के साथ 1970 MM व्हीलबेस में तैयार किया गया है। 

ये भी पढ़ें: भारतीय किसानों के बीच 40 से 45 HP में 6 लोकप्रिय ट्रैक्टर्स ?

सॉलिस 4215 ई के फीचर्स क्या-क्या हैं ?

Solis 4215 E ट्रैक्टर में आपको Power स्टीयरिंग देखने को मिल जाता है। साथ ही, इसमें 10 Forward + 5 Reverse गियर वाला गियरबॉक्स प्रदान किया गया है। 

कंपनी के इस ट्रैक्टर में Dual/Double क्लच दिया गया है और इसमें आपको Fully Synchromesh टाइप ट्रांसमिशन देखने को मिल जाता है। 

सॉलिस कंपनी का यह ट्रैक्टर Multi Disc Outboard Oil Immersed टाइप ब्रेक्स में आता है। कंपनी के इस ट्रैक्टर में Reverse PTO पावर टेकऑफ आती है, जो कि 540 आरपीएम उत्पन्न करता है। 

सॉलिस 4215 ई ट्रैक्टर आपको 2 WD ड्राइव में उपलब्ध होता है। इसमें 6.0 x 16 फ्रंट टायर और 13.6 x 28 रियर टायर दिए गए हैं।

सॉलिस 4215 ई की कितनी कीमत होती है ?

अपने भारत देश में Solis 4215 E ट्रैक्टर की एक्स शोरूम कीमत 6.60 लाख से 7.10 लाख रुपये निर्धारित की गई है। इस सॉलिस ट्रैक्टर की ऑन रोड कीमत समस्त राज्यों में लगने वाले आरटीओ रजिस्ट्रेशन और रोड टैक्स के चलते भिन्न हो सकती है। Solis कंपनी अपने इस Solis 4215 E Tractor के साथ 5 साल तक की वारंटी देती है।

यह ट्रैक्टर किसानों के कृषि कार्यों को कम ईंधन खपत में आसानी से पूरा करता है

यह ट्रैक्टर किसानों के कृषि कार्यों को कम ईंधन खपत में आसानी से पूरा करता है

कृषि कार्यों को आसानी से समय पर पूर्ण करने के लिए प्रत्येक किसान भाई को ट्रैक्टर की आवश्यकता पड़ती है। किसान ट्रैक्टर को अपना सच्चा साथी और वफादार मित्र मानते हैं। 

किसानों को अपने ट्रैक्टर से काफी लगाव होता है। जैसे पहले समय में बैल को दुलार और प्यार किया जाता था। अब वैसे ही किसान अपने ट्रैक्टर का रखरखाव व साफ सफाई करते हैं। 

अगर आप भी खेतीबाड़ी के लिए शानदार ट्रैक्टर खरीदने का विचार बना रहे हैं, तो आपके लिए आयशर 485 ट्रैक्टर शानदार विकल्प हो सकता है। इस आयशर ट्रैक्टर में आपको 2150 आरपीएम के साथ 45 HP पावर उत्पन्न करने वाला 2945 सीसी इंजन देखने को मिल जाता है। 

भारत के कृषकों के मध्य आयशर ट्रैक्टर बेहद लोकप्रियता प्राप्त किए बैठे हैं। कंपनी अपने ट्रैक्टर कृषकों की जरूरतों के अनुरूप निर्मित करती है। आयशर कंपनी के ट्रैक्टर अग्रिम तकनीक के साथ आते हैं, जो कम से कम ईंधन खपत के साथ कृषि कार्यों को सहज बनाते हैं।

आयशर 485 ट्रैक्टर की क्या-क्या विशेषताऐं हैं ?

Eicher 485 ट्रैक्टर में आपको 2945 सीसी क्षमता वाला 3 सिलेंडर में Air Cooled इंजन देखने को मिल जाता है, जो 45 HP पावर उत्पन्न करता है। कंपनी के इस ट्रैक्टर में Oil bath type एयर फिल्टर प्रदान किया गया है। 

इस आयशर ट्रैक्टर की अधिकतम पीटीओ पावर 38.3 एचपी है। कंपनी के इस ट्रैक्टर का इंजन 2150 आरपीएम जनरेट करता है। इस ट्रैक्टर में 45 लीटर क्षमता वाला फ्यूल टैंक उपलब्ध किया गया है। 

आयशर 485 ट्रैक्टर की भार उठाने की क्षमता 1650 किलोग्राम निर्धारित की गई है और इसका कुल भार 2140 किलोग्राम है। इस आयशर ट्रैक्टर को 3690 MM लंबाई और 1785 MM चौड़ाई के साथ 2005 MM व्हीलबेस में तैयार किया गया है।

ये भी पढ़ें: Eicher 485 Super Plus - फीचर्स ,स्पेसिफिकेशन और कीमत

आयशर 485 ट्रैक्टर के फीचर्स क्या-क्या हैं ?

Eicher 485 ट्रैक्टर में आपको Mechanical/Power (optional) स्टीयरिंग देखने को मिल जाता है। कंपनी का यह ट्रैक्टर 8 Forward + 2 Reverse गियर वाले गियरबॉक्स के साथ आता है। 

इस ट्रैक्टर में आपको Single/Dual क्लच देखने को मिल जाता है और इसमें Central shift - Combination of constant & sliding mesh टाइप ट्रांसमिशन प्रदान किया गया है। 

आयशर कंपनी का यह ट्रैक्टर 32.3 kmph की फॉरवर्ड स्पीड के साथ आता है। कंपनी के इस ट्रैक्टर में Dry Disc / Oil Immersed (Optional) ब्रेक्स प्रदान किए गए हैं। 

आयशर 485 ट्रैक्टर 2WD ड्राइव में आता है, इसमें 6.00 x 16 फ्रंट टायर और 13.6 x 28 / 14.9 x 28 रियर टायर प्रदान किए गए हैं। कंपनी के इस ट्रैक्टर में Live पावर टेकऑफ आती है, जो 540 आरपीएम जनरेट करती है।

आयशर 485 ट्रैक्टर की कितनी कीमत है ?

भारत में Eicher 485 ट्रैक्टर की एक्स शोरूम कीमत 6.50 लाख से 6.70 लाख रुपये तय की गई है। इस आयशर ट्रैक्टर की ऑन रोड कीमत समस्त राज्यों में लगने वाले आरटीओ रजिस्ट्रेशन और रोड टैक्स की वजह से भिन्न-भिन्न हो सकती है। EICHER कंपनी अपने इस Eicher 485 Tractor के साथ 2 साल की वारंटी मुहैय्या कराती है।