Solis 4215 E: ढुलाई और जुताई को बनाऐगा सहज इतने साल की मिलेगी वारंटी

By: Merikheti
Published on: 28-Jan-2024

आज हम आपको सोलिस कंपनी के एक शानदार ट्रैक्टर के बारे में जानकारी देंगे। अगर आप एक कृषक हैं और कृषि कार्यों के लिए बेहतरीन प्रदर्शन वाला ट्रैक्टर खरीदने का विचार बना रहे हैं। 

ऐसे में आपके लिए Solis 4215 E ट्रैक्टर बेहद शानदार विकल्प हो सकता है। इस सॉलिस ट्रैक्टर में 1800 आरपीएम के साथ 43 HP पावर उत्पन्न करने वाला ताकतवर इंजन आता है। 

खेती के लिए विभिन्न तरह के कृषि उपकरणों का इस्तेमाल किया जाता है। परंतु, इनमें ट्रैक्टर की काफी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। ट्रैक्टर के साथ किसान खेती के बहुत सारे बड़े कार्यों को सहजता से पूर्ण कर सकते हैं। 

सॉलिस 4215 ई की क्या-क्या विशेषताऐं हैं ? 

Solis 4215 E ट्रैक्टर में आपको 3 सिलेंडर वाला Water Cooled इंजन प्रदान किया जाता है, जो 43 HP पावर के साथ 196 NM की टॉर्क उत्पन्न करता है। कंपनी का यह ट्रैक्टर Dry Type एयर फिल्टर के साथ आता है। 

इस सॉलिस ट्रैक्टर की अधिकतम पीटीओ पावर 39.5 HP है। साथ ही, इसके इंजन से 1800 आरपीएम उत्पन्न किया जाता है। कंपनी के इस ट्रैक्टर में 55 लीटर क्षमता वाला ईंधन टैंक दिया जाता है। 

सॉलिस कंपनी के इस ट्रैक्टर की भार उठाने की क्षमता 2000 किलोग्राम निर्धारित की गई है और इसका समकुल वजन 2070 किलोग्राम है। 

कंपनी द्वारा अपने इस ट्रैक्टर को 3620 MM लंबाई और 1800 MM चौड़ाई के साथ 1970 MM व्हीलबेस में तैयार किया गया है। 

ये भी पढ़ें: भारतीय किसानों के बीच 40 से 45 HP में 6 लोकप्रिय ट्रैक्टर्स ?

सॉलिस 4215 ई के फीचर्स क्या-क्या हैं ?

Solis 4215 E ट्रैक्टर में आपको Power स्टीयरिंग देखने को मिल जाता है। साथ ही, इसमें 10 Forward + 5 Reverse गियर वाला गियरबॉक्स प्रदान किया गया है। 

कंपनी के इस ट्रैक्टर में Dual/Double क्लच दिया गया है और इसमें आपको Fully Synchromesh टाइप ट्रांसमिशन देखने को मिल जाता है। 

सॉलिस कंपनी का यह ट्रैक्टर Multi Disc Outboard Oil Immersed टाइप ब्रेक्स में आता है। कंपनी के इस ट्रैक्टर में Reverse PTO पावर टेकऑफ आती है, जो कि 540 आरपीएम उत्पन्न करता है। 

सॉलिस 4215 ई ट्रैक्टर आपको 2 WD ड्राइव में उपलब्ध होता है। इसमें 6.0 x 16 फ्रंट टायर और 13.6 x 28 रियर टायर दिए गए हैं।

सॉलिस 4215 ई की कितनी कीमत होती है ?

अपने भारत देश में Solis 4215 E ट्रैक्टर की एक्स शोरूम कीमत 6.60 लाख से 7.10 लाख रुपये निर्धारित की गई है। इस सॉलिस ट्रैक्टर की ऑन रोड कीमत समस्त राज्यों में लगने वाले आरटीओ रजिस्ट्रेशन और रोड टैक्स के चलते भिन्न हो सकती है। Solis कंपनी अपने इस Solis 4215 E Tractor के साथ 5 साल तक की वारंटी देती है।

श्रेणी