ऐस डीआई 7500 4WD टर्बोचार्ज्ड इंजन के साथ 75 HP में शानदार ट्रैक्टर है

By: Merikheti
Published on: 29-Jan-2024

भारतीय बाजार में बहुत सारी ट्रैक्टर कंपनी हैं। ऐस कंपनी किसानों के लिए उनकी जरूरतों तथा पंसद के मुताबिक किफायती कीमत में ताकतवर ट्रैक्टर निर्मित करने के लिए पहचानी जाती है। ACE ट्रैक्टर समस्त प्रकार की खेती में अपना शानदार प्रदर्शन देते हैं, जिससे किसान कम वक्त में अधिक कार्य कर पाते हैं। ऐस ट्रैक्टर फ्यूल एफिशिएंट इंजन के साथ आते हैं, जो कि कम ईंधन खपत में कार्य करते हैं। यदि आप भी खेतीबाड़ी के लिए बेहतरीन ट्रैक्टर खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए ACE DI 7500 4WD ट्रैक्टर एक शानदार विकल्प हो सकता है। कंपनी के इस ट्रैक्टर में 2200 आरपीएम के साथ 75 HP पावर उत्पन्न करने वाला 4088 CC इंजन देखने को मिल जाता है।

ऐस डीआई 7500 4WD की क्या-क्या विशेषताऐं हैं ? 

ऐस डीआई 7500 4WD ट्रैक्टर में आपको 4088 सीसी क्षमता वाला 4 सिलेंडर में Turbocharged इंजन उपलब्ध किया जाता है, जो कि 75 HP पावर के साथ 305 NM की टॉर्क उत्पन्न करता है। इस ट्रैक्टर में Dry Air Cleaner with Clogging Sensor टाइप एयर फिल्टर प्रदान किया गया है। ACE कंपनी के इस ट्रैक्टर की अधिकतम पीटीओ पावर 64 HP है और इसका इंजन 2200 आरपीएम उत्पन्न करता है ACE DI 7500 4WD  ट्रैक्टर की वजन उठाने की क्षमता 2200 किलोग्राम निर्धारित की गई है। ऐस कंपनी का यह ट्रैक्टर 2841 किलोग्राम के कुल वजन के साथ आता है। इस ऐस ट्रैक्टर को 3990 MM लंबाई और 2010 MM चौड़ाई के साथ 2235 MM व्हीलबेस में किया गया है।

ये भी पढ़ें: ट्रैक्टर Tractor खरीदने पर मिलेगी 50 फीसदी सब्सिडी(subsidy), ऐसे उठा सकते हैं इस योजना का लाभ

ऐस डीआई 7500 4WD के फीचर्स क्या-क्या हैं ?

ऐस डीआई 7500 4WD ट्रैक्टर में Power स्टीयरिंग प्रदान किया गया है और इसमें आपको 12 Forward + 12 Reverse गियर वाला गियरबॉक्स देखने को मिल जाता है। कंपनी का यह ट्रैक्टर 31.25 kmph फॉरवर्ड स्पीड के साथ आता है। ACE कंपनी के इस ट्रैक्टर में Dual क्लच प्रदान किया गया है और इसमें Synchro Shuttle टाइप ट्रांसमिशन आता है। इस ऐस ट्रैक्टर में 6 Splines टाइप पावर टेकऑफ आती है, जो 540 / 540 E आरपीएम उत्पन्न करती है। कंपनी के इस ट्रैक्टर में 65 लीटर क्षमता वाला ईंधन टैंक प्रदान किया गया है। ऐस कंपनी का यह ट्रैक्टर Oil Immersed Disc ब्रेक्स के साथ आता है। ऐस डीआई 7500 एक 4WD ड्राइव ट्रैक्टर है। इस ऐस ट्रैक्टर में 11.2 x 24 फ्रंट टायर और 16.9 x 30 रियर टायर दिए गए है।

ऐस डीआई 7500 4WD की कीमत कितनी है ?

भारत में ACE DI 7500 4WD ट्रैक्टर का एक्स शोरूम प्राइस 12.35 लाख रुपये निर्धारित किया गया है। इस ऐस 7500 ट्रैक्टर की ऑन रोड कीमत समस्त राज्यों में लगने वाले आरटीओ रजिस्ट्रेशन और रोड टैक्स के चलते भिन्न हो सकती है। ऐस कंपनी अपने इस ACE DI 7500 4WD ट्रैक्टर के साथ 2 साल की वांरटी देती है। 

श्रेणी