जानें पॉवरट्रैक यूरो 41 प्लस ट्रैक्टर की अद्भुत खूबियों के बारे में

Published on: 07-May-2024

आज के युग में आधुनिकता के बढ़ते हर क्षेत्र में मशीनीकरण का वर्चस्व बढ़ता जा रहा है। कृषि से संबंधित कार्यों के लिए कृषकों को विभिन्न प्रकार के कृषि यंत्र और उपकरणों की जरूरत होती है। 

ट्रैक्टर को इनमें सबसे महत्वपूर्ण उपकरण की उपाधि प्रदान की जाती है। किसान एक ट्रैक्टर के साथ खेती के बहुत सारे कठिन कार्यों को कम वक्त और खर्च में पूर्ण कर सकते हैं। 

अगर आप भी खेती या व्यावसायिक कार्यों के लिए शक्तिशाली ट्रैक्टर खरीदने का विचार बना रहे हैं, तो आपके लिए पॉवरट्रैक यूरो 41 प्लस ट्रैक्टर एक बेहद शानदार विकल्प साबित हो सकता है। 

कंपनी का यह ट्रैक्टर 2200 आरपीएम के साथ 45 एचपी की शक्ति उत्पन्न करने वाले 2490 सीसी इंजन में आता है। 

पॉवरट्रैक यूरो 41 प्लस ट्रैक्टर की क्या-क्या विशेषताएं हैं ?

Powertrac Euro 41 Plus ट्रैक्टर में आपको 2490 सीसी क्षमता वाला 3 सिलेंडर में CAT POWERFUL इंजन देखने को मिल जाता है, जो 45 हॉर्स पावर उत्पन्न करता है। 

कंपनी का यह ट्रैक्टर Oil Bath टाइप एयर फिल्टर में दिया जाता है, जो इंजन को धूल-मिट्टी से सुरक्षित रखता है। इस पॉवरट्रैक ट्रैक्टर की अधिकतम पीटीओ पावर 38.3 एचपी है और इसके इंजन से 2200 RPM उत्पन्न होता है। 

पॉवरट्रैक कंपनी के इस ट्रैक्टर में 50 लीटर क्षमता वाला ईंधन टैंक प्रदान किया गया है। पॉवरट्रैक यूरो 41 प्लस ट्रैक्टर की भार उठाने की क्षमता 1600 किलोग्राम निर्धारित की गई है। 

साथ ही, इसमें Sensi-1 टाइप थ्री पॉइंट लिकेंज आती है। कंपनी के इस ट्रैक्टर का समकुल भार 2000 किलोग्राम है। पॉवरट्रैक कंपनी ने अपने इस ट्रैक्टर को 3270 MM लंबाई और 1750 MM चौड़ाई के साथ 2055 MM व्हीलबेस में तैयार किया है। कंपनी ने अपने इस ट्रैक्टर का ग्राउंड क्लीयरेंस 400 MM निर्धारित किया है।

पॉवरट्रैक यूरो 41 प्लस के क्या-क्या फीचर्स हैं ?

Powertrac Euro 41 Plus ट्रैक्टर में आपको Power स्टीयरिंग देखने को मिल जाता है, जो खेतों में काफी सहज ड्राइव प्रदान करता है। कंपनी ने अपने इस ट्रैक्टर में 8 Forward + 2 Reverse गियर वाला गियरबॉक्स प्रदान किया है। 

यह ट्रैक्टर 34 kmph फॉरवर्ड स्पीड और 10.8 kmph रिवर्स स्पीड में आता है। कंपनी ने अपने इस ट्रैक्टर में Dual क्लच उपलब्ध किया है और इसमें Center Shift / side shift option ट्रांसमिशन आता है। 

ये भी पढ़ें: पॉवरट्रैक कंपनी के 5 सबसे शक्तिशाली ट्रैक्टर मॉडल्स

इस ट्रैक्टर में MRPTO टाइप पावर टेकऑफ दी गई है, जो 540 आरपीएम उत्पन्न करती है। पॉवरट्रैक यूरो 41 प्लस ट्रैक्टर में 2 व्हील ड्राइव आता है, इसमें आपको 6.00 x 16 फ्रंट टायर और 13.6 x 28 रियर टायर देखने को मिल जाते हैं। कंपनी ने अपने इस ट्रैक्टर में Multi Plate Oil Immersed Disc / Multi Plate Dry Disc (Optional) ब्रेक्स दिए है। 

पॉवरट्रैक यूरो 41 प्लस की क्या कीमत है ? 

भारतीय बाजार में Powertrac Euro 41 Plus ट्रैक्टर की एक्स शोरूम कीमत 6.30 लाख से 6.60 लाख रुपये तय की गई है। 

इस पॉवरट्रैक यूरो 41 प्लस ट्रैक्टर की ऑन रोड़ कीमत सभी राज्यों में आरटीओ रजिस्ट्रेशन और रोड टैक्स की वजह से अलग हो सकती है। पॉवरट्रैक कंपनी अपने इस Powertrac Euro 41 Plus Tractor के साथ 5 साल की वारंटी प्रदान करती है।

श्रेणी