इस कंबाइन हार्वेस्टर से हर फसल की होगी कटाई, जानें इसकी खूबियां और कीमत

By: Merikheti
Published on: 23-Mar-2024

भारत में कृषि कार्यों के लिए कृषि यंत्र या उपकरणों का उपयोग किया जाता है, जो किसानों के लिए खेती को सहज और सुगम बनाते हैं। इन्हीं में से एक हार्वेस्टर भी महत्वपूर्ण मशीन है, जो फसलों की कटाई और बुनाई करने का कार्य करती है। किसान हार्वेस्टर के साथ खेतीबाड़ी के विभिन्न बड़े कार्यों को सरल और संपन्न बना सकते हैं। 

हार्वेस्टर विभिन्न तरह की फसलों के लिए अनुकूलित होते हैं। किसानों की आर्थिक स्थिति को सुद्रण बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते हैं। 

अगर आप भी अपने खेतों के लिए शक्तिशाली हार्वेस्टर खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो आपके लिए दशमेश 3100 मिनी कंबाइन हार्वेस्टर एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। कंपनी के इस मिनी कंबाइन हार्वेस्टर में 101 हॉर्स पावर उत्पन्न करने वाला शक्तिशाली इंजन आता है। 

दशमेश 3100 मिनी कंबाइन हार्वेस्टर की क्या-क्या विशेषताएं हैं ?

दशमेश 3100 मिनी कंबाइन हार्वेस्टर में आपको 4 सिलेंडर वाला Ashok Leyland, ALU W04d, Water Cooled इंजन देखने को मिल जाता है, जो 101 HP पावर उत्पन्न करता है। कंपनी के इस मिनी कंबाइन हार्वेस्टर के इंजन से 2200 आरपीएम उत्पन्न होता है। इस दशमेश मिनी हार्वेस्टर के कटर बार की चौड़ाई 10Feet (3048 mm) तय की गई है।

ये भी पढ़ें: फसल कटाई के लिए सेल्फ प्रोपेल्ड यानी स्वचालित रीपर और कंबाइन हार्वेस्टर

साथ ही, इसके काटने की ऊंचाई 30 से 1290 mm है। कंपनी के इस मिनी कंबाइन हार्वेस्टर का कुल वजन 5400 से 5968 किलोग्राम है। दशमेश कंपनी ने अपने इस मिनी कंबाइन हार्वेस्टर को 6960 mm लंबाई और 3400 mm चौड़ाई के साथ 3170 mm ऊंचाई में निर्मित किया है। 

दशमेश 3100 मिनी कंबाइन हार्वेस्टर के फीचर्स क्या-क्या हैं?

दशमेश 3100 मिनी कंबाइन हार्वेस्टर में आपको काफी शानदार गुणवत्ता वाला स्टीयरिंग देखने को मिल जाता है, जो बेहद आसान और आरामदायक ड्राइव प्रदान करता है। कंपनी के इस मिनी हार्वेस्टर में 3 Forward + 1 Reverse (Double Lever) गियर वाला गियरबॉक्स देखने को मिल जाता है। इस छोटे हार्वेस्टर की थ्रेशर की चौड़ाई 887 MM निर्धारित की गई है।

ये भी पढ़ें: फसल कटाई करने वाले कंबाइन हार्वेस्टर की संपूर्ण जानकारी

दशमेश कंपनी के इस मिनी हार्वेस्टर में 200 लीटर क्षमता वाला डीजल टैंक प्रदान किया गया है। इसमें आपको 1100 किलोग्राम का गेहूं के लिए और 1000 किलोग्राम धान के लिए क्षमता वाला टैंक देखने को मिल जाता है। कंपनी के इस हार्वेस्टर में 14.9x28.12PR फ्रंट टायर और 7.50x16.8PR रियर टायर प्रदान किए गए हैं।

दशमेश 3100 मिनी कंबाइन हार्वेस्टर की कितनी कीमत है?

भारत में दशमेश 3100 मिनी कंबाइन हार्वेस्टर की एक्स शोरूम कीमत 14.50 लाख से 16.00 लाख रुपये निर्धारित की गई है। इस दशमेश मिनी हार्वेस्टर की ऑन रोड कीमत समस्त राज्यों में आरटीओ रजिस्ट्रेशन और रोड टैक्स के चलते भिन्न हो सकती है।

श्रेणी