Ad

आयशर 241 VS आयशर 242: कम बजट में कौनसा ट्रैक्टर किसानों के लिए बेहतर विकल्प

Published on: 15-May-2026
Updated on: 15-May-2026

आयशर 241 VS आयशर 242: जानें, कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

भारतीय किसानों के बीच आयशर ट्रैक्टर्स अपने मजबूत, किफायती और भरोसेमंद ट्रैक्टरों के लिए काफी लोकप्रिय है। खासकर छोटे और मध्यम किसानों के लिए कंपनी के ट्रैक्टर कम बजट में बेहतर प्रदर्शन देने के लिए जाने जाते हैं। यदि आप 25 HP श्रेणी में एक अच्छा और बजट फ्रेंड ली ट्रैक्टर खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो आयशर 241 और आयशर 242 दोनों ही शानदार विकल्प माने जाते हैं। हालांकि दोनों ट्रैक्टरों की क्षमता लगभग समान है, लेकिन फीचर्स, ट्रांसमिशन, लिफ्टिंग क्षमता और कीमत के मामले में कई अंतर देखने को मिलते हैं। आइए जानते हैं कि इन दोनों ट्रैक्टरों में कौनसा मॉडल किसानों के लिए ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है।

आयशर 241 VS आयशर 242 इंजन और प्रदर्शन में अंतर

आयशर 241 और आयशर 242 दोनों ही 25 HP श्रेणी के ट्रैक्टर हैं और दोनों में 1557 CC क्षमता का इंजन दिया गया है। हालांकि दोनों ट्रैक्टरों की तकनीक में अंतर देखने को मिलता है।

आयशर 241 में 1 सिलेंडर वाला वाटर-कूल्ड इंजन दिया गया है, जो 1650 RPM पर कार्य करता है। इसमें ऑयल बाथ टाइप एयर फिल्टर मिलता है, जो इंजन को धूल और मिट्टी से सुरक्षित रखने में मदद करता है। यह ट्रैक्टर कम ईंधन खर्च में अच्छा प्रदर्शन देने के लिए जाना जाता है।

वहीं आयशर 242 में भी 1 सिलेंडर वाला 25 HP इंजन दिया गया है, लेकिन इसमें एयर कूल्ड सिस्टम मिलता है। इसका इंजन ज्यादा आधुनिक माना जाता है और लंबे समय तक काम करने में सक्षम है। दोनों ट्रैक्टरों में 21.3 HP पीटीओ पावर दी गई है, जिससे रोटावेटर, सीड ड्रिल और अन्य कृषि उपकरण आसानी से चलाए जा सकते हैं।

आयशर 241 VS आयशर 242 ट्रांसमिशन और गियरबॉक्स की तुलना

ट्रांसमिशन के मामले में आयशर 242 थोड़ा ज्यादा एडवांस माना जाता है। इसमें सेंट्रल शिफ्टिंग के साथ स्लाइडिंग मेश ट्रांसमिशन और 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स गियर दिए गए हैं। अधिक गियर विकल्प होने के कारण किसान अलग-अलग कार्यों के अनुसार बेहतर स्पीड चुन सकते हैं। इसकी अधिकतम फॉरवर्ड स्पीड 27.61 किलोमीटर प्रति घंटा तक है, जिससे ढुलाई कार्यों में भी बेहतर प्रदर्शन मिलता है।

दूसरी ओर आयशर 241 में 5 फॉरवर्ड और 1 रिवर्स गियर दिए गए हैं। यह ट्रैक्टर सामान्य खेती कार्यों के लिए अच्छा माना जाता है, लेकिन गियर विकल्प कम होने के कारण स्पीड कंट्रोल सीमित हो जाता है। इसकी अधिकतम फॉरवर्ड स्पीड 25.48 किलोमीटर प्रति घंटा है।

अगर किसान ज्यादा गियर विकल्प और स्मूथ संचालन चाहते हैं, तो आयशर 242 बेहतर विकल्प माना जा सकता है।

आयशर 241 VS आयशर 242 ब्रेक और स्टीयरिंग फीचर्स

आयशर 241 में ड्रम ब्रेक दिए गए हैं, जबकि ड्राई डिस्क और ऑयल इमर्स्ड ब्रेक का विकल्प भी उपलब्ध है। इसमें मैकेनिकल स्टीयरिंग के साथ पावर स्टीयरिंग का विकल्प मिलता है। यह छोटे खेतों और सामान्य कृषि कार्यों के लिए पर्याप्त माना जाता है।

वहीं आयशर 242 में डिस्क ब्रेक और ऑयल इमर्स्ड ब्रेक्स का विकल्प मिलता है, जो ज्यादा बेहतर ब्रेकिंग क्षमता प्रदान करते हैं। इसमें भी मैकेनिकल और पावर स्टीयरिंग का विकल्प उपलब्ध है। लंबे समय तक काम करने और भारी उपकरण चलाने में यह ट्रैक्टर ज्यादा आरामदायक अनुभव देता है।

आयशर 241 VS आयशर 242 पीटीओ और कृषि उपकरण संचालन

दोनों ट्रैक्टरों की पीटीओ क्षमता लगभग समान है, लेकिन तकनीकी अंतर देखने को मिलता है।

आयशर 241 में Live पीटीओ के साथ 6 स्प्लिनेड शाफ़्ट दिए गए हैं और इनका पीटीओ आरपीएम 540 RPM @ 1715 ERPM है। यह सामान्य कृषि उपकरणों के लिए पर्याप्त माना जाता है।

वहीं आयशर 242 में लाइव पीटीओ  के साथ 21 स्प्लिनेड शाफ़्ट दिया गया है और इसका PTO RPM 1000 RPM @ 1616 ERPM है। ज्यादा पीटीओ स्पीड होने के कारण यह ट्रैक्टर आधुनिक कृषि उपकरणों को अधिक प्रभावी तरीके से संचालित कर सकता है।

आयशर 241 VS आयशर 242 लिफ्टिंग क्षमता और हाइड्रोलिक्स

हाइड्रोलिक क्षमता के मामले में आयशर 242 ज्यादा मजबूत साबित होता है। इसमें 1220 किलोग्राम की लिफ्टिंग क्षमता दी गई है, जिससे भारी कृषि उपकरणों को आसानी से उठाया जा सकता है। साथ ही इसमें ADDC हाइड्रोलिक कंट्रोल सिस्टम मिलता है, जो खेती के दौरान बेहतर नियंत्रण प्रदान करता है।

दूसरी ओर आयशर 241 में 960 किलोग्राम की लिफ्टिंग क्षमता दी गई है। यह छोटे और सामान्य कृषि उपकरणों के लिए उपयुक्त है, लेकिन भारी उपकरणों के लिए इसकी क्षमता थोड़ी कम मानी जाती है।

यदि किसान रोटावेटर, हैरो या भारी उपकरणों का ज्यादा उपयोग करते हैं, तो आयशर 242 बेहतर विकल्प साबित हो सकता है।

आयशर 241 VS आयशर 242 आकार, वजन और टायर तुलना 

दोनों ट्रैक्टरों का डिज़ाइन लगभग समान है। आयशर 241 का वजन 1640 किलोग्राम है, जबकि आयशर 242 का वजन 1670 किलोग्राम है। दोनों ट्रैक्टरों में 6.00 x 16 फ्रंट टायर और 12.4 x 28 रियर टायर दिए गए हैं, जो खेतों में बेहतर पकड़ और संतुलन प्रदान करते हैं।

इन दोनों ट्रैक्टरों का ग्राउंड क्लीयरेंस 410 मिमी है, जिससे ऊबड़-खाबड़ खेतों में भी आसानी से काम किया जा सकता है।

आयशर 241 VS आयशर 242 कीमत में कितना अंतर? 

कीमत के मामले में आयशर 241 ज्यादा किफायती माना जाता है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत लगभग ₹3.91 लाख से ₹4.07 लाख तक है। कम बजट वाले किसानों के लिए यह अच्छा विकल्प साबित हो सकता है।

वहीं आयशर 242 की कीमत लगभग ₹4.80 लाख से ₹4.99 लाख तक है। हालांकि इसकी कीमत थोड़ी ज्यादा है, लेकिन इसमें ज्यादा गियर, बेहतर हाइड्रोलिक क्षमता और आधुनिक फीचर्स मिलते हैं।

कौन सा ट्रैक्टर खरीदना बेहतर रहेगा? 

यदि आपका बजट कम है और आपको सामान्य खेती कार्यों के लिए ट्रैक्टर चाहिए, तो आयशर 241 एक अच्छा और किफायती विकल्प साबित हो सकता है। यह छोटे किसानों के लिए उपयुक्त माना जाता है।

लेकिन यदि आप ज्यादा आधुनिक फीचर्स, बेहतर ट्रांसमिशन, अधिक लिफ्टिंग क्षमता और भारी उपकरणों के संचालन के लिए ट्रैक्टर खरीदना चाहते हैं, तो आयशर 242 ज्यादा बेहतर विकल्प माना जा सकता है। यह ट्रैक्टर खेती के साथ-साथ ढुलाई और अन्य कृषि कार्यों में भी शानदार प्रदर्शन देता है।

मेरीखेति प्लेटफॉर्म आपको खेती-बाड़ी से जुड़ी सभी ताज़ा जानकारियां उपलब्ध कराता रहता है। इसके माध्यम से ट्रैक्टरों के नए मॉडल, उनकी विशेषताएँ और खेतों में उनके उपयोग से संबंधित अपडेट नियमित रूप से साझा किए जाते हैं। साथ ही वीएसटीन्यू हॉलैंड और मैसी फर्ग्यूसन, स्वराज ट्रैक्टर जैसी प्रमुख कंपनियों के ट्रैक्टरों की पूरी जानकारी भी यहां प्राप्त होती है।