Ad

हैदराबाद में भव्य आयोजन - न्यू हॉलैंड ने पैडी स्पेशल ट्रैक्टर लॉन्च किये

Published on: 22-Apr-2026
Updated on: 23-Apr-2026

भारत में कृषि क्षेत्र तेजी से आधुनिक हो रहा है और किसानों की जरूरतें भी समय के साथ बदल रही हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए कृषि मशीनरी के क्षेत्र की अग्रणी कंपनी न्यू हॉलैंड ने हैदराबाद में अपना नया और दमदार ट्रैक्टर New Holland 3230 TX XTRA पावर लॉन्च किया है। यह ट्रैक्टर खास तौर पर उन किसानों के लिए डिजाइन किया गया है, जो मध्यम श्रेणी में ज्यादा ताकत, बेहतर परफॉर्मेंस और उन्नत तकनीक चाहते हैं। यह लॉन्च इवेंट किसानों, डीलर्स और कृषि विशेषज्ञों के लिए खास आकर्षण का केंद्र रहा। कंपनी ने इस नए मॉडल को “XTRA पावर और XTRA परफॉर्मेंस” के कॉन्सेप्ट के साथ पेश किया है, जो खेत में हर तरह के काम को आसान और तेज बनाने का वादा करता है।    

न्यू हॉलैंड के इस लॉन्च में मेरी खेती टीम रही उपस्थित

कृषि क्षेत्र में लगातार हो रहे तकनीकी बदलावों के बीच एक और महत्वपूर्ण कदम तब देखने को मिला, जब न्यू हॉलैंड कंपनी ने अपना नया ट्रैक्टर लॉन्च किया। इस खास मौके पर मेरी खेती टीम भी कार्यक्रम में मौजूद रही और इस नए ट्रैक्टर के फीचर्स व तकनीक को करीब से जाना। 

इस लॉन्च इवेंट में कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि नया ट्रैक्टर आधुनिक किसानों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। इसमें बेहतर इंजन पावर, उन्नत ट्रांसमिशन और कम ईंधन खपत जैसी खूबियां दी गई हैं, जिससे किसानों की लागत घटेगी और उत्पादन बढ़ेगा।

मेरी खेती टीम ने इस दौरान न केवल ट्रैक्टर की तकनीकी विशेषताओं को समझा, बल्कि किसानों और डीलर्स से भी बातचीत की। किसानों ने इस नए मॉडल को लेकर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी और इसे खेती के लिए उपयोगी बताया।

न्यू हॉलैंड द्वारा हैदराबाद में लॉन्च किया गया न्यू हॉलैंड 3230 TX ट्रैक्टर 42 HP सेगमेंट में एक मजबूत और आधुनिक विकल्प के रूप में उभरकर सामने आया है। इसमें पावर, तकनीक और आराम का बेहतरीन संयोजन देखने को मिलता है। अगर आप एक ऐसा ट्रैक्टर खरीदना चाहते हैं जो हर तरह के कृषि कार्य में सक्षम हो, बेहतर माइलेज दे और लंबे समय तक टिकाऊ रहे, तो यह ट्रैक्टर आपके लिए एक शानदार विकल्प साबित हो सकता है। मेरी खेती टीम भविष्य में भी ऐसे ही कृषि से जुड़े नए इनोवेशन और तकनीकों की जानकारी किसानों तक पहुंचाती रहेगी। इसके अलावा कंपनी ने तीन मॉडल और लॉन्च किए।

चार नए ट्रैक्टर मॉडल लॉन्च किये

न्यू हॉलैंड कंपनी ने इस ट्रैक्टर लॉन्च में चार नए मॉडल लॉन्च किए थे।

  • न्यू हॉलैंड - 3230 TX plus 
  • न्यू हॉलैंड - 4710 EXCEL 
  • न्यू हॉलैंड - 3600-2 EXCEL 
  • न्यू हॉलैंड - 4510 EXCEL 

अब किसान के पास न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर सीरीज में अपनी आवश्यकता के अनुसार ट्रैक्टर चुनने के सर्वाधिक विकल्प होंगे जो कि किसान की हर जरुरत को पूरा करने में सक्षम होंगे।

धान की (पैडी) के लिये खास ट्रैक्टर लॉन्च 

प्रमुख विशेषताएं __

A. एक बेहतरीन इंजीनियरिंग का कमाल 

  • दलदली एवं गीली जमीन में काम करने की बेहतरीन क्षमता 
  • टायरों की मजबूत पकड़ एवं संतुलन 
  • आसान संचालन 
  • किफायती मेंटिनेन्स 

B. फ्यूल एफिशिएंसी

  • कम ईधन में काम ज्यादा
  • ईधन बचत से किसान की आय मे वृद्धि 
  • काम ज्यादा निकलने पर समय की बचत
  • खेती की लागत में कमी उत्पादन ज्यादा  

खेत में ट्रैक्टर का लाइव डेमो

इस इवेंट में ट्रैक्टरों द्वारा खेत में लाइव डेमो कराया गया। जिससे ट्रैक्टर की खासियत और असली ताकत का एहसास हुआ।

डेमो में

किसानो द्वारा स्वयं ट्रैक्टर चला कर गीले और कीचड़ युक्त खेतों में से ट्रैक्टर की विशेषता और ताकत का प्रत्यक्ष अनुभव किया गया। मेरी खेती टीम ने देखा की किसान इस डेमो में ट्रैक्टर की विशेषता और ताकत से उत्साहित दिखें उन्हें ट्रैक्टर के फीचर्स की समझ मिली।

मुख्य फीचर्स से लैस

विशेषज्ञों ने ट्रैक्टर के आधुनिक फीचर्स से किसानों और मेरी खेती टीम को अवगत कराया।

फीचर्स __

A. आसान गियर और कंट्रोल

B. पावरफुल इंजन

C. कम मेंटेनेंस 

D. आरामदायक सीट

E. लॉन्ग टर्म टिकाऊ 

सभी फीचर्स खेती को आसान और तेज बनाने में सहायक सिद्ध हुऐ

निष्कर्ष

किसानों के लिए एक नई उम्मीद न्यू हॉलैंड सीरीज के ये नये ट्रैक्टर भारतीय किसानों के लिये एक आसान और मजबूत विकल्प बनकर प्रस्तुत हुये है। खासकर धान की खेती करने वाले किसानों के लिए। बेहतर माइलेज, मजबूत प्रदर्शन और आधुनिक तकनीक इन्हें खास बनाते हैं।

जुड़े रहे मेरी खेती के साथ, जहाँ आपको मिलती है खेती से जुडी हर जरुरी जानकारी - सीधा खेत से, सदैव तत्पर, आपके लिए।

मेरीखेति प्लेटफॉर्म आपको खेती-बाड़ी से जुड़ी सभी ताज़ा जानकारियां उपलब्ध कराता रहता है। इसके माध्यम से ट्रैक्टरों के नए मॉडल, उनकी विशेषताएँ और खेतों में उनके उपयोग से संबंधित अपडेट नियमित रूप से साझा किए जाते हैं। साथ ही वीएसटीआयशरमहिंद्रा और मैसी फर्ग्यूसन ट्रैक्टर जैसी प्रमुख कंपनियों के ट्रैक्टरों की पूरी जानकारी भी यहां प्राप्त होती है।