John Deere 5050 E VS Swaraj 744 XT 50 HP में दमदार ट्रैक्टर्स का तुलनात्मक विश्लेषण

By: Merikheti
Published on: 05-Feb-2024

खेती-किसानी के क्षेत्र में आजकल काफी मशीनीकरण देखने को मिला है। आधुनिक समय में ट्रैक्टर किसानों की रीढ़ की हड्डी बन चुका है। भारतीय बाजार के अंदर सबसे ज्यादा माँग 50 HP में आने वाले ट्रैक्टरों की रहती है। किसान 50 हॉर्स पावर वाले ट्रैक्टर के साथ खेती और व्यावसायिक कार्यों को सुगमता से कर सकते हैं। यदि आप भी खेतीबाड़ी के लिए शक्तिशाली ट्रैक्टर खरीदने का विचार कर रहे हैं, तो आपके लिए आज हम भारत के 2 सबसे पॉपुलर जॉन डियर 5050 ई ट्रैक्टरऔर स्वराज 744 एक्स टी ट्रैक्टर की तुलना लेकर आए है। 

John Deere 5050 E Vs Swaraj 744 XT: भारत में खेती के लिए विभिन्न प्रकार के कृषि उपकरणों का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन इनमें सबसे प्रमुख ट्रैक्टर को ही माना जाता है। किसान ट्रैक्टर के साथ खेती के बहुत सारे छोटे-बड़े कामों को काफी सहजता से पूर्ण कर सकते हैं। भारतीय मार्केट में सर्वाधिक डिमांड 50 HP में आने वाले ट्रैक्टरों की रहती है। किसान 50 हॉर्स पावर वाले ट्रैक्टर के साथ खेती और व्यावसायिक कार्यों को आसानी से कर सकते हैं। 

John Deere 5050 E VS Swaraj 744 XT ट्रैक्टर्स की क्या-क्या विशेषताऐं हैं ?

अगर हम इन ट्रैक्टर्स की एक दूसरे से तुलना करें, तो जॉन डियर 5050 ई ट्रैक्टर में आपको 3 सिलेंडर वाला Coolant cool with overflow reservoir इंजन उपलब्ध कराया जाता है, जो कि 50 HP पावर उत्पन्न करता है। वहीं, स्वराज 744 एक्स टी ट्रैक्टर में आपको 3478 सीसी क्षमता वाला 3 सिलेंडर में Water Cooled इंजन प्रदान किया जाता है, जो 50 हॉर्स पावर उत्पन्न करता है। John Deere 5050 E ट्रैक्टर की अधिकतम पीटीओ पावर 42.5 HP है और इसका इंजन 2400 आरपीएम उत्पन्न करता है। वहीं, स्वराज ट्रैक्टर की अधिकतम पीटीओ पावर 44 HP है और इसके इंजन से 2000 आरपीएम उत्पन्न होता है। John Deere 5050 E ट्रैक्टर की भार उठाने की क्षमता 1800 किलोग्राम तय की गई है। जबकि Swaraj 744 XT ट्रैक्टर की भार उठाने की क्षमता 1700 किलोग्राम निर्धारित की गई है।

John Deere 5050 E VS Swaraj 744 XT के क्या-क्या फीचर्स होते हैं ?

अगर हम इन ट्रैक्टर्स के फीचर्स की तुलना करें, तो जॉन डियर 5050 ई ट्रैक्टर में आपको Power स्टीयरिंग के साथ 9 Forward + 3 Reverse गियर वाला गियरबॉक्स प्रदान किया जाता है। वहीं, स्वराज 744 एक्स टी ट्रैक्टर में Power स्टीयरिंग के साथ 8 Forward + 2 Reverse गियर वाला गियरबॉक्स प्रदान किया गया है। इस जॉन डियर ट्रैक्टर में Oil Immersed Disc ब्रेक्स प्रदान किए गए हैं। वहीं, स्वराज ट्रैक्टर में Multi Plate Oil Immersed ब्रेक्स आते हैं। John Deere 5050 E ट्रैक्टर 2 WD ड्राइव में आता है, इसमें 6.00 x 16 / 7.50 x 16 फ्रंट टायर और 14.9 x 28 / 16.9 x 28 रियर फ्रंट टायर दिए गए हैं। वहीं, स्वराज 744 एक्स टी ट्रैक्टर 2 WD ड्राइव में आता है, इसमें 6.0 X 16 / 7.50 X 16 फ्रंट टायर और 14.9 X 28 रियर टायर प्रदान किए गए हैं।

ये भी पढ़ें: कम जोत वाले किसानों के लिए कम दाम और अधिक शक्ति में आने वाले ट्रैक्टर

John Deere 5050 E VS Swaraj 744 XT की कितनी कीमत है ?

भारत में जॉन डियर 5050 ई ट्रैक्टर की एक्स शोरूम कीमत 8.10 लाख से 8.70 लाख रुपये निर्धारित की गई है। जबकि स्वराज 744 एक्स टी ट्रैक्टर 6.98 लाख से 7.50 लाख रुपये के एक्स शोरूम कीमत के साथ आता है। जॉन डियर कंपनी अपने इस ट्रैक्टर के साथ 5 साल की वारंटी प्रदान करती है। वहीं, स्वराज कंपनी अपने इस ट्रैक्टर के साथ 6 वर्ष की वारंटी भी प्रदान करती है। 

श्रेणी