कृषि कार्यों को कम ईंधन खपत के साथ Kubota L3408 ट्रैक्टर आसान बनाता है

By: Merikheti
Published on: 28-Jan-2024

खेती किसानी में ट्रैक्टर अपना अहम स्थान रखता है। ट्रैक्टर किसान को अपनी शान समझता है। यदि आप भी एक किसान हैं और खेती या व्यवासायिक कार्यों के लिए शक्तिशाली ट्रैक्टर खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए कुबोटा एल 3408 ट्रैक्टर एक शानदार विकल्प हो सकता है। इस कुबोटा ट्रैक्टर में आपको 2700 आरपीएम के साथ 34 HP पावर उत्पन्न करने वाला 1647 CC इंजन दिया जाता है।

कुबोटा कंपनी भारत में कृषकों के लिए नवीन तकनीक वाले शक्तिशाली ट्रैक्टर तैयार करने के लिए जानी जाती है। कंपनी के बहुत सारे ट्रैक्टर शानदार परफॉर्मेंस के साथ आते हैं, जो कि खेती में आने वाली लागत को काफी कम करते हैं।

कुबोटा एल3408 की विशेषताऐं क्या-क्या हैं ?

Kubota L3408 ट्रैक्टर में आपको 1647 सीसी क्षमता वाला 3 सिलेंडर में Liquid Cooled इंजन दिया गया है, जो 34 HP की पावर उत्पन्न करता है। इस कुबोटा ट्रैक्टर में Dry Air Cleaner एयर फिल्टर दिया जाता है। कंपनी के इस ट्रैक्टर की अधिकतम पीटीओ पावर 30 HP है और इसके इंजन से 2700 आरपीएम उत्पन्न होता है। कुबोटा के इस ट्रैक्टर में 34 लीटर क्षमता वाला ईंधन टैंक दिया जाता है। कंपनी के इस ट्रैक्टर की भार उठाने की क्षमता 906 किलोग्राम निर्धारित की गई है और इसका समकुल वजन 1380 किलोग्राम है। इस कुबोटा ट्रैक्टर को 2925 MM लंबाई और 1430 MM चौड़ाई के साथ 1610 MM व्हीलबेस में तैयार किया गया है। कंपनी के इस ट्रैक्टर का ग्राउंड क्लीयरेंस 350 MM रखा गया है।

ये भी पढ़ें: मिनी सेगमेंट के ये पांच ट्रैक्टर बागवानी एवं कमर्शियल कार्यों के लिए काफी फायदेमंद हैं

कुबोटा एल3408 के फीचर्स क्या-क्या हैं ?

Kubota L3408 ट्रैक्टर में आपको Integral Power स्टीयरिंग देखने को मिल जाती है। कंपनी का यह ट्रैक्टर 8 Forward + 4 Reverse गियर वाले गियरबॉक्स में आता है। इस कुबोटा ट्रैक्टर की 22.2 kmph फॉरवर्ड स्पीड निर्धारित की गई है। कंपनी के इस ट्रैक्टर में Dry type Single stage क्लच दिया गया है और इसमें Constant Mesh टाइप ट्रांसमिशन आता है। इस ट्रैक्टर में Wet Disc ब्रेक्स प्रदान किए गए हैं। Kubota L3408 ट्रैक्टर आपको 4 WD ड्राइव में देखने को मिल जाता है। इस ट्रैक्टर में 8.00 x 16 फ्रंट टायर और 12.4 x 24 रियर टायर दिए गए हैं। कंपनी के इस ट्रैक्टर में Multi Speed PTO पावर टेकऑफ आती है, जो STD : 540 @2430, ERPM ECO : 750@2596 ERPM उत्पन्न करती है। 

कुबोटा एल3408 की कीमत कितनी है ?

भारत में Kubota L3408 ट्रैक्टर की एक्स शोरूम कीमत 7.45 लाख से 7.48 लाख रुपये निर्धारित की गई है। इस Kubota एल3408 ट्रैक्टर की ऑन रोड कीमत समस्त राज्यों में वहां पर लगने वाले RTO रजिस्ट्रेशन और रोड टैक्स के चलते भिन्न हो सकती है। कंपनी अपने इस Kubota L3408 ट्रैक्टर के साथ 5 साल की वारंटी के साथ आता है।

श्रेणी