महिंद्रा ने अपने 40 लाखवें ट्रैक्टर को बेचकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है

By: Merikheti
Published on: 19-Apr-2024

दुनिया के सबसे बड़े ट्रैक्टर निर्माता ब्रांड महिंद्रा ट्रैक्टर्स ने मार्च 2024 में निर्यात समेत 40 लाख ट्रैक्टरों की बिक्री कर एक मील का पत्थर प्राप्त किया है। बतादें, कि महिंद्रा ट्रैक्टर्स महिंद्रा ग्रुप (Mahindra Group) का एक भाग है। 

यह मील का पत्थर महिंद्रा युवो टेक प्लस (Mahindra Yuvo Tech Plus) के अनावरण से चिह्नित है, जिसे कंपनी की नई पीढ़ी युवो ट्रैक्टर प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है। 

महिंद्रा की जहीराबाद फैसिलिटी, जो इसकी सबसे नई ट्रैक्टर सुविधा और महिंद्रा ट्रैक्टरों के लिए एक वैश्विक उत्पादन केंद्र है।

महिंद्रा ने अपने 40 लाखवां ट्रैक्टर बेचने का उत्सव मनाया 

अमेरिकन कंपनी इंटरनेशनल हार्वेस्टर इंक के साझेदारी के माध्यम से महिंद्रा ट्रैक्टर्स ने 1963 में अपना प्रथम ट्रैक्टर लॉन्च किया और 2004 में दस लाख ट्रैक्टर यूनिट का उत्पादन हासिल किया। 

फिर 2009 में वॉल्यूम के हिसाब से विश्व के सर्वाधिक बिकने वाले फार्म ट्रैक्टर निर्माता के खिताब का दावा किया। महिंद्रा ने 9 साल के पश्चात 2013 में 20 लाख इकाइयों के उत्पादन का मील का पत्थर प्राप्त किया। 

ये भी पढ़ें: जानिए महिंद्रा युवो 585 मैट ट्रैक्टर की विशेषताऐं, फीचर्स और कीमत के बारे में

फिर इसके बाद 2019 में 30 लाख का आंकड़ा प्राप्त किया। इसी प्रकार 5 साल बाद वित्त वर्ष 24 में, महिंद्रा ट्रैक्टर्स ने गर्व के साथ अपना 40 लाखवां ट्रैक्टर बेचा है।

महिंद्रा ट्रैक्टर के 60 वर्ष पूर्ण होने पर जश्न

महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के कृषि उपकरण क्षेत्र- अध्यक्ष, हेमंत सिक्का ने कहा कि, "खेती को बदलने और जीवन को समृद्ध बनाने के हमारे उद्देश्य से प्रेरित होकर, हमें अपना 40 लाखवां महिंद्रा ट्रैक्टर बेचने पर बेहद गर्व है। 

क्योंकि, हम दशकों के नेतृत्व और एक ही वर्ष में महिंद्रा ट्रैक्टर के 60 साल पूरे होने का जश्न मना रहे हैं। इन मील के पत्थर के साथ मैं अपने ग्राहकों, किसानों, जो हमें हर दिन प्रेरित करते हैं, उनके साथ-साथ हमारे भागीदारों और हमारी टीमों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करना चाहता हूं, क्योंकि हम एक साथ परिवर्तन की यात्रा शुरू कर रहे हैं।''

महिंद्रा के 1200 से ज्यादा डीलर पार्टनर्स का सशक्त नेटवर्क

पिछले 60 वर्षों में महिंद्रा ने 390 से ज्यादा ट्रैक्टर मॉडलों को शम्मिलित करने के लिए अपनी उत्पाद श्रृंखला का विस्तार किया है।इस दौरान महिंद्रा ट्रैक्टर्स ने पूरे भारतभर में 1200 से भी अधिक डीलर पार्टनर्स का एक सशक्त नेटवर्क तैयार किया है। 

अपने ग्राहकों की जरूरतों को सबसे पहले रखते हुए, इस नेटवर्क ने ब्रांड को 40 लाख महिंद्रा ट्रैक्टर ग्राहकों के लगातार बढ़ते आधार को बिक्री, सेवा और अतिरिक्त सहायता के बेजोड़ स्तर की पेशकश करने की अनुमति दी है।

60 वर्षों से लाखों किसानों का भरोसा  

महिंद्रा ट्रैक्टर्स के 40 लाख ग्राहकों की सराहना में कंपनी ने '40 लाख खुश ग्राहक और 60 साल का ब्रांड भरोसा' शीर्षक से एक नया डिजिटल वीडियो कमर्शियल (डीवीसी) लॉन्च किया है। 

साथ ही, देश भर में अपने उत्पादों और सेवाओं पर नए ऑफर भी प्रस्तुत किए। यह अभियान 'लाल' रंग के इर्द-गिर्द घूमता है, जो समृद्धि का प्रतीक है और महिंद्रा ट्रैक्टर्स का पर्याय है। 

महिंद्रा ट्रैक्टर्स OJA के साथ ASEAN में अपनी शुरुआत करेगा, जो 2024 में थाईलैंड से प्रारंभ होगा। साथ ही, 2025 में यूरोप तक जाएगा। इससे महिंद्रा ट्रैक्टर्स को विश्व ट्रैक्टर बाजार में शीर्ष ट्रैक्टर ब्रांड के तोर पर अपनी स्थिति बनाए रखने में मदद मिलेगी। 

श्रेणी