भारतीय बाजार और किसानों के बीच लोकप्रिय 5 मिनी ट्रैक्टर कौन-कौन से हैं ?

By: Merikheti
Published on: 04-Feb-2024

आज हम आपको इस लेख में भारतीय बाजार और किसानों के बीच लोकप्रिय ट्रैक्टर्स की जानकारी देने जा रहे हैं। अगर आप छोटी खेती के लिए शक्तिशाली ट्रैक्टर खरीदने की सोच रहे हैं और भारतीय बाजार में बहुत से मिनी ट्रैक्टर होने से एक अजीब उलझन में हैं, तो हम आपके लिए भारत में आने वाले टॉप 5 मिनी ट्रैक्टरों की जानकारी देंगे। ताकि आपको ट्रैक्टर का अपनी सूझ-बूझ से चयन करने का अवसर मिल सके। 

खेती-किसानी के लिए विभिन्न प्रकार के कृषि उपकरणों का प्रयोग किया जाता है। इनमें सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण उपकरण ट्रैक्टर होता है। खेती के बड़े कामों को किसान एक ट्रैक्टर की मदद से आसानी से पूर्ण कर सकते हैं। इससे वक्त और मजदूरी दोनों की ही बचत होती है। अगर आप लघु कृषि के लिए दमदार ट्रैक्टर खरीदने की सोच रहे हैं और भारतीय बाजार में बहुत से मिनी ट्रैक्टर होने से उलझन में हैं, तो हम आपके लिए भारत में आने वाले टॉप 5 मिनी ट्रैक्टरों की जानकारी लेकर आए हैं।

महिंद्रा जीवो 365 डीआई 4डब्ल्यूडी ट्रैक्टर 

Mahindra JIVO 365 DI 4WD ट्रैक्टर में आपको 2048 सीसी क्षमता वाला 3 सिलेंडर में Water Cooled DI इंजन देखने को मिल जाता है, जो 36 HP पावर उत्पन्न करता है। इस मिनी ट्रैक्टर की अधिकतम पीटीओ 30 HP पावर है, इसके इंजन से 2600 RPM उत्पन्न होता है। महिंद्रा जीवो 365 डीआई 4डब्ल्यूडी ट्रैक्टर की भार उठाने की क्षमता 900 किलोग्राम निर्धारित की गई है। 

ये भी पढ़ें: अद्भुत खूबियों से भरपूर महिंद्रा युवो 575 डीआई ट्रैक्टर से खेती का हर काम आसान होगा

यह मिनी ट्रैक्टर Power स्टीयरिंग के साथ 8 Forward + 8 Reverse गियर वाले गियरबॉक्स में दिया जाता है। इस महिंद्रा ट्रैक्टर में Oil Immersed Brakes with 3 Discs ब्रेक्स प्रदान किए गए हैं। जीवो सीरीज वाला यह मिनी ट्रैक्टर ड्राइव में आता है, इसमें 8.00 x 16 फ्रंट टायर और 12.4 x 24 रियर टायर दिए गए हैं। महिंद्रा जीवो 365 डीआई 4डब्ल्यू डी ट्रैक्टर की एक्स शोरूम कीमत 4.9 लाख से 6 लाख रुपये निर्धारित की गई है। कंपनी अपने इस मिनी ट्रैक्टर के साथ 2 साल की वारंटी प्रदान करती है।

जॉन डियर 3036 ई 4डब्ल्यूडी ट्रैक्टर 

John Deere 3036E 4WD ट्रैक्टर में आपको 3 सिलेंडर वाला Coolant cooled with overflow reservoir, Naturally Aspirated इंजन देखने को मिल जाता है, जो 35 HP पावर उत्पन्न करता है। इस मिनी ट्रैक्टर का इंजन 2800 आरपीएम उत्पन्न करता है। इसकी अधिकतम पीटीओ पावर 31 HP है। जॉन डियर 3036 ई 4डब्ल्यूडी ट्रैक्टर की भार उठाने की क्षमता 910 किलोग्राम निर्धारित की गई है।

John Deere 3036E 4WD ट्रैक्टर में आपको Power स्टीयरिंग के साथ 8 Forward + 8 Reverse Sync Reverser गियरबॉक्स दिया जाता है। जॉन डियर का यह मिनी ट्रैक्टर Oil Immersed Brakes के साथ आता है। जॉन डियर का यह मिनी ट्रैक्टर 4WD ड्राइव में आता है, इसमें 8 X 16, 4 PR फ्रंट टायर और 12.4 X 24.4, 4PR, HLD रियर टायर दिए गए हैं। जॉन डियर 3036 ई ट्रैक्टर की एक्स शोरूम कीमत 8 लाख से 9 लाख रुपये तय की गई है। कंपनी अपने इस ट्रैक्टर के साथ 5 साल की वारंटी प्रदान करती है।

कुबोटा एल3408 4डब्ल्यूडी ट्रैक्टर 

Kubota L3408 4WD ट्रैक्टर में आपको 1647 सीसी क्षमता वाला 3 सिलेंडर में Liquid Cooled इंजन आता है, जो 34 HP की पावर उत्पन्न करता है। इस कुबोटा ट्रैक्टर की अधिकतम पीटीओ पावर 30 HP है। साथ ही, इसका इंजन 2700 आरपीएम उत्पन्न करता है। कुबोटा के इस मिनी ट्रैक्टर की भार उठाने की क्षमता 906 किलोग्राम निर्धारित की गई है।

ये भी पढ़ें: कृषि कार्यों को कम ईंधन खपत के साथ Kubota L3408 ट्रैक्टर आसान बनाता है

कंपनी के इस कॉम्पैक्ट ट्रैक्टर में आपको Integral Power स्टीयरिंग के साथ 8 Forward + 4 Reverse गियर वाला गियरबॉक्स दिया जाता है। इस कुबोटा मिनी ट्रैक्टर में 4 WD ड्राइव आता है, इसमें 8.00 x 16 फ्रंट टायर और 12.4 x 24 रियर टायर दिए गए हैं। कुबोटा एल3408 ट्रैक्टर की एक्स शोरूम कीमत 7.45 लाख से 7.48 लाख रुपये निर्धारित की गई है। कंपनी अपने इस ट्रैक्टर के साथ 5 साल की वारंटी देती है। 

वीएसटी शक्ति 932 डीआई 4डब्ल्यूडी ट्रैक्टर

VST Shakti 932 DI 4WD ट्रैक्टर में आपको 1758 सीसी क्षमता वाला 4 सिलेंडर में Water Cooled इंजन देखने को मिल जाता है, जो 30 हॉर्स पावर उत्पन्न करता है। इस मिनी ट्रैक्टर की अधिकतम पीटीओ पावर 25 HP है और इसका इंजन 2400 आरपीएम उत्पन्न करता है। वीएसटी शक्ति मिनी ट्रैक्टर की भार उठाने की क्षमता 1250 किलोग्राम तय की गई है।

कंपनी का यह छोटा ट्रैक्टर Power स्टीयरिंग के साथ 9 Forward + 3 Reverse गियर वाला गियरबॉक्स में आता है। इस स्मॉल ट्रैक्टर में Oil Immersed Disc ब्रेक्स दिए गए हैं। VST का यह मिनी ट्रैक्टर फोर व्हील ड़्राइव में आता है, इसमें 6.0 x 12 फ्रंट टायर और 9.5 x 20 रियर टायर दिए गए हैं। वीएसटी शक्ति 932 डीआई ट्रैक्टर की एक्स शोरूम कीमत 5.4 लाख से 6 लाख रुपये निर्धारित की गई है। कंपनी अपने इस मिनी ट्रैक्टर के साथ 5 साल की वारंटी प्रदान करती है।

महिंद्रा जीवो 305 डीआई 4डब्ल्यूडी ट्रैक्टर 

MAHINDRA JIVO 305 DI 4WD ट्रैक्टर में आपको 2 सिलेंडर के साथ Water Cooled इंजन देखने को मिल जाता है, जो 30 HP पावर उत्पन्न करता है। इस महिंद्रा मिनी ट्रैक्टर की अधिकतम पीटीओ पावर 24 HP है और इसके इंजन से 2500 आरपीएम जनरेट होता है। महिंद्रा के इस जीवो मिनी ट्रैक्टर की 750 किलोग्राम भार उठाने की क्षमता निर्धारित की गई है। 

ये भी पढ़ें: जानिए महिंद्रा युवो 585 मैट ट्रैक्टर की विशेषताऐं, फीचर्स और कीमत के बारे में

इस महिंद्रा मिनी ट्रैक्टर में आपको Power स्टीयरिंग के साथ 8 Forward + 4 Reverse गियर वाला गियरबॉक्स देखने को मिल जाता है। इस मिनी ट्रैक्टर में ट्रैक्टर Oil Immersed ब्रेक्स दिए गए हैं। जीवो सीरीज वाला यह मिनी ट्रैक्टर 4WD ड्राइव में आता है। इसमें 210.82 mm x 609.6 mm (8.3 in x 24 in) रियर टायर प्रदान किए गए हैं। महिंद्रा जीवो 305 डीआई 4WD ट्रैक्टर की एक्स शोरूम कीमत 5.8 लाख से 6 लाख रुपये निर्धारित की गई है। कंपनी अपने इस मिनी ट्रैक्टर के साथ 2 साल तक की वारंटी देती है। 

श्रेणी